1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:45,796 --> 00:00:50,050
द लॉस्ट बस

4
00:01:20,581 --> 00:01:24,251
पैराडाइस, उत्तरी कैलिफ़ोर्निया

5
00:01:35,512 --> 00:01:41,101
बुधवार 7 नवम्बर, 2018
शाम चार बजे

6
00:02:02,039 --> 00:02:03,165
बैठे रहो।

7
00:02:04,708 --> 00:02:06,919
वह मत करो प्लीज़। मत करो। शुक्रिया।

8
00:02:07,002 --> 00:02:08,086
स्कूल बस

9
00:02:19,056 --> 00:02:20,182
बाद में मिलते हैं।

10
00:02:20,265 --> 00:02:22,267
- शुक्रिया।
- कोई बात नहीं। तुम्हारा दिन अच्छा बीते।

11
00:02:28,524 --> 00:02:29,942
बेस के लिए 963 का संदेश।

12
00:02:30,025 --> 00:02:32,236
क्लिफ़्टन रोड पर बच्चों को छोड़ दिया गया है। ओवर।

13
00:02:32,319 --> 00:02:33,987
ठीक है, 963।

14
00:02:43,830 --> 00:02:47,084
कुश्ती! कुश्ती!

15
00:02:50,671 --> 00:02:52,589
बाय। शुक्रिया।

16
00:02:52,673 --> 00:02:53,757
कोई बात नहीं।

17
00:03:04,184 --> 00:03:07,187
अरे। खिड़कियों के साथ छेड़खानी करना बंद करो प्लीज़।

18
00:03:09,648 --> 00:03:11,191
बेस के लिए 963 का संदेश।

19
00:03:11,733 --> 00:03:13,443
सभी बच्चों को छोड़ दिया गया है। ओवर।

20
00:03:13,527 --> 00:03:15,028
ठीक है, 963।

21
00:03:33,672 --> 00:03:35,757
इस बीच, मैवरिक्स ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए

22
00:03:35,841 --> 00:03:39,845
विज़र्ड्स के ख़िलाफ़ 119-100 से
ज़बरदस्त जीत हासिल की है।

23
00:03:39,928 --> 00:03:42,181
आज का मौसम धूपदार, शुष्क और हवादार है।

24
00:03:42,264 --> 00:03:44,808
इस रिकॉर्ड सूखे के ख़त्म होने का
अभी भी कोई संकेत नहीं है।

25
00:03:44,892 --> 00:03:47,311
पूरे 210 दिनों से बारिश की एक भी बूँद नहीं गिरी है।

26
00:03:47,394 --> 00:03:48,395
और मत भूलिएगा,

27
00:03:48,478 --> 00:03:51,773
ब्यूट काउंटी और आसपास के इलाक़ों में
शुक्रवार तक जंगल में आग लगने की

28
00:03:51,857 --> 00:03:53,859
रेड फ़्लैग चेतावनी दी गयी है,

29
00:03:53,942 --> 00:03:56,528
जिससे बिजली बंद होने की भी सम्भावना है।

30
00:03:56,612 --> 00:03:59,865
आगे की बात करें तो, आपका अंदाज़ा सही है,
कल और भी ज़्यादा सूखा और हवादार मौसम रहने वाला है,

31
00:03:59,948 --> 00:04:04,203
और हवा लगभग
96 से 128 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चलेगी।

32
00:04:04,703 --> 00:04:06,205
स्थानीय ख़बरों में, पूरे आठ…

33
00:04:17,673 --> 00:04:20,219
अरे, बिली पार्क के लिए क्या करें?
कौन मदद कर सकता है?

34
00:04:21,094 --> 00:04:22,095
नम्बर 190 से बात करके देखो।

35
00:04:22,888 --> 00:04:23,889
बढ़िया।

36
00:04:26,391 --> 00:04:28,393
- मैं बेस से बोल रही हूँ। तुम सुन रहे हो, मैक?
- क्या चाहिए?

37
00:04:28,477 --> 00:04:30,562
हाँ। तुम आज बिली पार्क का पिकअप कर सकते हो?
फ़िल ने नौकरी छोड़ दी।

38
00:04:30,646 --> 00:04:32,648
- कोई परेशानी नहीं है, चीफ़।
- बहुत-बहुत शुक्रिया।

39
00:04:32,731 --> 00:04:34,733
बेस का संदेश ख़त्म। अरे, केविन।

40
00:04:35,317 --> 00:04:37,069
- हाँ?
- मुझे देने के लिए टाइम शीट लाए हो?

41
00:04:37,152 --> 00:04:40,656
नहीं। मैं कल पक्का ले आऊँगा।

42
00:04:40,739 --> 00:04:42,741
ठीक है। और फ़ोरमैन ने बताया
कि तुमने मेंटेनेंस का काम पूरा नहीं किया।

43
00:04:42,824 --> 00:04:44,201
वह तुम्हारी ज़िम्मेदारी है।

44
00:04:44,284 --> 00:04:45,285
- हाँ?
- ठीक है।

45
00:04:45,786 --> 00:04:48,789
हैलो। मैं यूनिफ़ाइड ट्रांसपोर्टेशन डिस्ट्रिक्ट से
रूबी बोल रही हूँ।

46
00:04:51,625 --> 00:04:52,501
हाँ।

47
00:04:53,168 --> 00:04:54,920
- सुनिए, बॉस।
- हाँ। ज़रा रुको।

48
00:04:56,338 --> 00:04:58,340
हैलो। मैं बस यार्ड से रूबी बोल रही हूँ।

49
00:04:58,423 --> 00:05:02,010
मैं बस सोच रही थी कि क्या आपको पीजीएंडई द्वारा
बिजली बंद करने के बारे में कुछ पता है?

50
00:05:02,094 --> 00:05:05,514
हमें एक रेड फ़्लैग चेतावनी मिली है, तो मुझे बस
यह जानना है कि स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।

51
00:05:05,597 --> 00:05:06,431
हाँ, मैं इंतज़ार करती हूँ।

52
00:05:06,515 --> 00:05:08,851
- क्या हुआ?
- मुझे अतिरिक्त पालियों की बात करनी थी।

53
00:05:09,726 --> 00:05:11,603
अगर इस महीने थोड़ा ओवरटाइम मिल जाता
तो बहुत अच्छा होता।

54
00:05:11,687 --> 00:05:14,898
मुझे मेरे डैड के इलाज के बिल भरने हैं।
अपनी मॉम की देखभाल भी करनी है।

55
00:05:14,982 --> 00:05:16,066
मेरी पूर्व पत्नी मेरे घर पर है।

56
00:05:16,149 --> 00:05:17,818
तो मेरे लिए थोड़ा मुश्किल समय चल रहा है।

57
00:05:17,901 --> 00:05:19,820
हाँ, मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ नहीं है, केविन।

58
00:05:19,903 --> 00:05:21,363
पर, बॉस, मेरे काम शुरू करते समय आपने कहा था…

59
00:05:21,446 --> 00:05:22,948
मैंने कहा था शायद, हाँ?

60
00:05:23,031 --> 00:05:26,076
और जो लोग यहाँ ज़्यादा लम्बे समय से हैं,
जो लोग सीनियर हैं,

61
00:05:26,159 --> 00:05:28,412
- ओवरटाइम पालियाँ पहले उन्हें दी जाती हैं।
- अरे, दोस्त। जल्दी करो।

62
00:05:28,495 --> 00:05:30,497
- अपना काम कर, बुढ़ऊ।
- सुनो।

63
00:05:31,790 --> 00:05:33,959
अगर कुछ आता है, मैं तुम्हें बता दूँगी।

64
00:05:34,042 --> 00:05:35,043
तुम समझ गए?

65
00:05:38,130 --> 00:05:39,131
समझ गया।

66
00:05:43,093 --> 00:05:44,720
मैं इंतज़ार नहीं कर सकती।

67
00:05:44,803 --> 00:05:45,804
रिचर्ड, मुझे अफ़सोस है।

68
00:05:45,888 --> 00:05:46,972
कोई बात नहीं।

69
00:06:20,214 --> 00:06:22,382
पैराडाइस पशु चिकित्सक समूह

70
00:06:22,466 --> 00:06:24,801
- हाँ।
- हैलो, केविन। डॉ. एवरेट बोल रही हूँ।

71
00:06:25,427 --> 00:06:27,221
हमें एल्विस के एक्स-रे मिल गए हैं।

72
00:06:27,304 --> 00:06:28,805
अफ़सोस कि बुरी ख़बर है।

73
00:06:29,431 --> 00:06:31,850
उसका कैंसर फैल गया है।

74
00:06:31,934 --> 00:06:33,227
मुझे लगता है समय आ गया है।

75
00:06:33,727 --> 00:06:36,730
ठीक है, डॉक। मैं आज रात उसे लेकर आ जाऊँगा। शुक्रिया।

76
00:06:36,813 --> 00:06:38,482
अरे, दोस्त। कैसे हो तुम?

77
00:06:39,316 --> 00:06:41,568
यहाँ आओ। यहाँ आओ, दोस्त।

78
00:06:41,652 --> 00:06:42,778
यहाँ आओ।

79
00:06:43,487 --> 00:06:45,364
आ जाओ।

80
00:06:45,447 --> 00:06:46,448
उठ जाओ।

81
00:06:47,449 --> 00:06:49,368
सब ठीक है।

82
00:06:53,413 --> 00:06:55,415
डिनर में बर्गर खाओगे, दोस्त?

83
00:06:56,291 --> 00:06:57,292
हँ?

84
00:06:59,211 --> 00:07:00,587
अभी लाता हूँ, दोस्त।

85
00:07:03,882 --> 00:07:05,634
- हैलो, माँ।
- हैलो, केविन।

86
00:07:10,597 --> 00:07:12,349
यहाँ लेट जाओ, दोस्त।

87
00:07:12,933 --> 00:07:13,767
यहाँ लेट जाओ।

88
00:07:14,601 --> 00:07:15,727
शॉन घर आ गया है।

89
00:07:16,603 --> 00:07:18,689
- घर आ गया है?
- उसने कहा कि वह बीमार है।

90
00:07:19,648 --> 00:07:20,816
और आपने उस पर भरोसा कर लिया?

91
00:07:23,277 --> 00:07:25,779
अब स्कूल बोर्ड मेरी जान खा जाएगा,
बस इसी की कमी थी।

92
00:07:29,116 --> 00:07:30,284
तुम ठीक हो?

93
00:07:32,578 --> 00:07:33,579
मुश्किल हो रही है, माँ।

94
00:07:35,747 --> 00:07:37,249
कुछ भी सही नहीं हो रहा है।

95
00:07:39,168 --> 00:07:41,170
तो, क्या, वापस रीनो जाना है?

96
00:07:41,920 --> 00:07:42,921
नहीं।

97
00:07:43,672 --> 00:07:44,882
मैं बस…

98
00:07:45,799 --> 00:07:47,301
इस नौकरी से मेरा गुज़ारा नहीं चलेगा।

99
00:07:47,384 --> 00:07:49,303
तुम्हारे डैड तो गुज़ारा कर लेते थे।

100
00:07:50,137 --> 00:07:51,805
हाँ। मैं डैड नहीं हूँ, याद है?

101
00:08:01,481 --> 00:08:02,858
स्कूल ज़रूरी है, दोस्त।

102
00:08:03,567 --> 00:08:05,152
आपके लिए तो ज़रूरी नहीं था।

103
00:08:08,614 --> 00:08:09,781
लेट जाओ।

104
00:08:10,365 --> 00:08:12,242
दोस्त, मेरी बात अलग थी।

105
00:08:12,743 --> 00:08:15,412
- आपने स्कूल छोड़ दिया था, हाँ?
- हाँ। छोड़ा था।

106
00:08:16,622 --> 00:08:19,041
तुम्हारी माँ गर्भवती हो गयी थीं। मुझे छोड़ना पड़ा।

107
00:08:20,709 --> 00:08:22,294
- तो फिर वह मेरी ग़लती है?
- नहीं।

108
00:08:22,377 --> 00:08:24,171
वह तुम्हारी ग़लती नहीं है, दोस्त।

109
00:08:24,254 --> 00:08:27,007
मैं बस…
मैं नहीं चाहता तुम वही ग़लतियाँ करो जो मैंने की थीं।

110
00:08:27,090 --> 00:08:28,258
बस इतनी सी बात है।

111
00:08:28,967 --> 00:08:32,971
चलो। अपने बैगों में से सामान निकालो।
अपना सामान ठीक से दराज़ में रखो।

112
00:08:33,054 --> 00:08:34,515
इस शनिवार को मेरी छुट्टी है।

113
00:08:34,597 --> 00:08:36,642
इस वीकेंड पर तुम और मैं कुछ कर सकते हैं।

114
00:08:36,725 --> 00:08:37,893
मुझे कुछ नहीं करना।

115
00:08:37,976 --> 00:08:39,311
मुझे तबियत ठीक नहीं लग रही है।

116
00:08:41,230 --> 00:08:42,648
मुझसे बात करो, दोस्त।

117
00:08:43,232 --> 00:08:44,316
मुझसे बात करो।

118
00:08:49,696 --> 00:08:51,323
तुम्हें लगता है मैं यहाँ होना चाहता हूँ?

119
00:08:51,406 --> 00:08:53,534
तुम्हें लगता है मैं यहाँ रहकर
तुम्हारी दादी की देखभाल करना चाहता हूँ?

120
00:08:53,617 --> 00:08:55,202
ठीक है। लेकिन तुम… यह मत…

121
00:08:55,285 --> 00:08:58,288
अरे। मेरी बात सुनो।
मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। तुम्हारे पास है।

122
00:08:58,372 --> 00:08:59,998
डैड, मैं अपनी ज़िंदगी क्यों बदलूँ?

123
00:09:00,082 --> 00:09:01,083
बचपना बंद करो!

124
00:09:02,209 --> 00:09:03,460
जब अपना ख़र्च उठाना पड़ेगा तब पता चलेगा!

125
00:09:03,544 --> 00:09:06,338
जब ऐसी नौकरी करनी पड़ेगी,
जहाँ कमबख़्त कोई भविष्य नहीं है,

126
00:09:06,421 --> 00:09:08,423
न ठीक से पैसे मिलते हैं
और न ही तुम नौकरी छोड़ सकते हो।

127
00:09:08,507 --> 00:09:10,551
तुम्हें पता है बिना ख़ुद पर तरस खाए
ज़िंदगी जीना कैसा होता है?

128
00:09:10,634 --> 00:09:11,969
तुम्हें पता है कैसा महसूस होता है जब आगे

129
00:09:12,052 --> 00:09:13,512
- कोई उम्मीद न हो?
- हाँ, मुझे पता है।

130
00:09:13,595 --> 00:09:16,181
- कमबख़्त तुम्हें पता भी कैसे होगा?
- आपकी वजह से मुझे पता है।

131
00:09:20,352 --> 00:09:21,353
अब यह मेरी ग़लती हो गयी?

132
00:09:21,436 --> 00:09:22,938
बेशक आपकी ग़लती नहीं है, डैड।

133
00:09:24,648 --> 00:09:25,649
कभी नहीं होती।

134
00:09:29,611 --> 00:09:31,029
पता है, मुझे कमबख़्त आपसे नफ़रत है।

135
00:09:31,780 --> 00:09:32,948
काश आप मर जाते!

136
00:10:01,310 --> 00:10:02,311
ठीक है, दोस्त।

137
00:10:06,773 --> 00:10:09,151
- अच्छा बच्चा।
- यह तुम्हारे पास लम्बे समय से है?

138
00:10:09,902 --> 00:10:11,069
जब यह एक छोटा सा पिल्ला था, तब से।

139
00:10:15,115 --> 00:10:17,451
- इसे पकड़ोगे?
- हाँ।

140
00:10:19,369 --> 00:10:20,454
कोई बात नहीं, दोस्त।

141
00:10:21,496 --> 00:10:22,539
सब ठीक है, दोस्त।

142
00:10:23,415 --> 00:10:24,416
सब ठीक है।

143
00:10:25,292 --> 00:10:26,502
सब ठीक है, दोस्त।

144
00:10:35,761 --> 00:10:39,598
गुरुवार 8 नवम्बर, 2018
सुबह 6 बजकर 15 मिनट

145
00:11:27,062 --> 00:11:29,606
…इस समय मौसम का हाल,
पैराडाइस में फिर से सूखा और हवादार दिन है,

146
00:11:29,690 --> 00:11:33,360
और घाटी में लगभग 128 किलोमीटर प्रति घंटा की
रफ़्तार से हवा चल रही है।

147
00:11:33,443 --> 00:11:37,281
जंगल में आग की रेड फ़्लैग चेतावनी अभी भी
वापस नहीं ली गयी है, इसलिए बाहर जाते हुए ध्यान रखें,

148
00:11:37,364 --> 00:11:40,492
और कहीं भी धुआँ या आग दिखे तो तुरंत जानकारी दें।

149
00:11:40,576 --> 00:11:41,577
कल के मौसम की बात करें तो…

150
00:11:47,499 --> 00:11:49,585
अरे, दोस्तों। इस आँधी में

151
00:11:49,668 --> 00:11:51,503
रो रोड पर दो पेड़ गिर गए हैं।

152
00:11:51,587 --> 00:11:55,591
वह रो रोड है, तो बस…
बिजली के तारों को लेकर सावधान रहना।

153
00:11:56,592 --> 00:11:57,676
ठीक है। बेस का संदेश ख़त्म।

154
00:12:00,387 --> 00:12:02,139
- सुनो, केविन।
- हैलो, बॉस।

155
00:12:02,222 --> 00:12:03,473
आज सुबह मकैनिक आ गया,

156
00:12:03,557 --> 00:12:06,185
तो वापस आने पर 963 की सर्विस करवा लेना।

157
00:12:06,268 --> 00:12:07,686
तीन हज़ार की सीमा कब की पार हो गयी।

158
00:12:07,769 --> 00:12:09,646
मैं चाहती हूँ कि तुम वहीं रुककर
उसे सब कुछ चेक करते हुए देखो।

159
00:12:09,730 --> 00:12:12,316
उसमें कुछ घंटे लगेंगे, लेकिन तुम्हें वह काम आना चाहिए।

160
00:12:12,399 --> 00:12:13,817
- ठीक है?
- समझ गया, बॉस।

161
00:12:14,526 --> 00:12:15,944
यह कल की टाइम शीट है।

162
00:12:16,028 --> 00:12:17,029
शुक्रिया, सर।

163
00:12:18,405 --> 00:12:19,740
तुम्हारे साथ काम करके ख़ुशी होती है।

164
00:13:13,460 --> 00:13:14,461
कैलिफ़ोर्निया वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग (कैल फ़ायर)

165
00:13:14,545 --> 00:13:16,129
- अग्नि बचाव विभाग।
- हाँ। सुनिए।

166
00:13:16,213 --> 00:13:18,382
मैं राजमार्ग 70 पर पुल्गा ब्रिज के पास हूँ।

167
00:13:18,882 --> 00:13:21,635
खाड़ी के पश्चिमी तरफ़ शायद घास वग़ैरह में आग लग गयी है

168
00:13:21,718 --> 00:13:23,303
और यहाँ बहुत तेज़ हवा चल रही है।

169
00:13:23,387 --> 00:13:24,930
ठीक है। राजमार्ग 70 पर पुल्गा ब्रिज के पास।

170
00:13:25,013 --> 00:13:27,015
ज़रा इंतज़ार करिए, सर।

171
00:13:33,105 --> 00:13:34,857
ठीक है, मैं आपकी बताई जगह देख पा रही हूँ।

172
00:13:35,399 --> 00:13:38,151
जानकारी देने के लिए शुक्रिया।
हम दमकल विभाग को वहाँ भेजते हैं, ठीक है?

173
00:13:41,822 --> 00:13:46,159
जार्बो गैप - कैल फ़ायर स्टेशन 36
पैराडाइस से लगभग 13 किलोमीटर पूर्व

174
00:13:46,243 --> 00:13:48,620
उसकी बाजुएँ तुम्हारी जाँघों जितनी बड़ी हैं।

175
00:13:49,329 --> 00:13:50,289
वह ऐसा दिखता है।

176
00:13:54,251 --> 00:13:56,003
जार्बो गैप। झाड़ियों में आग लगी है।

177
00:13:56,086 --> 00:13:59,590
इंजन 2161, इंजन 2176,
राजमार्ग 70 पर पुल्गा ब्रिज के पास

178
00:13:59,673 --> 00:14:01,508
झाड़ियों में आग लगने की ख़बर मिली है।

179
00:14:01,592 --> 00:14:02,593
प्लीज़ जवाब दो।

180
00:14:03,760 --> 00:14:07,598
ऑरोविल, इंजन 2161, इंजन 2176 निकल रहे हैं।

181
00:14:08,640 --> 00:14:11,351
चलो, शेरों! चलो, काम आ गया है…

182
00:14:12,603 --> 00:14:14,438
चलो।

183
00:14:15,230 --> 00:14:17,232
पाँच और मिनट मिल जाते तो नाश्ता कर लेता।

184
00:14:49,223 --> 00:14:50,724
- गुड मॉर्निंग।
- मॉर्निंग।

185
00:14:54,102 --> 00:14:55,437
- गुड मॉर्निंग।
- मॉर्निंग।

186
00:14:56,688 --> 00:14:57,898
अरे बेटा। मेरे मैसेज का जवाब दो
हैलो?

187
00:14:57,981 --> 00:14:59,650
क्या तुम्हें मैसेज मिल रहे हैं?
सुनो शॉन तुम जागे हुए हो?

188
00:15:23,590 --> 00:15:25,175
ठीक है। आ जाओ। रास्ता साफ़ है।

189
00:15:48,782 --> 00:15:52,035
पक्का कोई तार ख़राब हो गया होगा।
ठीक उन टावरों के नीचे।

190
00:15:54,371 --> 00:15:56,456
पता है, वहाँ तक पहुँचना मुश्किल होने वाला है।

191
00:16:02,754 --> 00:16:03,755
वहाँ से जाएँ तो?

192
00:16:06,091 --> 00:16:07,759
हमारा सामान वहाँ तक पहुँच भी पाएगा?

193
00:16:08,468 --> 00:16:10,220
रास्ता संकरा है, लेकिन चलो, कोशिश करके देखते हैं।

194
00:16:10,304 --> 00:16:11,930
ठीक है। चलो, उधर से चलते हैं!

195
00:16:12,014 --> 00:16:13,557
- जल्दी।
- चलो।

196
00:16:23,609 --> 00:16:25,611
पाइन रिज स्कूल

197
00:16:32,701 --> 00:16:34,786
अभी बात नहीं कर सकता, माँ। मैं आपको वापस फ़ोन करूँगा।

198
00:16:34,870 --> 00:16:37,039
ठीक है। चलो। जाओ।

199
00:16:38,916 --> 00:16:39,917
बाद में मिलते हैं।

200
00:16:40,000 --> 00:16:41,168
- शुक्रिया।
- बाय।

201
00:16:43,253 --> 00:16:44,671
मॉम

202
00:16:44,755 --> 00:16:46,131
- शुक्रिया।
- बाय।

203
00:16:46,882 --> 00:16:48,217
अह-हँ, मिलते हैं।

204
00:16:48,300 --> 00:16:50,719
- शुक्रिया। आपका दिन अच्छा बीते।
- तुम्हारा दिन अच्छा बीते।

205
00:17:03,649 --> 00:17:05,817
इस तरफ़ ध्यान रखना। सड़क ज़्यादा भार नहीं सह पाएगी।

206
00:17:05,901 --> 00:17:06,818
हाँ, मुझे दिख रहा है।

207
00:17:06,902 --> 00:17:08,904
नम्बर 2176, 2161।

208
00:17:08,987 --> 00:17:11,656
दायीं तरफ़ ध्यान रखना। सड़क थोड़ी कमज़ोर लग रही है।

209
00:17:11,740 --> 00:17:12,699
ठीक है, कप्तान।

210
00:17:15,452 --> 00:17:16,954
ठीक है। आगे बहुत धुआँ है।

211
00:17:17,037 --> 00:17:18,204
यह ठीक नहीं लग रहा।

212
00:17:18,288 --> 00:17:19,289
चलते रहते हैं।

213
00:17:19,373 --> 00:17:21,791
यह कोई विकराल रूप ले ले,
उससे पहले ही इससे निपट लेते हैं।

214
00:17:23,042 --> 00:17:23,919
भगवान।

215
00:17:27,422 --> 00:17:28,257
हाँ, माँ।

216
00:17:28,339 --> 00:17:30,050
मैं कबसे तुमसे बात करने की कोशिश कर रही हूँ।

217
00:17:30,133 --> 00:17:31,802
शॉन उल्टी कर रहा है।

218
00:17:31,885 --> 00:17:33,512
उसकी तबियत बिल्कुल ठीक नहीं है।

219
00:17:33,595 --> 00:17:34,763
धत् तेरे की।

220
00:17:37,224 --> 00:17:38,517
क्या उसे बुख़ार है?

221
00:17:38,600 --> 00:17:40,936
पता नहीं। वह बाथरूम में है।

222
00:17:41,019 --> 00:17:42,521
नम्बर 963, बेस से बोल रही हूँ। सुन रहे हो?

223
00:17:42,604 --> 00:17:44,106
ज़रा रुको, माँ।

224
00:17:44,189 --> 00:17:45,941
बेस, मैं 963 से बोल रहा हूँ।

225
00:17:46,024 --> 00:17:47,901
क्या तुमने सभी बच्चे छोड़ दिए हैं?

226
00:17:47,985 --> 00:17:49,820
हाँ, बॉस। सभी बच्चे छोड़ दिए गए हैं।

227
00:17:49,903 --> 00:17:52,656
फिर गाड़ी यहाँ ले आओ। मकैनिक तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है।

228
00:17:52,739 --> 00:17:54,283
ठीक है। मुझे बस पहले पेट्रोल भरवाना है।

229
00:17:55,409 --> 00:17:57,744
पेट्रोल पिकअप से पहले भरवाना होता है, 963।

230
00:17:58,787 --> 00:18:00,539
ठीक है, बॉस। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूँ।

231
00:18:00,622 --> 00:18:03,125
पेट्रोल भरवाते ही मैं वहाँ आ जाऊँगा, ठीक है?

232
00:18:05,502 --> 00:18:06,420
नम्बर 963 का संदेश ख़त्म।

233
00:18:06,503 --> 00:18:08,755
हाँ, माँ। क्या आपने उसका तापमान देखा?

234
00:18:08,839 --> 00:18:10,757
मैं थर्मामीटर ढूँढ रही हूँ।

235
00:18:10,841 --> 00:18:13,093
वह फ़र्स्ट ऐड किट में होना चाहिए।

236
00:18:13,177 --> 00:18:14,261
वह वहाँ नहीं है।

237
00:18:15,304 --> 00:18:17,723
रसोई की सिंक के नीचे देखा? वहाँ देखिए, माँ।

238
00:18:17,806 --> 00:18:19,433
मुझे पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ी रोकनी होगी।

239
00:18:19,516 --> 00:18:22,269
- मैं आपको वापस फ़ोन करूँगा, ठीक है?
- ठीक है।

240
00:18:24,104 --> 00:18:26,106
चलो, चलो, चलो, चलो, चलो।

241
00:18:27,608 --> 00:18:28,650
हद है।

242
00:18:37,951 --> 00:18:39,995
ठीक है, मुझे दिख रही है।

243
00:18:40,704 --> 00:18:43,457
- ऑरोविल, इंजन 2161।
- ऑरोविल।

244
00:18:43,540 --> 00:18:44,666
मुझे आग दिखायी दे रही है।

245
00:18:44,750 --> 00:18:46,877
बिजली के तारों के नीचे हवा के ज़रिए
दक्षिण-पश्चिम की तरफ़ बढ़ रही है।

246
00:18:46,960 --> 00:18:48,378
आग लगभग 100 एकड़ में फैली होगी।

247
00:18:49,463 --> 00:18:51,882
अरे, मुझे यह ठीक नहीं लग रहा।
हमारे पास यहाँ से निकलने का कोई रास्ता नहीं है।

248
00:18:52,716 --> 00:18:54,468
हम नज़दीक हैं। चलते रहते हैं।

249
00:18:57,137 --> 00:18:59,264
उधर देखिए, कप्तान। हम वहाँ ऊपर कभी नहीं पहुँच पाएँगे।

250
00:19:01,016 --> 00:19:02,100
हमें वापस मुड़ना होगा।

251
00:19:02,643 --> 00:19:04,394
इसे कहीं और से जाकर क़ाबू करते हैं।

252
00:19:05,521 --> 00:19:06,688
यह रास्ता बिल्कुल ठीक नहीं है।

253
00:19:07,481 --> 00:19:08,565
कप्तान, चलिए।

254
00:19:09,107 --> 00:19:10,317
ठीक है।

255
00:19:11,068 --> 00:19:12,069
ठीक है।

256
00:19:13,570 --> 00:19:15,489
ऑरोविल, इंजन 2161।

257
00:19:15,572 --> 00:19:17,074
इंजन 2161, ऑरोविल। ठीक है।

258
00:19:17,157 --> 00:19:18,909
हम यहाँ से उस तक नहीं पहुँच सकते। वहाँ बहुत ख़तरा है।

259
00:19:18,992 --> 00:19:22,246
हम वापस ऊपर पहाड़ी पर जाकर कोई जगह ढूँढेंगे
जहाँ से हम आग बुझाना शुरू कर सकें।

260
00:19:22,329 --> 00:19:25,874
ठीक है। राजमार्ग 70 पर स्कूटर्स कैफ़े में
आपदा नियंत्रण केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

261
00:19:25,958 --> 00:19:27,125
वहाँ के लिए संसाधन भेजे जा रहे हैं।

262
00:19:29,628 --> 00:19:30,921
हद है।

263
00:19:33,924 --> 00:19:34,842
चलो!

264
00:19:53,902 --> 00:19:55,320
डिविज़न 2102,

265
00:19:55,404 --> 00:19:58,824
इंजन 2186, इंजन 2182, इंजन 2162,

266
00:19:58,907 --> 00:20:03,662
परिवहन 2140, परिवहन 2142 के लिए।
ब्यूट कर्मीदल 1, ब्यूट कर्मीदल 2, ब्यूट कर्मीदल 3,

267
00:20:03,745 --> 00:20:06,623
जानकारी मिली है कि कैम्प क्रीक रोड के इलाक़े में
झाड़ियों में आग लगी है।

268
00:20:06,707 --> 00:20:09,209
राजमार्ग 70 पर स्कूटर्स कैफ़े की स्टेजिंग पर पहुँचें।

269
00:20:10,043 --> 00:20:11,128
हाँ, उसे आने दो।

270
00:20:17,593 --> 00:20:19,344
- ठीक है, क्या पता लगा है?
- ठीक है।

271
00:20:19,428 --> 00:20:22,514
आग लगभग यहाँ शुरू हुई थी, ठीक है?

272
00:20:23,557 --> 00:20:27,895
हमारे हिसाब से वह दो से तीन सौ एकड़ के
इलाक़े में फैली है, कुछ इस तरह से।

273
00:20:28,437 --> 00:20:31,607
पूर्व से आ रही बहुत तेज़ हवा ने
उसे घाटी के अंदर धकेल दिया।

274
00:20:31,690 --> 00:20:34,693
जार्बो गैप के इंजनों ने कैम्प क्रीक रोड को पार करके
उस तक पहुँचने की कोशिश की थी।

275
00:20:34,776 --> 00:20:36,862
वे उसे पार नहीं कर सके।
रास्ता बहुत संकरा, बहुत ढलान वाला था।

276
00:20:36,945 --> 00:20:37,946
वे पीछे हट गए।

277
00:20:38,030 --> 00:20:39,865
अब वे ऊपर पहाड़ी पर जा रहे हैं,

278
00:20:39,948 --> 00:20:41,992
और वे ऊपर से नीचे की ओर
कोई रास्ता ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं।

279
00:20:42,075 --> 00:20:43,493
क्या और भी इंजन भेजे गए हैं?

280
00:20:43,577 --> 00:20:47,206
हाँ। पाँच अतिरिक्त विशेष कार्य दल रास्ते में हैं।

281
00:20:47,289 --> 00:20:49,499
ठीक है। क्या कोई बस्ती ख़तरे में है?

282
00:20:49,583 --> 00:20:51,460
हाँ। लगभग डेढ़ किलोमीटर पश्चिम में पुल्गा है।

283
00:20:51,543 --> 00:20:53,712
वहाँ लम्बे समय से खनन गतिविधियाँ होती हैं।
वहाँ कोई नहीं रहता।

284
00:20:53,795 --> 00:20:55,005
और फिर यहाँ कॉनकाओ है।

285
00:20:55,088 --> 00:20:58,675
ठीक है, तो यह लगभग तीन किलोमीटर दूर है।
यह आग से पूरी तरह सुरक्षित है।

286
00:20:58,759 --> 00:21:01,803
वहाँ ज़्यादातर ट्रेलर और कैबिन हैं। आठ सौ लोग रहते हैं।

287
00:21:01,887 --> 00:21:04,306
रिटायर हो चुके लोग, नशेड़ी,
खेती करने वाले लोग, वग़ैरह-वग़ैरह।

288
00:21:04,389 --> 00:21:06,391
एहतियातन, जगह ख़ाली करने की चेतावनी जारी कर देते हैं।

289
00:21:06,475 --> 00:21:08,310
- ठीक है।
- पैराडाइस का क्या?

290
00:21:08,393 --> 00:21:11,104
चीफ़, वह घाटी के दूसरी तरफ़
लगभग 13 किलोमीटर दूर है।

291
00:21:11,188 --> 00:21:13,023
वहाँ की जनसँख्या लगभग 27,000 है।

292
00:21:13,106 --> 00:21:15,234
मुझे नहीं लगता कोई परेशानी की बात है।
उन्हें कुछ नहीं होगा।

293
00:21:18,237 --> 00:21:19,821
- हाँ।
- अह…

294
00:21:19,905 --> 00:21:21,323
- हँ?
- एक।

295
00:21:21,406 --> 00:21:23,075
- एक क्या?
- ग्यारह।

296
00:21:23,158 --> 00:21:26,537
नहीं। देखिए, तापमान 111 नहीं हो सकता।
नहीं, यह नामुमकिन है।

297
00:21:26,620 --> 00:21:27,955
अगर तापमान 111 होता तो वह मर चुका होता।

298
00:21:28,038 --> 00:21:28,872
- पम्प 1।
- पम्प नम्बर?

299
00:21:28,956 --> 00:21:30,999
मैं ये नम्बर पढ़ नहीं पा रही हूँ। ये बहुत छोटे हैं।

300
00:21:31,083 --> 00:21:32,334
शॉन से कहिए वह पढ़ देगा।

301
00:21:32,417 --> 00:21:35,045
- वह…
- शॉन, क्या तुम सुन रहे हो?

302
00:21:35,128 --> 00:21:37,214
- …101।
- शॉन, फ़ोन पर आओगे?

303
00:21:37,297 --> 00:21:41,009
तो, उसे बुख़ार है। वह बात नहीं करना चाहता है, केविन।

304
00:21:41,635 --> 00:21:43,554
वह कह रहा है कि वह तुमसे बाद में बात करेगा।

305
00:21:43,637 --> 00:21:46,974
- उसे शायद बस अपनी मॉम की ज़रूरत है।
- उसे पक्का अपनी मॉम की ज़रूरत है, हँ?

306
00:21:47,057 --> 00:21:50,394
वह बीमार है, लेकिन वह अभी अपने डैड के साथ है।

307
00:21:51,228 --> 00:21:52,980
उसके पास मैं हूँ और उसके पास आप हैं।

308
00:21:54,064 --> 00:21:57,734
सुनिए, माँ, अभी मैं बात नहीं कर सकता।
मुझे बस को डीपो लेकर जाना है।

309
00:21:58,277 --> 00:22:00,863
मैं मेडिकल स्टोर से शॉन के लिए कुछ दवाएँ ले आऊँगा।

310
00:22:00,946 --> 00:22:03,031
काम के बाद मैं जल्द से जल्द घर आ जाऊँगा, ठीक है?

311
00:22:06,827 --> 00:22:07,911
कैम्प आईसी, ऑरोविल।

312
00:22:07,995 --> 00:22:10,998
हमें उस इलाक़े में एक और आग लगने की
अपुष्ट जानकारी मिल रही है।

313
00:22:11,498 --> 00:22:13,417
ऑरोविल, कैम्प आईसी। बताओ। आग किस जगह लगी है?

314
00:22:13,500 --> 00:22:15,043
कैम्प आईसी, ऑरोविल। अभी पक्का नहीं पता।

315
00:22:15,127 --> 00:22:17,713
उस इलाक़े में बहुत ज़्यादा धुआँ है
और हमारे कुछ कैमरे बंद हो गए हैं,

316
00:22:17,796 --> 00:22:20,674
लेकिन मेरा ख़याल है वह जगह
रिम रोड के पास, कॉनकाओ के उत्तर में है।

317
00:22:21,258 --> 00:22:22,718
ऑरोविल, कैम्प आईसी को संदेश मिल गया।

318
00:22:23,427 --> 00:22:25,846
क्या लगता है? वहाँ दूसरी आग शुरू हुई है
या इसी आग की चिंगारी गिरी है?

319
00:22:25,929 --> 00:22:27,181
हम लगभग पाँच किलोमीटर दूर हैं।

320
00:22:27,264 --> 00:22:29,224
मुझे नहीं पता कि वहाँ कमबख़्त चिंगारी कैसे गिर सकती है।

321
00:22:29,308 --> 00:22:31,185
वह जगह पहले वाली आग की जगह से बहुत… बहुत दूर है।

322
00:22:31,268 --> 00:22:32,269
ठीक है।

323
00:22:32,352 --> 00:22:34,730
- मुझे लगता है दो जगहों पर आग लगी है।
- कैम्प आईसी, हमारे पास

324
00:22:34,813 --> 00:22:36,648
पीजीएंडई की कॉल आयी थी।
उन्होंने लगभग दस मिनट पहले

325
00:22:36,732 --> 00:22:39,109
कॉनकाओ के रिम रोड इलाक़े में
बिजली बंद होने की जानकारी दी थी।

326
00:22:39,193 --> 00:22:40,485
- लगता है…
- तो आग बिजली के तार से लगी होगी।

327
00:22:40,569 --> 00:22:43,906
…कि इसका सम्बन्ध दूसरी वाली आग से है।
उस इलाक़े में बिजली के तार गिरे हुए हैं।

328
00:22:43,989 --> 00:22:46,575
पीजीएंडई के लाइनमैन यहाँ आ गए हैं।
क्या आप चाहते हैं वे इंतज़ार करें?

329
00:22:47,367 --> 00:22:49,036
- नहीं। मैं उनसे बात करना चाहता हूँ।
- ठीक है।

330
00:22:50,537 --> 00:22:53,373
तुम लोग आख़िर कर क्या रहे हो?
अब दो जगहों पर आग लग गयी है।

331
00:22:54,041 --> 00:22:56,210
मैं चाहता हूँ कि इस पूरे इलाक़े की बिजली काट दी जाए,

332
00:22:56,752 --> 00:22:59,087
तुरंत, इससे पहले कि कहीं और भी आग लगे।

333
00:22:59,171 --> 00:23:02,007
कल रात ही रेड फ़्लैग चेतावनियाँ दी गयी थीं।
तुम लोगों को उस बारे में पता था।

334
00:23:02,090 --> 00:23:03,759
फिर तुमने बिजली बंद क्यों नहीं की?

335
00:23:03,842 --> 00:23:07,137
देखिए, हम अपने लोगों को
नीचे सबस्टेशन पर भेजकर बिजली बंद करवा देंगे।

336
00:23:07,221 --> 00:23:10,557
हम ट्रांसमिशन टावर पर जाकर
गिरे हुए तारों को ठीक कर देंगे।

337
00:23:10,641 --> 00:23:12,017
अब दो जगहों पर आग लग चुकी है।

338
00:23:12,935 --> 00:23:17,022
इसकी ज़िम्मेदारी आपके हेडक्वार्टर पर है। इसमें आपकी
ग़लती नहीं थी, पर चलो, इसे मिलकर ठीक करते हैं।

339
00:23:17,105 --> 00:23:18,690
मेसिना।

340
00:23:19,525 --> 00:23:21,652
इस नयी वाली आग की जगह
पाँच अतिरिक्त विशेष कार्य दल भेजो।

341
00:23:21,735 --> 00:23:23,237
चीफ़, आपको ज़रूरी संदेश मिल रहे हैं?

342
00:23:23,320 --> 00:23:26,532
कैम्प आईसी, यूटिलिटी 2136। प्राथमिक संदेश।

343
00:23:27,115 --> 00:23:29,576
यूटिलिटी 2136, कैम्प आईसी। आगे बढ़ो।

344
00:23:29,660 --> 00:23:32,204
मैं यूटिलिटी 2136 से इंजीनियर हॉपकिंस बोल रहा हूँ।

345
00:23:32,287 --> 00:23:34,039
कॉनकाओ में मेरा काम ख़त्म हो रहा है।

346
00:23:34,581 --> 00:23:37,125
यहाँ हालात बेहद गम्भीर होते जा रहे हैं, ध्यान दीजिए।

347
00:23:37,751 --> 00:23:39,837
यहाँ बहुत धुआँ और चिंगारियाँ उड़कर अंदर आ रही हैं।

348
00:23:40,379 --> 00:23:42,381
- क्या तुम यक़ीन से कह सकते हो? कॉनकाओ में?
- कॉनकाओ?

349
00:23:42,464 --> 00:23:44,967
हाँ। अभी मैं वहीं से गुज़र रहा हूँ।

350
00:23:45,801 --> 00:23:47,553
इमारतों के आसपास चिंगारियाँ गिर रही हैं।

351
00:23:47,636 --> 00:23:48,929
आग क़ाबू से बाहर चली गई है।

352
00:23:51,056 --> 00:23:53,058
संशोधन। यहाँ चिंगारी गिरने से आग लगी है।

353
00:23:59,439 --> 00:24:01,316
संशोधन। कई जगहों पर आग लगी है।

354
00:24:01,400 --> 00:24:03,610
मेरी गिनती में एक, दो, तीन जगहों पर
भयंकर आग लगी है।

355
00:24:03,694 --> 00:24:05,070
यह बहुत तेज़ी से फैल रही है।

356
00:24:05,821 --> 00:24:07,573
कुछ भी दिखायी देना बहुत तेज़ी से बंद हो रहा है।

357
00:24:07,656 --> 00:24:09,992
यह आग आख़िर इतनी दूर तक कैसे फैल सकती है?

358
00:24:10,075 --> 00:24:11,326
वह जगह कम से कम आठ किलोमीटर दूर होगी।

359
00:24:11,410 --> 00:24:13,161
आपको लगता है
वहाँ अलग बिजली के तारों से आग लगी होगी?

360
00:24:13,245 --> 00:24:15,914
नहीं। मैं गारंटी देता हूँ
कि कॉनकाओ में पहले ही बिजली काट दी गयी है।

361
00:24:15,998 --> 00:24:18,250
मेरा मतलब है, यह आग तो बहुत दूर तक फैल गयी है।

362
00:24:26,091 --> 00:24:27,092
मेसिना।

363
00:24:28,051 --> 00:24:30,053
मेरी बात सुनो। यह एक ही आग है।

364
00:24:30,804 --> 00:24:32,431
- नहीं। यह…
- यह एक ही आग है।

365
00:24:32,514 --> 00:24:34,600
नहीं, आग का उस तरफ़ बढ़ना नामुमकिन है।

366
00:24:34,683 --> 00:24:37,352
- यह कमबख़्त पूरी एक ही आग है।
- अगर यह एक ही आग है,

367
00:24:38,061 --> 00:24:40,022
तो यह जिस घेरे में फैली होगी, वह… कुछ ऐसा होगा।

368
00:24:40,105 --> 00:24:41,940
ठीक है। अपने लोगों को कॉनकाओ भेजो।

369
00:24:42,441 --> 00:24:44,568
एयर टैंकर, इंजन। उसे जो भी ज़रूरत है, उसे दो।

370
00:24:44,651 --> 00:24:46,737
- टैंकर। हाँ।
- ठीक है। तुम समझ गए?

371
00:24:46,820 --> 00:24:48,614
ठीक है। तो, अगर कॉनकाओ में आग लगी है,

372
00:24:48,697 --> 00:24:51,325
तो हमें उस निकासी चेतावनी को आदेश में बदलना होगा।

373
00:24:51,408 --> 00:24:52,409
- बदल दो।
- ठीक है।

374
00:24:52,951 --> 00:24:54,828
नयी रोकथाम रेखा जॉर्डन हिल रोड है।

375
00:24:56,246 --> 00:24:58,373
सभी ड्राइवर सुनें, मैं बेस से बोल रही हूँ।
मेरी बात सुनिए।

376
00:24:58,457 --> 00:25:00,417
तो, लगता है आज का दिन कुछ ज़्यादा ही ख़ास है,

377
00:25:00,501 --> 00:25:04,129
क्योंकि हमने अभी-अभी देखा कि कैल फ़ायर विभाग
कॉनकाओ के पास एक और आग से निपट रहा है।

378
00:25:04,713 --> 00:25:06,048
तो, तुम सब जानते हो क्या करना है।

379
00:25:06,131 --> 00:25:09,051
बस रेडियो को व्यस्त मत रखना,
और आग सम्बन्धी चेतावनियाँ सुनते रहना, ठीक है?

380
00:25:10,385 --> 00:25:13,222
नम्बर 963, मैं बेस से बोल रही हूँ। तुम रास्ते में हो?

381
00:25:13,305 --> 00:25:16,433
बेस, मैं 963 से बोल रहा हूँ।
लगभग 15 मिनट में पहुँच जाऊँगा, बॉस।

382
00:25:16,517 --> 00:25:18,685
मुझे बस थोड़ी देर के लिए एक और जगह पर रुकना है।

383
00:25:18,769 --> 00:25:21,188
केविन, यहाँ आकर बस नम्बर 963 को गराज में ले जाओ,

384
00:25:21,271 --> 00:25:22,814
वरना तुम अपने दोपहर के रूट पर नहीं जा पाओगे।

385
00:25:22,898 --> 00:25:24,942
मैंने तुमसे कहा था, उसमें कम से कम दो घंटे लगेंगे।

386
00:25:26,318 --> 00:25:29,071
समझ गया, बॉस। मेरे घर पर
थोड़ी समस्या हो गयी है, ठीक है?

387
00:25:29,655 --> 00:25:31,406
केविन, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है, ठीक है?

388
00:25:31,490 --> 00:25:34,826
तुम तुरंत बस यहाँ लेकर आओ।
मकैनिक यहाँ पूरा दिन इंतज़ार नहीं कर सकता।

389
00:25:35,702 --> 00:25:38,330
ठीक है, बॉस। मैं वहाँ जल्द से जल्द आता हूँ। ओवर।

390
00:25:49,341 --> 00:25:51,426
- सब लोग, यहाँ से निकलो! चलो!
- मदद करो!

391
00:25:52,344 --> 00:25:54,429
जाकर उस ट्रक में बैठो, ठीक है?

392
00:25:55,013 --> 00:25:56,265
सब लोग, यहाँ से निकलो!

393
00:25:56,765 --> 00:25:57,766
चलो!

394
00:25:58,267 --> 00:26:00,769
सब कुछ छोड़ दो। उसे छोड़ो। सब कुछ छोड़ दो।

395
00:26:00,853 --> 00:26:02,020
तुरंत जाकर कार में बैठो!

396
00:26:02,104 --> 00:26:03,981
- अरे, क्या अंदर कोई और है?
- नहीं।

397
00:26:04,606 --> 00:26:05,941
अंदर कोई है?

398
00:26:06,024 --> 00:26:07,359
चलो, जान। चलो।

399
00:26:08,360 --> 00:26:09,945
दमकल विभाग!

400
00:26:13,198 --> 00:26:14,533
सब लोग, चलो।

401
00:26:14,616 --> 00:26:15,659
अपने बैग छोड़ दो।

402
00:26:16,451 --> 00:26:17,452
अपने बैग छोड़ दो!

403
00:26:17,995 --> 00:26:19,830
सब लोग, यहाँ से निकलो!

404
00:26:25,544 --> 00:26:27,087
- मॉमी!
- उसे छोड़ दो।

405
00:26:27,171 --> 00:26:28,505
- हमें निकलना होगा। चलो!
- नहीं!

406
00:26:28,589 --> 00:26:31,008
मैंने कहा उसे तुरंत कार में बिठाओ। चलो।

407
00:26:32,634 --> 00:26:34,136
- क्या तुम्हारे पास कोई कार है?
- नहीं।

408
00:26:34,219 --> 00:26:37,306
जाकर उस सफ़ेद ट्रक में बैठो।
जल्दी करो। चलो। हिम्मत रखना।

409
00:26:37,389 --> 00:26:38,390
जाओ!

410
00:26:43,312 --> 00:26:45,105
आईसी, यूटिलिटी 2136।

411
00:26:45,606 --> 00:26:48,442
सुनिए, कई लोग जल गए हैं, हमें डॉक्टरों की ज़रूरत है।

412
00:26:49,026 --> 00:26:50,360
मैं एक रक्षा दल बना रहा हूँ।

413
00:26:50,444 --> 00:26:52,196
हम कॉनकाओ रोड की तरफ़ जा रहे हैं।

414
00:26:52,279 --> 00:26:54,656
मेरे पीछे आओ! पास रहना!

415
00:26:54,740 --> 00:26:56,450
सब लोग एक दूसरे के पीछे चलो!

416
00:26:56,533 --> 00:26:58,702
सब लोग, हिम्मत रखना, ठीक है?

417
00:26:58,785 --> 00:27:00,037
चलो।

418
00:27:05,626 --> 00:27:07,628
दवाख़ाना

419
00:27:19,681 --> 00:27:21,183
- हैलो?
- क्या आपको कुछ पूछना है

420
00:27:21,266 --> 00:27:22,267
- उस…
- हैलो?

421
00:27:22,351 --> 00:27:23,769
मैं बस अभी आती हूँ।

422
00:27:23,852 --> 00:27:24,853
ठीक है।

423
00:27:26,188 --> 00:27:27,898
ठीक लग रहा है। और उन्हें चबा सकते हैं।

424
00:27:28,565 --> 00:27:29,566
आप वह खा सकते हैं।

425
00:27:29,650 --> 00:27:31,360
यह मेरे ख़याल से ठीक नहीं रहेगा।

426
00:27:31,443 --> 00:27:32,444
ठीक है।

427
00:27:32,528 --> 00:27:35,572
मैम, मेरा बेटा…
उसे बुख़ार हो गया है और वह उल्टी कर रहा है।

428
00:27:35,656 --> 00:27:36,573
मैं फ़ोन पर व्यस्त थी।

429
00:27:36,657 --> 00:27:37,908
- आपके बेटे की उम्र क्या है?
- ज़रूर।

430
00:27:37,991 --> 00:27:38,992
चौदह साल।

431
00:27:39,076 --> 00:27:41,203
- क्या उसे कोई एलर्जी है?
- असल में, वह 15 साल का है।

432
00:27:41,286 --> 00:27:42,579
हाँ। वह 15 साल का है। नहीं…

433
00:27:43,163 --> 00:27:45,791
- पता नहीं।
- खाने की किसी चीज़ से तकलीफ़ वग़ैरह होती है?

434
00:27:45,874 --> 00:27:47,417
मुझे नहीं लगता। नहीं।

435
00:27:47,501 --> 00:27:50,712
बुख़ार और उल्टी के लिए आम तौर पर
जो भी दवा दी जाती हो।

436
00:27:50,796 --> 00:27:51,630
ठीक है। लगता है आपके लिए

437
00:27:51,713 --> 00:27:53,215
- टायलेनॉल सबसे अच्छी रहेगी।
- हाँ।

438
00:27:53,298 --> 00:27:54,132
बढ़िया। शुक्रिया।

439
00:27:54,216 --> 00:27:56,385
बढ़िया। इनकी क़ीमत सात डॉलर 25 सेंट है।

440
00:27:56,468 --> 00:27:58,387
ठीक है। ठीक है।

441
00:27:58,470 --> 00:28:00,305
- मैं अभी बात करता हूँ, लिंडा।
- क्या आपको बैग चाहिए?

442
00:28:00,389 --> 00:28:02,015
नहीं। बैग नहीं चाहिए। बाक़ी पैसे आप रख लें।

443
00:28:02,099 --> 00:28:02,933
सर, मैं…

444
00:28:03,016 --> 00:28:05,853
- हाँ। बोलो। हँ? नहीं।
- क्या हो रहा है, केविन?

445
00:28:05,936 --> 00:28:07,813
शॉन मुझे मैसेज कर रहा है।
कह रहा है वह घर आना चाहता है।

446
00:28:07,896 --> 00:28:09,606
- नहीं।
- वह कह रहा है कि मैं उसे लेने आ जाऊँ।

447
00:28:09,690 --> 00:28:11,859
- नहीं। यह बेतुकी बात है।
- वह परेशान लग रहा है।

448
00:28:11,942 --> 00:28:13,026
- क्या हुआ?
- कुछ नहीं।

449
00:28:13,110 --> 00:28:15,654
हमारे बीच एक छोटी सी ग़लतफ़हमी हो गयी थी।
मुझे लगा कि वह क्लास छोड़कर आया है।

450
00:28:15,737 --> 00:28:17,322
- तो, उसने छोड़ी थी?
- क्या छोड़ी थी?

451
00:28:17,406 --> 00:28:18,991
- उसने सच में क्लास छोड़ी थी?
- नहीं।

452
00:28:19,700 --> 00:28:22,077
वह मेरी ग़लती थी। असल में उसका पेट ख़राब हो गया है।

453
00:28:22,160 --> 00:28:24,288
पर सुनो, मैंने अभी-अभी टायलेनॉल ले ली है,
तो सब कुछ ठीक है।

454
00:28:24,371 --> 00:28:27,791
यह ठीक नहीं है, केविन। अगर वह बीमार है और
कह रहा है कि वह घर आना चाहता है, तो बिल्कुल नहीं।

455
00:28:27,875 --> 00:28:29,626
अभी मेरे पास इसके लिए समय नहीं है, लिंडा।

456
00:28:29,710 --> 00:28:32,462
सुना तुमने? मुझे मेंटेनेंस के लिए बस को
डीपो लेकर जाना है, पहले ही देर हो चुकी है।

457
00:28:32,546 --> 00:28:35,340
और तुम्हें लगता है मेरे पास समय है?
मैं भी काम कर रही हूँ, पता है ना?

458
00:28:35,424 --> 00:28:38,010
और पीट और मुझे आज रात को कॉलोराडो जाना है।

459
00:28:39,178 --> 00:28:41,346
- आज रात?
- हाँ, आज रात।

460
00:28:42,055 --> 00:28:43,056
मैंने तुम्हें बताया था।

461
00:28:44,850 --> 00:28:47,519
मेरी ग़लती है। सुनो, लिंडा।
मुझे अभी तुम्हारा फ़ोन काटना होगा।

462
00:28:51,190 --> 00:28:52,441
बेस के लिए नम्बर 963 का संदेश।

463
00:28:53,066 --> 00:28:55,736
ठीक है, 963। बेस कॉल। तुम यहाँ आ रहे हो, केविन?

464
00:28:55,819 --> 00:28:57,404
क्या उस आग के बारे में कोई और जानकारी आयी?

465
00:28:57,487 --> 00:29:00,157
क्योंकि मैं यहाँ, मगैलिया में हूँ,
और मुझे खाड़ी के ऊपर धुएँ का

466
00:29:00,240 --> 00:29:01,992
एक बहुत बड़ा बादल दिखायी दे रहा है, ठीक है?

467
00:29:02,075 --> 00:29:05,412
- और वह उड़कर हमारी तरफ़ ही आ रहा है।
- केविन, और कोई जानकारी नहीं आयी है।

468
00:29:05,495 --> 00:29:06,914
कैल फ़ायर विभाग उससे निपटने में लगा है, ठीक है?

469
00:29:06,997 --> 00:29:09,750
अब, वह बस तुरंत यहाँ लेकर आओ।
मैं पहले ही तुमसे तीन बार कह चुकी हूँ।

470
00:29:09,833 --> 00:29:12,503
अब, यहाँ वापस आ जाओ
या फिर तुम अपने लिए कोई और नौकरी ढूँढ सकते हो।

471
00:29:12,586 --> 00:29:13,587
बेस का संदेश ख़त्म।

472
00:29:14,505 --> 00:29:16,006
ठीक है, बॉस। मैं वहाँ आ रहा हूँ।

473
00:29:18,342 --> 00:29:19,843
कैम्प आईसी, कैम्प हवाई राहत दल।

474
00:29:19,927 --> 00:29:21,261
टैंकर आ रहे हैं।

475
00:29:21,845 --> 00:29:23,096
लगभग चार मिनट में पहुँच जाएँगे।

476
00:29:24,806 --> 00:29:26,391
ठीक है। इंजन चल पड़े हैं।

477
00:29:26,475 --> 00:29:29,895
कॉनकाओ टंकी की तरफ़ जा रहे हैं,
जॉर्डन हिल रोड पर दक्षिण दिशा में।

478
00:29:30,521 --> 00:29:31,522
ठीक है।

479
00:29:31,605 --> 00:29:32,898
वे इंजन कितनी देर में आ जाएँगे?

480
00:29:32,981 --> 00:29:35,192
पैराडाइस इंजन आने में 18 मिनट लगेंगे।

481
00:29:35,275 --> 00:29:38,153
ठीक है। यूटिलिटी 2136, हवाई राहत दल आने वाला है।

482
00:29:38,237 --> 00:29:39,488
वे इंजन 18 मिनट में पहुँचेंगे।

483
00:29:39,571 --> 00:29:42,491
नहीं! तब तक बहुत देर हो जाएगी।
हम लोग यहाँ जल जाएँगे।

484
00:29:44,117 --> 00:29:45,327
भगवान!

485
00:29:49,706 --> 00:29:50,832
हिम्मत रखो, दोस्तों।

486
00:29:57,005 --> 00:30:00,133
कैम्प हवाई राहत दल।
हवाई टैंकर आ रहे हैं, आग पर रिटारडेंट डालने को तैयार।

487
00:30:06,181 --> 00:30:07,432
कैम्प आईसी, कैम्प हवाई राहत दल।

488
00:30:08,016 --> 00:30:10,769
तेज़ हवा के कारण हमारे निशाने चूक रहे हैं।

489
00:30:10,853 --> 00:30:13,856
हवाई राहत दल, कैम्प आईसी।
मैं चाहता हूँ तुम दोबारा कोशिश करो।

490
00:30:13,939 --> 00:30:16,733
चीफ़, पैराडाइस इंजन 15 मिनट में कॉनकाओ पहुँच जाएँगे।

491
00:30:16,817 --> 00:30:18,735
ठीक है। ऑरोविल, कैम्प आईसी।

492
00:30:19,361 --> 00:30:20,988
कैम्प आईसी, ऑरोविल। बताइए।

493
00:30:21,071 --> 00:30:25,701
ऑरोविल, कैम्प आईसी को
दस हवाई टैंकर, छह टाइप एक हेलिकॉप्टर,

494
00:30:26,243 --> 00:30:29,913
एक लीड प्लेन और 25 अतिरिक्त इंजनों की
कॉनकाओ में तुरंत ज़रूरत है।

495
00:30:29,997 --> 00:30:31,582
कैम्प आईसी, ऑरोविल को संदेश मिल गया।

496
00:30:31,665 --> 00:30:33,166
सभी काउंटी विमान, दस टैंकर,

497
00:30:33,250 --> 00:30:36,336
छह टाइप एक हेलिकॉप्टर,
25 अतिरिक्त इंजन तुरंत भेजते हैं।

498
00:30:37,963 --> 00:30:40,966
ऑरोविल, ठीक है। संसाधन तुरंत कॉनकाओ भेजे जा रहे हैं।

499
00:30:43,677 --> 00:30:47,055
यूटिलिटी 2136,
क्या तुम लोग कैमेलॉट रोड पर जा सकते हो?

500
00:30:47,139 --> 00:30:49,766
नहीं। आग के कारण रास्ता बंद है। मैं फँस गया हूँ।

501
00:30:50,392 --> 00:30:52,227
वे लोग इस आग में जल जाएँगे।

502
00:30:52,311 --> 00:30:53,896
- उन्हें पुल तक ले जाओ।
- हॉफ़मैन ब्रिज?

503
00:30:53,979 --> 00:30:55,981
- उन्हें हॉफ़मैन ब्रिज पर ले जाओ।
- वह सबसे अच्छी जगह है।

504
00:30:56,064 --> 00:31:00,527
यूटिलिटी 2136, क्या तुम हॉफ़मैन ब्रिज पर जाकर
पानी में आड़ ले सकते हो?

505
00:31:00,611 --> 00:31:02,362
कैम्प आईसी, मैं कोशिश करता हूँ।

506
00:31:02,446 --> 00:31:04,156
ठीक है, मेरी बात सुनो!

507
00:31:04,239 --> 00:31:06,158
जैसे ही मैं ट्रक रोकूँगा, तुम लोग बाहर निकलोगे,

508
00:31:06,241 --> 00:31:07,868
और भागकर सीधा नहर में जाओगे!

509
00:31:07,951 --> 00:31:10,746
जैसे ही नहर में पहुँचो,
अपना मुँह बंद कर लेना, अपनी साँस की नली बचाना।

510
00:31:10,829 --> 00:31:12,915
आग की तरफ़ पैर होने चाहिए, ठीक है?
सबको समझ आ गया?

511
00:31:15,375 --> 00:31:16,668
ठीक है, चलो, चलते हैं!

512
00:31:26,553 --> 00:31:29,097
जाओ! तुरंत पानी में जाओ!

513
00:31:29,973 --> 00:31:31,975
पानी के अंदर! चलो!

514
00:31:32,684 --> 00:31:34,728
चलते रहो! पानी के अंदर!

515
00:31:35,312 --> 00:31:36,855
यूटिलिटी 2136,

516
00:31:37,564 --> 00:31:39,650
कई निवासी पानी के अंदर आड़ ले रहे हैं!

517
00:31:46,698 --> 00:31:48,158
हे भगवान!

518
00:31:50,994 --> 00:31:52,162
धत् तेरे की!

519
00:31:57,125 --> 00:31:58,961
जितना हो सके, उतना दूर चले जाओ!

520
00:31:59,795 --> 00:32:00,796
जल्दी!

521
00:32:01,338 --> 00:32:03,423
यूटिलिटी 2136…

522
00:32:05,300 --> 00:32:06,510
आग नज़दीक आ रही है!

523
00:32:06,593 --> 00:32:08,303
हमारी मदद का क्या हुआ?

524
00:32:08,387 --> 00:32:12,266
यूटिलिटी 2136, ठीक है।
हवाई राहत दल अपनी दूसरी कोशिश करने वाला है।

525
00:32:12,349 --> 00:32:13,976
इंजन दस मिनट में पहुँच जाएँगे।

526
00:32:14,059 --> 00:32:15,727
कैम्प आईसी, कैम्प हवाई राहत दल।

527
00:32:15,811 --> 00:32:17,187
अब हवाई टैंकर आ रहे हैं।

528
00:32:17,271 --> 00:32:19,481
हवाई राहत दल, कैम्प आईसी को संदेश मिल गया।

529
00:32:21,066 --> 00:32:22,776
आ जाओ!

530
00:32:25,320 --> 00:32:26,196
शांत रहो!

531
00:32:27,573 --> 00:32:29,950
कैम्प आईसी, इंजन 2182।

532
00:32:30,033 --> 00:32:32,703
सड़क पर कई सारी रुकावटें हैं। हम वहाँ नहीं पहुँच सकते।

533
00:32:32,786 --> 00:32:34,121
रास्ता बंद हो गया है।

534
00:32:34,204 --> 00:32:36,582
दोहराता हूँ, आगे जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

535
00:32:38,333 --> 00:32:41,170
हवाई राहत दल, कैम्प आईसी, रिटारडेंट गिराने का क्या हुआ?

536
00:32:41,712 --> 00:32:42,713
कैल फ़ायर

537
00:32:42,796 --> 00:32:46,675
कैम्प आईसी, कैम्प हवाई राहत दल। रिटारडेंट गिराने का
कोई असर नहीं हुआ। कोई भी असर नहीं हुआ।

538
00:32:46,758 --> 00:32:48,343
हद है, वे पैराडाइस इंजन कहाँ हैं?

539
00:32:48,427 --> 00:32:50,596
मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि वे नहीं पहुँच पाएँगे।

540
00:32:50,679 --> 00:32:52,431
वे फँस गए हैं। वे वहाँ नहीं पहुँच पाएँगे।

541
00:32:52,514 --> 00:32:54,224
साथ रहो! मदद आ रही है!

542
00:32:54,308 --> 00:32:56,810
शांत रहो! हम बच जाएँगे!

543
00:33:01,773 --> 00:33:03,066
सिर नीचे!

544
00:33:03,150 --> 00:33:05,611
आग ने घेर लिया! आग ने घेर लिया! आग ने घेर लिया!

545
00:33:15,287 --> 00:33:18,040
यूटिलिटी 2136, तुम्हारी क्या स्थिति है?

546
00:33:21,960 --> 00:33:23,962
यूटिलिटी 2136, क्या तुम सुन रहे हो?

547
00:33:24,046 --> 00:33:26,465
- संदेश का जवाब दो।
- जवाब दो।

548
00:33:27,090 --> 00:33:30,427
यूटिलिटी 2136, क्या तुम सुन रहे हो?

549
00:33:31,011 --> 00:33:32,179
यह अच्छा नहीं है।

550
00:33:35,891 --> 00:33:37,809
शुरुआती लहर गुज़र गयी है।

551
00:33:38,310 --> 00:33:39,937
हम नहर में आड़ ले रहे हैं।

552
00:33:41,688 --> 00:33:45,526
यहाँ कई लोग जल गए हैं और हमें तुरंत मदद की ज़रूरत है!

553
00:33:45,609 --> 00:33:48,946
यूटिलिटी 2136, ठीक है। अपनी जगह पर बने रहो।

554
00:33:49,029 --> 00:33:52,449
हम डॉक्टरों को बुला रहे हैं
और रास्ता साफ़ करने के लिए बुलडोज़र भी भेजे जा रहे हैं।

555
00:33:53,116 --> 00:33:56,286
आप समझ नहीं रहे हैं! यहाँ आग ने विकराल रूप ले लिया है।

556
00:33:56,370 --> 00:33:59,122
आग पश्चिम दिशा में पैराडाइस की तरफ़
बहुत तेज़ी से फैल रही है!

557
00:34:44,126 --> 00:34:45,377
शॉन।

558
00:34:45,460 --> 00:34:47,295
हैलो, मैं बोल रहा हूँ, डैड। सुनो…

559
00:34:50,215 --> 00:34:51,466
कल रात के लिए मुझे माफ़ कर दो।

560
00:34:51,550 --> 00:34:54,636
ठीक है।
मुझे अफ़सोस है कि तुम्हारी तबियत ठीक नहीं है।

561
00:34:54,719 --> 00:34:56,221
मैंने अभी-अभी कुछ दवाएँ ली हैं।

562
00:34:56,304 --> 00:34:59,308
काम के बाद जल्द से जल्द घर आकर
मैं तुम्हें ये दवाएँ दे दूँगा। ठीक है?

563
00:34:59,892 --> 00:35:01,935
सुनो, मेरी एक बात मान लो।

564
00:35:02,019 --> 00:35:04,146
ठीक है, वह… कॉनकाओ में जो आग लगी है,

565
00:35:04,229 --> 00:35:06,815
मुझे नहीं लगता कि फ़िक्र की कोई बात है।

566
00:35:07,816 --> 00:35:10,819
लेकिन सावधानी के तौर पर, चैनल 7 चला लो,
ताकि तुम्हें उसके बारे में पता चलता रहे।

567
00:35:10,903 --> 00:35:13,363
ठीक है? मैं नहीं चाहता कि तुम्हारी दादी फ़िक्र करें।

568
00:35:13,447 --> 00:35:15,532
तुम जानते हो वह कितनी परेशान हो जाती हैं।

569
00:35:16,700 --> 00:35:17,701
ठीक है, दोस्त।

570
00:35:18,994 --> 00:35:20,829
मैं काम के बाद तुमसे मिलता हूँ।

571
00:35:20,913 --> 00:35:22,164
उम्मीद है अब तुम पहले से बेहतर हो।

572
00:35:26,001 --> 00:35:28,670
ऑरोविल, कैम्प आईसी। हमें लोगों को निकालना होगा।

573
00:35:28,754 --> 00:35:30,088
टाउन हॉल को सूचित करो।

574
00:35:30,172 --> 00:35:35,344
ज़ोन तीन, आठ और 14 के लिए
अनिवार्य निकासी चेतावनी जारी करो। पूर्व पैराडाइस,

575
00:35:35,427 --> 00:35:37,179
पेंट्ज़ रोड की पूर्व दिशा में आने वाला हर इलाक़ा।

576
00:35:37,262 --> 00:35:39,014
वहाँ लगभग 4,000 निवासी होने का अनुमान है।

577
00:35:39,097 --> 00:35:40,933
कैम्प आईसी, ऑरोविल को संदेश मिल गया।

578
00:35:41,016 --> 00:35:43,519
- ज़ोन तीन, आठ, 14 की अनिवार्य निकासी।
- हमें ध्यान लगाए रखना है।

579
00:35:43,602 --> 00:35:45,229
हमारे पास एक योजना है। हम उसी पर क़ायम रहेंगे।

580
00:36:02,079 --> 00:36:04,081
कैल फ़ायर

581
00:36:07,960 --> 00:36:09,962
पैराडाइस टाउन हॉल

582
00:36:10,045 --> 00:36:12,464
ठीक है। हाँ, मैं समझ गयी। ठीक है।

583
00:36:13,549 --> 00:36:15,551
निकासी आदेश जारी किया गया है।

584
00:36:15,634 --> 00:36:16,969
फ़ोन लाइन बंद हैं।

585
00:36:17,052 --> 00:36:18,220
चलो।

586
00:36:18,887 --> 00:36:20,305
ठीक है, मुझे वे ज़ोन बताओ।

587
00:36:20,889 --> 00:36:22,850
तीन, आठ, व 14।

588
00:36:22,933 --> 00:36:24,393
सिर्फ़ पूर्व पैराडाइस।

589
00:36:26,478 --> 00:36:28,689
संदेश नहीं जा रहा। वह गया ही नहीं।

590
00:36:29,439 --> 00:36:30,440
ठीक है।

591
00:36:31,567 --> 00:36:32,401
जा!

592
00:36:32,484 --> 00:36:35,112
पैराडाइस निकासी योजना
सिग्नल एरर

593
00:36:36,572 --> 00:36:40,158
कैम्प हवाई राहत दल, कैम्प आईसी,
मुझे खाड़ी में तुरंत हवाई मदद चाहिए।

594
00:36:40,242 --> 00:36:41,785
हमें कुछ मोहलत चाहिए, हमारी मदद करो।

595
00:36:42,286 --> 00:36:44,746
चीफ़, पैराडाइस की तरफ़ आती हुई उस आग को देखिए।

596
00:36:46,373 --> 00:36:48,041
कैम्प आईसी, कैम्प हवाई राहत दल।

597
00:36:48,125 --> 00:36:49,626
हम आग को बिल्कुल भी कम नहीं कर पा रहे हैं।

598
00:36:49,710 --> 00:36:52,087
आग खाड़ी की पश्चिमी तरफ़ भी फैल रही है।

599
00:36:52,171 --> 00:36:54,006
हवा की रफ़्तार सच में एक समस्या है।

600
00:36:57,259 --> 00:36:59,511
आईसी को संदेश मिल गया।
हमें बाहर से मदद मँगानी होगी।

601
00:36:59,595 --> 00:37:02,347
पचास अतिरिक्त विशेष कार्य दल तुरंत भेजें।

602
00:37:02,431 --> 00:37:03,724
कैम्प आईसी, ऑरोविल को संदेश मिल गया।

603
00:37:03,807 --> 00:37:06,643
इसमें और ज़्यादा समय लगेगा, सर,
कम से कम दो से तीन घंटे।

604
00:37:06,727 --> 00:37:09,479
चीफ़, अगर हमने पैराडाइस में तुरंत संसाधन नहीं भेजे,

605
00:37:09,563 --> 00:37:10,564
तो हम इसे क़ाबू नहीं कर पाएँगे।

606
00:37:10,647 --> 00:37:12,149
बहुत देर हो जाएगी।

607
00:37:12,232 --> 00:37:13,817
हम अपना हवाई दल खो देंगे।

608
00:37:13,901 --> 00:37:15,903
इन हालात में उड़ान भरना बहुत ख़तरनाक है।

609
00:37:15,986 --> 00:37:18,363
ऐसी हवा में उनका उड़ते रहना बिल्कुल सम्भव नहीं है।

610
00:37:20,324 --> 00:37:22,868
कैम्प आईसी, शाखा तीन। हम घिर गए हैं।

611
00:37:23,535 --> 00:37:26,038
आग खाड़ी को पार कर रही है। हम उसे नहीं रोक सकते।

612
00:37:26,121 --> 00:37:28,123
क्या आप सुन रहे हैं? हम उसे नहीं रोक सकते।

613
00:37:34,588 --> 00:37:36,590
पॉन्डेरोसा एलीमेंट्री

614
00:37:39,259 --> 00:37:41,428
ठीक है। मैरी की क्लास, बैठ जाओ।

615
00:37:43,931 --> 00:37:44,932
क्लास,

616
00:37:45,432 --> 00:37:47,976
हम सबको खिड़की से बाहर देखने की ज़रूरत नहीं है।

617
00:37:48,060 --> 00:37:51,146
वह एक आम झाड़ियों की आग है।
कुछ भी नया नहीं है। यहाँ आकर बैठ जाओ।

618
00:37:51,772 --> 00:37:52,856
कोई किताब निकाल लो।

619
00:38:00,239 --> 00:38:02,783
- हमने कुछ सोचा है हम क्या करने वाले हैं?
- अभी भी निकासी का आदेश नहीं आया है।

620
00:38:02,866 --> 00:38:04,034
मैं उसका इंतज़ार नहीं करूँगी।

621
00:38:04,117 --> 00:38:07,913
ठीक है, जल्द से जल्द सबको यहाँ से निकालकर
उनके घर पहुँचाते हैं।

622
00:38:07,996 --> 00:38:09,748
ठीक है, मैं माता-पिताओं को ईमेल भेज देती हूँ।

623
00:38:09,831 --> 00:38:13,585
अगर आपके किन्हीं विद्यार्थियों के पास फ़ोन हों
या उन्हें उनके नम्बर पता हों, तो उन्हें ले जाने के लिए

624
00:38:13,669 --> 00:38:15,504
- उनके माँ-बाप को बुलाओ।
- ठीक है, पर…

625
00:38:15,587 --> 00:38:18,006
पर मेरे कुछ बच्चों के माँ-बाप शहर से बाहर काम करते हैं,

626
00:38:18,090 --> 00:38:21,093
और वे यहाँ कभी समय पर नहीं पहुँच पाएँगे।
उन बच्चों का हम क्या करें?

627
00:38:21,176 --> 00:38:24,137
ठीक है। मुझे यक़ीन है
कि उन्हें लेने के लिए कोई दूसरी जगह तय की जाएगी।

628
00:38:24,221 --> 00:38:27,057
तो, हम उन बच्चों को इकट्ठा करते हैं
जिनके माँ-बाप उन्हें लेने नहीं आ सकते।

629
00:38:27,140 --> 00:38:28,934
और मैं टाउन हॉल से
सम्पर्क करने की कोशिश करती रहूँगी।

630
00:38:29,017 --> 00:38:30,394
ठीक है। शुक्रिया।

631
00:38:30,477 --> 00:38:31,562
ठीक है…

632
00:38:32,187 --> 00:38:35,065
एको। क्या तुम्हें तुम्हारी मॉम का फ़ोन नम्बर पता है?

633
00:38:35,148 --> 00:38:36,358
- अह-हँ।
- तुम्हें पता है?

634
00:38:36,900 --> 00:38:38,652
- बढ़िया। फ़…
- 435-232…

635
00:38:38,735 --> 00:38:41,488
ठीक है। ज़रा रुको। तुम वह नम्बर मुझे लिखकर दे दो।

636
00:38:42,114 --> 00:38:44,324
और किसे अपनी मॉम या डैड का फ़ोन नम्बर पता है?

637
00:38:46,326 --> 00:38:48,495
- हाँ?
- तुमने कहा था तुम मुझे वापस फ़ोन करोगे।

638
00:38:48,579 --> 00:38:49,746
माफ़ करना। मेरा ध्यान बँट गया।

639
00:38:49,830 --> 00:38:51,999
देखो, मैं बहस नहीं करना चाहती।

640
00:38:52,082 --> 00:38:54,418
मैं हर हफ़्ते एक ही बात पर लड़ाई करके थक चुकी हूँ।

641
00:38:54,501 --> 00:38:56,712
बहस की ज़रूरत नहीं है, लिन।
बहस करने की कोई बात ही नहीं है।

642
00:38:56,795 --> 00:38:59,214
ठीक है। मुझे पता नहीं चला कि हमारा बेटा बीमार है।

643
00:38:59,298 --> 00:39:02,259
मैंने यह ग़लती जानबूझकर नहीं की। तुम इसमें मत पड़ो।

644
00:39:02,342 --> 00:39:04,553
फिर वह मुझे फ़ोन क्यों कर रहा है?

645
00:39:04,636 --> 00:39:06,805
मुझे नहीं पता! लिंडा, वह 15 साल का है!

646
00:39:06,889 --> 00:39:09,141
उसकी अपने डैड से लड़ाई हो गयी,
इसलिए वह अपनी मॉम को फ़ोन कर रहा है।

647
00:39:09,224 --> 00:39:12,269
इस मुद्दे को इतना बड़ा मत बनाओ। मैं इसे सम्भाल रहा हूँ।

648
00:39:12,352 --> 00:39:15,522
नम्बर 963 के लिए बेस का संदेश, तुम कहाँ हो?

649
00:39:17,149 --> 00:39:18,984
मैं 963 से। लगभग दस मिनट में पहुँच जाऊँगा।

650
00:39:19,067 --> 00:39:20,736
यहाँ बहुत जाम लगा हुआ है।

651
00:39:20,819 --> 00:39:24,573
मान लो, केविन। तुम बिल्कुल भी… भरोसेमंद नहीं हो।

652
00:39:24,656 --> 00:39:26,992
नहीं, इस समय मैं यह नहीं कर सकता, लिन।

653
00:39:27,075 --> 00:39:30,370
मैं यहाँ बैठकर उन सारी ग़लतियों की चर्चा नहीं करूँगा,
जो मैंने तुम्हारे साथ की थीं।

654
00:39:32,623 --> 00:39:33,957
सुनो, मेरे लिए यह मुश्किल रहा है…

655
00:39:35,209 --> 00:39:36,293
हाल ही में डैड जो गुज़र गए।

656
00:39:37,002 --> 00:39:39,129
अपने डैड को बहाने की तरह इस्तेमाल मत करो।

657
00:39:39,213 --> 00:39:42,591
उनका अंतिम संस्कार चार महीने पहले हुआ था,
और तुमने 20 सालों में उनसे शायद ही कभी बात की होगी।

658
00:39:42,674 --> 00:39:44,009
उन्होंने तुम्हारी ज़िंदगी बर्बाद कर दी।

659
00:39:44,092 --> 00:39:45,427
तुमने मुझसे यही कहा था!

660
00:39:45,511 --> 00:39:46,845
यह बकवास है, लिंडा।

661
00:39:48,639 --> 00:39:50,224
यह बकवास है। तुमने इतनी छोटी बात कर दी।

662
00:39:53,727 --> 00:39:54,895
मुझे माफ़ कर दो।

663
00:39:56,063 --> 00:39:57,147
जो मैंने कहा, वह ठीक नहीं था।

664
00:39:58,148 --> 00:40:01,235
यह पहला वीकेंड है
जब मैं किसी के साथ बाहर गयी हूँ, जब से हम…

665
00:40:03,070 --> 00:40:04,154
तुम जानते हो मेरा क्या मतलब है।

666
00:40:08,909 --> 00:40:11,578
क्या तुम रेडियो की आवाज़ कम कर सकते हो?
मुझे तुम्हारी आवाज़ मुश्किल से सुनायी दे रही है।

667
00:40:12,204 --> 00:40:13,372
आवाज़ कम कर रहा हूँ।

668
00:40:15,207 --> 00:40:18,335
मैं बस इतना कह रही हूँ
कि मुझे पता है तुम्हारे लिए हालात मुश्किल रहे हैं,

669
00:40:18,418 --> 00:40:20,254
लेकिन तुम्हें शॉन के बारे में सोचना होगा।

670
00:40:21,129 --> 00:40:23,882
जब वह तुम्हारी तरफ़ देखता है
तो उसे बस इतना दिखाई देता है कि…

671
00:40:23,966 --> 00:40:25,050
क्या?

672
00:40:26,677 --> 00:40:28,512
जब वह मेरी तरफ़ देखता है तो उसे क्या दिखायी देता है?

673
00:40:28,595 --> 00:40:31,390
- मुझे यह कहने के लिए मजबूर मत करो, केविन।
- नहीं, रुको मत, कह दो।

674
00:40:31,473 --> 00:40:33,308
- तुम मेरा मतलब जानते हो।
- कह दो।

675
00:40:37,187 --> 00:40:39,648
इसकी एक वाजिब वजह है
कि तुम्हारी ज़िंदगी क्यों पूरी तरह उलझी हुई है,

676
00:40:40,607 --> 00:40:43,443
और शॉन तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता।

677
00:40:47,281 --> 00:40:48,365
मुझे जाना होगा।

678
00:41:07,551 --> 00:41:08,844
सभी ड्राइवरों के लिए बेस का संदेश।

679
00:41:09,469 --> 00:41:11,805
यहाँ संचार से जुड़ी समस्याएँ आ रही हैं।

680
00:41:11,889 --> 00:41:13,056
क्या सब लोग मुझे सुन पा रहे हैं?

681
00:41:17,227 --> 00:41:19,188
हे, शॉन। सुनो, मैं डैड बोल रहा हूँ।

682
00:41:19,271 --> 00:41:20,272
सुनो…

683
00:41:21,773 --> 00:41:23,859
मुझे जानना है कि तुम ठीक तो हो, दोस्त। मैं…

684
00:41:24,776 --> 00:41:27,154
अगर तुम्हें मेरे कोई भी मैसेज मिल रहे हैं,
तो मुझे वापस फ़ोन करो, प्लीज़।

685
00:41:27,237 --> 00:41:29,239
ठीक है? मुझे…

686
00:41:30,490 --> 00:41:32,326
मुझे तुरंत बस को डीपो लेकर जाना होगा।

687
00:41:32,826 --> 00:41:35,204
मेंटेनेंस के लिए वहाँ कुछ घंटे रुकना पड़ेगा, फिर मैं…

688
00:41:41,335 --> 00:41:42,544
पता है क्या?

689
00:41:42,628 --> 00:41:44,630
मैं इसी समय घर आ रहा हूँ।

690
00:41:45,297 --> 00:41:47,007
तुमने सुना, दोस्त?

691
00:41:47,090 --> 00:41:48,467
मैं इसी समय घर आ रहा हूँ।

692
00:41:52,679 --> 00:41:55,516
मेरे पास तुम्हारी दवा है।
मैं ज़्यादा से ज़्यादा 20 मिनट में वहाँ पहुँच जाऊँगा।

693
00:42:08,028 --> 00:42:09,863
सभी ड्राइवर, सुनिए, मैं बेस से बोल रही हूँ।

694
00:42:09,947 --> 00:42:11,198
यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है।

695
00:42:11,281 --> 00:42:14,910
अब हम सिर्फ़ पूर्व पैराडाइस को ख़ाली करवा रहे हैं।

696
00:42:14,993 --> 00:42:20,165
- कौन से ज़ोन?
- पूर्व पैराडाइस के ज़ोन तीन, आठ और 14।

697
00:42:20,249 --> 00:42:23,919
सिर्फ़ ज़ोन तीन, आठ और 14।

698
00:42:24,002 --> 00:42:27,339
क्लार्क के पूर्व से पेंट्ज़ तक जितने भी ड्राइवर हैं,

699
00:42:27,422 --> 00:42:29,424
आपको तुरंत वह इलाक़ा छोड़ना पड़ेगा।

700
00:42:29,508 --> 00:42:33,136
आग के कॉनकाओ से खाड़ी को पार करके आगे आने का डर है।

701
00:42:33,220 --> 00:42:35,138
तो अगर आपकी बस में बच्चे सवार हैं,

702
00:42:35,222 --> 00:42:40,060
आपको उन्हें शहर से बाहर, पश्चिम दिशा में
सीधा चीको डीपो लेकर जाना होगा।

703
00:42:40,143 --> 00:42:43,730
दोहराती हूँ, निकासी के बाद
मिलने की जगह चीको डीपो है।

704
00:42:43,814 --> 00:42:44,982
बेस का संदेश ख़त्म।

705
00:42:48,026 --> 00:42:49,778
ठीक है, जान। अंदर जाओ।

706
00:42:51,238 --> 00:42:52,948
चलो। रुको!

707
00:42:59,288 --> 00:43:00,747
ठीक है, चलो…

708
00:43:01,790 --> 00:43:03,000
मैं अभी आती हूँ।

709
00:43:03,083 --> 00:43:05,335
ठीक है, तो हमें निकासी आदेश मिल गया है।

710
00:43:05,419 --> 00:43:08,338
पता चला है, उनका सिस्टम ख़राब हो गया था,
और वे आदेश भेज नहीं पा रहे थे।

711
00:43:08,422 --> 00:43:10,883
वे चाहते हैं कि जिन भी बच्चों को
उनके माँ-बाप नहीं ले गए हैं,

712
00:43:10,966 --> 00:43:13,385
उन्हें पैराडाइस एलीमेंट्री ले जाया जाए।

713
00:43:13,468 --> 00:43:15,053
ठीक है? वह नया संग्रह स्थान है।

714
00:43:15,137 --> 00:43:16,638
वे सब माता-पिताओं को वहाँ भेज रहे हैं।

715
00:43:16,722 --> 00:43:19,266
ठीक है। तो, हमारे पास 23 ऐसे बच्चे हैं
जिनके पास परिवहन का साधन नहीं है।

716
00:43:19,349 --> 00:43:21,185
तो हम उन्हें वहाँ कैसे पहुँचाएँगे?

717
00:43:21,268 --> 00:43:22,853
मेरी कार में चार बच्चे जा सकते हैं।

718
00:43:24,229 --> 00:43:26,440
- मैं गाड़ी नहीं लायी, तो मैं कोई मदद नहीं कर पाऊँगी।
- नहीं।

719
00:43:26,523 --> 00:43:28,775
हम उन्हें ख़ुद वहाँ नहीं पहुँचा सकते।

720
00:43:28,859 --> 00:43:30,360
हमारे पास पर्याप्त कारें नहीं हैं।

721
00:43:30,444 --> 00:43:31,820
- हाँ।
- उन्हें यहाँ एक बस भेजनी होगी।

722
00:43:31,904 --> 00:43:33,906
- रूबी को फ़ोन करो।
- ओह, हाँ। मैं डीपो में फ़ोन करती हूँ।

723
00:43:39,369 --> 00:43:41,705
हैलो, आना। मैं मैरी बोल रही हूँ।

724
00:43:41,788 --> 00:43:45,501
देखो, पूर्व पैराडाइस को ख़ाली कराया जा रहा है,
और मैं जेक के पास नहीं जा सकती।

725
00:43:45,584 --> 00:43:46,919
स्टीवन काम के लिए शहर से बाहर गया है।

726
00:43:47,002 --> 00:43:49,004
और मैं सोच रही थी कि क्या तुम
जेक को लेकर आ सकती हो,

727
00:43:49,087 --> 00:43:51,298
और फिर मैं जल्द से जल्द तुम्हारे पास आ जाऊँगी।

728
00:43:51,381 --> 00:43:52,799
ठीक है। शुक्रिया।

729
00:43:52,883 --> 00:43:55,469
अगर तुम जा पाओगी तो मुझे बताना।
ठीक है? प्यार तुम्हें। बाय।

730
00:43:56,386 --> 00:43:58,388
यूनिफ़ाइड स्कूल्स ट्रांसपोर्टेशन ऑफ़िस।

731
00:44:00,724 --> 00:44:03,727
माफ़ करना। क्या आप थोड़ी ऊँची आवाज़ में बोल सकती हैं?

732
00:44:04,436 --> 00:44:06,063
पॉन्डेरोसा की प्रधानाचार्या का फ़ोन है।

733
00:44:06,855 --> 00:44:08,273
हाँ, मैम।

734
00:44:08,857 --> 00:44:10,234
हाँ, मैम।

735
00:44:11,151 --> 00:44:12,819
उन्हें एक बस चाहिए जो उन्हें पश्चिम में,

736
00:44:12,903 --> 00:44:15,447
वैकल्पिक संग्रह स्थान, पैराडाइस एलीमेंट्री तक पहुँचा सके।

737
00:44:15,531 --> 00:44:17,449
निकासी ज़ोन के बस थोड़ा बाहर।

738
00:44:17,533 --> 00:44:20,369
क्या हमारा कोई ड्राइवर वहाँ के किसी रास्ते पर है?
रास्तों का नक़्शा चेक करो।

739
00:44:20,452 --> 00:44:21,745
- सीज़र।
- हाँ?

740
00:44:21,828 --> 00:44:23,580
तुम जाकर एक बस तैयार रखो, अगर ज़रूरत पड़ जाए।

741
00:44:23,664 --> 00:44:25,082
- ठीक है।
- हाँ, मैम।

742
00:44:25,165 --> 00:44:27,376
हम तुरंत आपके पास एक बस भेज रहे हैं, ठीक है?

743
00:44:27,459 --> 00:44:29,044
तो आप बस इंतज़ार कीजिए। ठीक है?

744
00:44:29,670 --> 00:44:30,754
बहुत-बहुत शुक्रिया।

745
00:44:30,838 --> 00:44:32,172
ठीक है। बाय-बाय।

746
00:44:32,256 --> 00:44:36,844
सभी ड्राइवरों के लिए बेस का संदेश,
यह निकासी सूचना से सम्बन्धित जानकारी है।

747
00:44:36,927 --> 00:44:38,011
हमारे सामने एक समस्या है।

748
00:44:38,095 --> 00:44:40,097
पॉन्डेरोसा एलीमेंट्री।

749
00:44:40,180 --> 00:44:44,560
मैं दोहराती हूँ, पॉन्डेरोसा एलीमेंट्री में
एक मुश्किल स्थिति पैदा हो रही है।

750
00:44:44,643 --> 00:44:48,814
निकासी ज़ोन में 23 बच्चे फँसे हुए हैं।

751
00:44:48,897 --> 00:44:51,149
उनके माँ-बाप उन्हें लेने नहीं आ सकते।

752
00:44:51,233 --> 00:44:52,901
उन्हें वहाँ से निकालकर

753
00:44:52,985 --> 00:44:57,364
पैराडाइस एलीमेंट्री के
वैकल्पिक संग्रह स्थान पर पहुँचाने की ज़रूरत है।

754
00:44:57,447 --> 00:45:01,410
क्या कोई ऐसा है जिसकी बस ख़ाली हो
और वह पूर्व पैराडाइस के इलाक़े में हो?

755
00:45:02,452 --> 00:45:05,122
बेस के लिए 987 का संदेश।
माफ़ करना, मेरी बस भरी हुई है।

756
00:45:05,205 --> 00:45:06,874
मैं अभी तक अपने स्कूल नहीं पहुँचा हूँ।

757
00:45:06,957 --> 00:45:09,960
बेस के लिए 910 का संदेश।
मेरी बस भी भरी हुई है, रूबी।

758
00:45:10,043 --> 00:45:11,295
बच्चों को छोड़ने में दस मिनट बाक़ी हैं।

759
00:45:11,378 --> 00:45:12,629
कोई तो बोल दे।

760
00:45:12,713 --> 00:45:15,299
बेस के लिए 922 का संदेश। मैं चीको जा रहा हूँ।

761
00:45:15,382 --> 00:45:18,594
मैं बस बेस के पास से गुज़र रहा हूँ,
लेकिन मैं वापस मुड़ सकता हूँ।

762
00:45:18,677 --> 00:45:20,262
नहीं, 922। वापस मत आओ।

763
00:45:20,345 --> 00:45:21,930
एक बार वहाँ से निकलने के बाद, बाहर ही रहो।

764
00:45:22,014 --> 00:45:24,349
उन सड़कों पर बहुत जल्दी
बहुत भीड़ बढ़ने वाली है, ठीक है?

765
00:45:24,433 --> 00:45:27,936
क्या पूर्व पैराडाइस में ऐसा कोई है जिसकी बस ख़ाली हो

766
00:45:28,020 --> 00:45:29,855
और वह जाकर उन बच्चों को ला सके?

767
00:45:34,985 --> 00:45:36,820
नहीं।

768
00:45:49,666 --> 00:45:51,293
बेस के लिए 963 का संदेश, मैं उन्हें ला सकता हूँ।

769
00:45:55,464 --> 00:45:56,632
केविन, क्या यह तुम हो?

770
00:45:56,715 --> 00:45:57,716
हाँ।

771
00:45:58,467 --> 00:46:00,469
हाँ, मैं अभी भी शहर के इस तरफ़ हूँ। याद है?

772
00:46:00,552 --> 00:46:01,553
मुझे देर हो रही थी।

773
00:46:03,472 --> 00:46:04,473
हाँ। मुझे याद है।

774
00:46:04,556 --> 00:46:06,642
तो, हम मेंटेनेंस किसी और दिन कर सकते हैं, ठीक है?

775
00:46:07,976 --> 00:46:10,229
सुनो, अगर तुम उन बच्चों को वहाँ से ले आए,
तो तुम यह बहुत अच्छा काम करोगे।

776
00:46:10,312 --> 00:46:11,980
ठीक है, केविन? तुम सुन रहे हो?

777
00:46:14,233 --> 00:46:16,318
ठीक है। उन्हें तैयार रखने को कहिए।

778
00:46:17,069 --> 00:46:18,070
मैं वहाँ जा रहा हूँ।

779
00:47:05,742 --> 00:47:07,035
"और वह…"

780
00:47:07,119 --> 00:47:09,705
बस आ गयी। ठीक है। बैठे रहो।

781
00:47:09,788 --> 00:47:12,207
सब लोग, प्लीज़ बैठे रहो।

782
00:47:18,338 --> 00:47:19,840
बीस बच्चों को यहाँ से ले जाना है?

783
00:47:20,507 --> 00:47:22,843
वे अंदर हैं। दायीं तरफ़।

784
00:47:27,639 --> 00:47:28,891
- हैलो।
- हैलो।

785
00:47:28,974 --> 00:47:31,727
- क्या तुम यहाँ बच्चों को लेने आए हो?
- हाँ, सही कहा। क्या वे तैयार हैं?

786
00:47:31,810 --> 00:47:33,478
हाँ। हम तुरंत उन्हें इकट्ठा कर रहे हैं।

787
00:47:33,562 --> 00:47:34,730
- ठीक है।
- तुम्हारा नाम क्या है?

788
00:47:34,813 --> 00:47:36,940
- केविन। और…
- केविन, हैलो। मैं मैरी हूँ।

789
00:47:37,024 --> 00:47:40,110
- हैलो। हम जितनी जल्दी इकट्ठा कर सकें…
- हाँ, बढ़िया। हम…

790
00:47:40,194 --> 00:47:42,571
- हम थोड़ी देर में उन्हें एक पंक्ति में खड़ा कर देंगे।
- हाँ।

791
00:47:42,654 --> 00:47:45,073
ये बच्चे, इनके माँ-बाप
इन्हें लेने नहीं आ सके क्योंकि वे बहुत दूर काम…

792
00:47:45,157 --> 00:47:47,326
- पैराडाइस एलीमेंट्री। समझ गया।
- सही कहा। वैकल्पिक संग्रह स्थान।

793
00:47:47,409 --> 00:47:48,660
हाँ। समझ गया। मैं जाने के लिए तैयार हूँ।

794
00:47:48,744 --> 00:47:50,746
- प्रधानाचार्या हेज़। आने के लिए शुक्रिया।
- हैलो। हाँ।

795
00:47:50,829 --> 00:47:52,164
- ठीक है…
- जितनी जल्दी हो सके, बेहतर होगा।

796
00:47:52,247 --> 00:47:54,082
…और हम बच्चों के लिए सब कुछ शांति से करेंगे।

797
00:47:54,166 --> 00:47:57,920
बच्चों, यह हमारी बस के ड्राइवर हैं, केविन।
क्या हम केविन को हैलो कह सकते हैं?

798
00:47:58,003 --> 00:47:59,588
हैलो, केविन।

799
00:47:59,671 --> 00:48:01,924
क्या तुम लोग दो सीधी पंक्तियों में खड़े हो जाओगे?

800
00:48:02,007 --> 00:48:03,842
छोटे क़द के बच्चे सामने। लम्बे बच्चे पीछे।

801
00:48:03,926 --> 00:48:08,055
और केविन तुम्हें बस में पैराडाइस एलीमेंट्री ले जाएँगे,

802
00:48:08,138 --> 00:48:11,391
जहाँ से तुम्हारे माता-पिता तुम्हें ले जाएँगे।

803
00:48:11,475 --> 00:48:13,227
पंक्ति में मैं सबसे आगे रहूँगी, प्रधानाचार्या।

804
00:48:13,310 --> 00:48:16,313
क्या आप पीछे रहकर
हमारे जाते समय बच्चों की गिनती कर लेंगी?

805
00:48:16,396 --> 00:48:18,524
अगर तुम तैयार हो, तो अपना हाथ उठाओ।

806
00:48:18,607 --> 00:48:20,192
अपनी आँखें मेरी तरफ़ करो। मेरी तरफ़ देखो।

807
00:48:20,275 --> 00:48:21,693
मैं सबकी आँखें देखना चाहती हूँ।

808
00:48:21,777 --> 00:48:23,111
- क्या हम तैयार हैं?
- हाँ।

809
00:48:23,195 --> 00:48:26,114
हम शांति से चलेंगे। हम धीरे-धीरे चलेंगे।

810
00:48:26,198 --> 00:48:27,658
हम अपने साथियों के साथ रहेंगे।

811
00:48:27,741 --> 00:48:29,743
- ठीक है, चलो।
- हाँ। चलो।

812
00:48:34,248 --> 00:48:37,584
- कितना समय लगेगा, लगभग दस मिनट?
- हाँ, अगर हम जल्दी चलें तो हाँ।

813
00:48:37,668 --> 00:48:40,546
लेकिन वहाँ ट्रैफ़िक बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है।
तो जितनी जल्दी करेंगे, उतना बेहतर है।

814
00:48:40,629 --> 00:48:42,130
ठीक है। हमारे पास समय है।

815
00:48:42,798 --> 00:48:43,841
वैसे, देखिए, मैम,

816
00:48:43,924 --> 00:48:46,718
मुझे नहीं लगता कि आप यहाँ
हालात की गम्भीरता को समझ रही हैं।

817
00:48:46,802 --> 00:48:49,137
मैं हमारे हालात की गम्भीरता से वाक़िफ़ हूँ।

818
00:48:49,221 --> 00:48:50,639
और मुझे मैरी कहो, "मैम" नहीं।

819
00:48:50,722 --> 00:48:52,808
अगर तुम्हारे पास हुड है तो सिर पर डाल लो!

820
00:48:52,891 --> 00:48:55,143
अगर तुम्हारे पास बैकपैक है, तो उसे सिर पर रख लो।

821
00:48:57,062 --> 00:48:59,606
ठीक है! सब ठीक है!

822
00:48:59,690 --> 00:49:03,193
आसमान में वह बस एक फ़ायर इंजन है!
अपने बैकपैक का इस्तेमाल करो, ठीक है?

823
00:49:03,694 --> 00:49:04,778
ठीक है।

824
00:49:06,154 --> 00:49:07,573
बस में जाकर बैठो, बच्चे।

825
00:49:08,448 --> 00:49:10,325
चुपचाप, शांति से, एक ही पंक्ति में आगे बढ़ो।

826
00:49:11,034 --> 00:49:13,036
जल्दी मत करो, आराम से जाओ।

827
00:49:15,205 --> 00:49:16,582
बेस के लिए 963 का संदेश,

828
00:49:17,124 --> 00:49:19,376
अब हम बच्चों को बस पर चढ़ा रहे हैं।

829
00:49:20,794 --> 00:49:23,964
यहाँ सिग्नल कमज़ोर है।
इस इलाक़े से निकलने पर मैं आपको बताता हूँ, ओवर।

830
00:49:25,048 --> 00:49:29,178
सब लोगों को सीट पर बैठे रहना है
और केविन की हर बात माननी है।

831
00:49:29,261 --> 00:49:31,430
- ठीक है?
- रुको!

832
00:49:31,513 --> 00:49:32,806
एलेक्स! मुझे एलेक्स चाहिए!

833
00:49:32,890 --> 00:49:35,142
- एलेक्स? एलेक्स, बच्चे, तुम्हारी मॉम आ गयी हैं।
- एलेक्स!

834
00:49:35,225 --> 00:49:36,602
ठीक है, तुमने अपनी सारी चीज़ें ले लीं?

835
00:49:36,685 --> 00:49:38,145
- तुम्हें जाना होगा। ठीक है।
- ओह, शुक्र है भगवान का।

836
00:49:38,228 --> 00:49:39,897
चलो।

837
00:49:39,980 --> 00:49:41,064
ठीक है, तुम जा सकते हो।

838
00:49:41,148 --> 00:49:43,150
व्हो। मैम।

839
00:49:43,233 --> 00:49:44,693
नहीं। आप भी चलेंगी। हाँ।

840
00:49:44,776 --> 00:49:47,362
नहीं। मुझे स्कूल बंद करना है।

841
00:49:47,446 --> 00:49:49,323
नहीं। आप नहीं जा सकतीं। मैं…

842
00:49:49,406 --> 00:49:50,949
मैं बस में इन्हें ले जाकर वहाँ छोड़ने वाला हूँ। ठीक है?

843
00:49:51,033 --> 00:49:53,452
वहाँ पहुँचने पर मैं वहाँ रुककर
इन बच्चों को नहीं सम्भाल सकता।

844
00:49:53,535 --> 00:49:55,704
मेरा ख़ुद का एक परिवार है जिसके पास मुझे घर जाना है।

845
00:49:55,787 --> 00:49:57,080
ठीक है? आपको साथ आना पड़ेगा।

846
00:49:58,415 --> 00:50:01,585
मुझे नहीं लगता कि वह यह अकेला कर पाएगा।
मुझे उसके साथ जाना होगा।

847
00:50:01,668 --> 00:50:03,295
- शांत रहो!
- कोई बात नहीं।

848
00:50:03,378 --> 00:50:05,672
मैं वहाँ के किसी अध्यापक से लिफ़्ट ले लूँगी।

849
00:50:05,756 --> 00:50:08,592
- यह लो, हेडक्वार्टर का निकासी मार्ग।
- आप अकेली स्कूल बंद कर देंगी?

850
00:50:08,675 --> 00:50:10,219
- हाँ।
- ठीक है। मैं यहीं हूँ।

851
00:50:10,302 --> 00:50:11,386
मैं आ रही हूँ।

852
00:50:13,847 --> 00:50:15,349
- सब ठीक है।
- बैठे रहिए।

853
00:50:15,432 --> 00:50:17,309
हम बस में चढ़ गए हैं। हम वहाँ पहुँच जाएँगे।

854
00:50:17,392 --> 00:50:19,394
वहाँ पहुँचने में दस मिनट लगेंगे।

855
00:50:19,478 --> 00:50:20,979
क्या तुम लोगों ने वे फ़ायर इंजन देखे?

856
00:50:25,108 --> 00:50:28,362
ठीक है, यह स्कूल का निकासी मार्ग है।

857
00:50:30,864 --> 00:50:35,452
हम… पूर्व लाइन पर हैं,
तो हम पेंट्ज़ रोड पर सीधा चलते रहेंगे,

858
00:50:35,536 --> 00:50:38,539
और फिर पैराडाइस एलीमेंट्री तक जाने के लिए
पियरसन पर दाएँ मुड़ेंगे।

859
00:50:38,622 --> 00:50:41,375
मुझे नहीं लगता इस रास्ते से जाना ठीक होगा। वह देखिए।

860
00:50:41,458 --> 00:50:43,669
वहाँ जाने के लिए पेंट्ज़ से बेहतर भी एक रास्ता है।

861
00:50:43,752 --> 00:50:46,421
ठीक है, लेकिन तय योजना यही है।
तो हम तय योजना से ही चलेंगे।

862
00:50:46,505 --> 00:50:48,090
जैसा आप कहें, टीचर।

863
00:50:50,008 --> 00:50:53,679
ट्रैफ़िक पूरी तरह से जाम है।
देखो उन सड़कों पर इस समय कितनी भीड़ है।

864
00:50:53,762 --> 00:50:57,057
कम से कम लगभग 24 किलोमीटर तक
उन्हीं लोगों का ट्रैफ़िक होगा जो चीको जाना चाहते हैं।

865
00:50:57,140 --> 00:50:59,393
चीफ़, हम फ़ेयरग्राउंड्स पहुँच रहे हैं।

866
00:50:59,476 --> 00:51:00,310
ठीक है।

867
00:51:19,162 --> 00:51:21,623
मैं पूरे शहर को अनिवार्य रूप से
ख़ाली करवाने का आदेश जारी कर रहा हूँ।

868
00:51:21,707 --> 00:51:23,375
सभी ज़ोन। आदेश तत्काल प्रभाव से जारी होगा।

869
00:51:23,458 --> 00:51:25,335
चीफ़, आप ऐसा नहीं कर सकते।
बहुत अफ़रा-तफ़री हो जाएगी।

870
00:51:25,419 --> 00:51:27,212
यहाँ 26,000 लोगों की बात हो रही है।

871
00:51:27,296 --> 00:51:28,881
अगर सभी लोग शहर से बाहर जाने लगे,

872
00:51:28,964 --> 00:51:30,382
तो आपके इंजन कभी शहर के अंदर नहीं आ पाएँगे।

873
00:51:30,465 --> 00:51:32,467
तुम समझ नहीं रहे हो।
आग खाड़ी को पार करके आगे बढ़ रही है।

874
00:51:32,551 --> 00:51:34,553
मैंने उसे ख़ुद अपनी आँखों से देखा है।
वह तेज़ी से फैल रही है।

875
00:51:34,636 --> 00:51:35,470
हमारे सामने यह विकल्प हैं,

876
00:51:35,554 --> 00:51:38,056
तय प्रणालियों को छोड़कर काम करें
या नियमों के अनुसार चलकर सबको मर जाने दें।

877
00:51:38,140 --> 00:51:39,600
तुम अपने ज़मीर पर यह बोझ ले पाओगे?

878
00:51:42,144 --> 00:51:43,979
चीफ़, हमने टीम को आपके लिए जल्दी बुला लिया है।

879
00:51:44,062 --> 00:51:45,063
- ठीक है।
- ठीक है।

880
00:51:48,108 --> 00:51:50,944
हैलो, चीफ़। पीजीएंडई से मार्क रॉजर्स।

881
00:51:51,028 --> 00:51:53,113
मेरे पास हेडक्वार्टर की एक टीम है।
हम आपके लिए उपलब्ध हैं।

882
00:51:53,197 --> 00:51:55,616
बस शहर की बिजली बंद कर दो
और बाक़ी सब कुछ हम सम्भाल लेंगे।

883
00:51:55,699 --> 00:51:56,783
- हाँ।
- ठीक है, सुनिए।

884
00:51:56,867 --> 00:51:59,369
हमें चीफ़ को थोड़ा समय देना होगा।
हम थोड़ी देर में आपके पास आते हैं।

885
00:51:59,453 --> 00:52:01,830
बस… नहीं, मुझे बस यही कहना था
कि अगर आपको हमारी ज़रूरत पड़े तो हम उपलब्ध हैं।

886
00:52:04,208 --> 00:52:06,460
पूरे शहर को अनिवार्य रूप से
ख़ाली करवाने का आदेश जारी करो।

887
00:52:06,543 --> 00:52:08,378
ठीक है, चीफ़। ऑरोविल, कैम्प ऑपरेशन्स।

888
00:52:08,462 --> 00:52:11,298
नम्बर 179 के लिए बेस का संदेश।
क्या तुम ख़तरे से बाहर हो?

889
00:52:11,381 --> 00:52:12,799
क्या तुम पूर्व पैराडाइस से बाहर चले गए हो?

890
00:52:13,800 --> 00:52:16,220
- नम्बर 179। हम बाहर हैं।
- बढ़िया।

891
00:52:16,303 --> 00:52:17,304
कौन बचा है?

892
00:52:18,096 --> 00:52:19,765
सिर्फ़ 963 बचा है।

893
00:52:20,641 --> 00:52:21,642
और कोई नहीं।

894
00:52:23,101 --> 00:52:24,186
नम्बर 963 के लिए बेस का संदेश।

895
00:52:24,728 --> 00:52:27,314
नम्बर 963 के लिए बेस का संदेश,
क्या तुम पूर्व पैराडाइस से बाहर चले गए हो?

896
00:52:34,321 --> 00:52:35,489
बेस के लिए 963 का संदेश।

897
00:52:36,490 --> 00:52:37,574
क्या कोई सुन रहा है?

898
00:52:38,825 --> 00:52:42,037
डरो मत। वे फ़ायर ट्रक
आग से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

899
00:52:42,120 --> 00:52:43,997
- वे अपना काम कर रहे हैं।
- कोई है? बेस के लिए 963।

900
00:52:44,081 --> 00:52:45,832
- वे हमें सुरक्षित रख रहे हैं।
- कोई सुन रहा है?

901
00:52:45,916 --> 00:52:49,253
ठीक है? हम पेंट्ज़ रोड पर हैं।
यहाँ पूरा जाम लगा है, हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

902
00:52:49,336 --> 00:52:51,839
नम्बर 963, जवाब दो, प्लीज़।

903
00:52:51,922 --> 00:52:53,090
तुम उसके मोबाइल पर फ़ोन करके देखोगी?

904
00:52:57,427 --> 00:53:00,389
वहाँ से निकलने वाली सबसे आख़िरी बस
उसकी ही क्यों होनी थी? भगवान क़सम।

905
00:53:00,472 --> 00:53:02,391
बेस के लिए 963 का संदेश, कोई सुन रहा है?

906
00:53:03,684 --> 00:53:06,103
अगर कोई सुन रहा है तो मुझे बताओ। ओवर।

907
00:53:08,063 --> 00:53:10,148
क्या इस बस में सुरक्षा के कोई ज़रूरी इंतज़ाम हैं?

908
00:53:10,232 --> 00:53:11,567
हाँ। यह है,

909
00:53:12,609 --> 00:53:13,861
और वह भी है।

910
00:53:15,153 --> 00:53:17,698
बढ़िया। हाँ। इससे बहुत फ़र्क़ पड़ जाएगा।

911
00:53:23,620 --> 00:53:24,621
तो तुम यहाँ नए हो?

912
00:53:25,372 --> 00:53:27,124
नहीं, मैं बस कुछ महीनों पहले वापस आया हूँ।

913
00:53:27,624 --> 00:53:28,876
मैं यहीं पला-बढ़ा हूँ।

914
00:53:29,710 --> 00:53:31,003
कैसा अनुभव रहा?

915
00:53:32,838 --> 00:53:34,673
यह तो नहीं सोचा था
कि 44 साल की उम्र में मैं इस पड़ाव पर होऊँगा।

916
00:53:36,633 --> 00:53:38,552
तुम्हें क्या लगता है हमें पहुँचने में कितनी देर लगेगी?

917
00:53:38,635 --> 00:53:39,511
कहना मुश्किल है।

918
00:53:39,595 --> 00:53:42,097
अगर हम समय पर स्कूल से निकल जाते,
आप मुझे धीरे करने को नहीं कहतीं,

919
00:53:42,181 --> 00:53:45,017
तो हम लगभग दस मिनट में पहुँच जाते,
लेकिन अब लग रहा है 20 से 30 मिनट लग जाएँगे।

920
00:53:46,018 --> 00:53:48,228
अब जब पहुँचना होगा, पहुँच जाएँगे। ठीक है, बच्चों।

921
00:53:49,605 --> 00:53:54,860
हम कुछ खिड़कियाँ ऊपर कर लेते हैं, ताकि धुआँ अंदर न आए।

922
00:53:54,943 --> 00:53:56,987
हैलो। क्या यह अग्नि बचाव सेवा है?

923
00:53:57,070 --> 00:54:00,365
मैं पीयूएसडी से रूबी बिशप बोल रही हूँ।
मेरा रेडियो सम्पर्क पूरी तरह से ख़राब हो गया है,

924
00:54:00,449 --> 00:54:01,783
और मेरी एक बस लापता है।

925
00:54:01,867 --> 00:54:04,620
उसका नम्बर 963 है और वह पूर्व पैराडाइस में कहीं है।

926
00:54:04,703 --> 00:54:06,705
क्या आप मुझे बता सकते हैं
अगर आपके इंजनों को वह दिख रही है?

927
00:54:06,788 --> 00:54:07,623
शुक्रिया।

928
00:54:07,706 --> 00:54:08,957
ठीक है…

929
00:54:10,167 --> 00:54:12,002
नम्बर 963, क्या तुम सुन रहे हो?

930
00:54:13,921 --> 00:54:16,507
केविन? क्या तुम मुझे सुन सकते हो?
मैं बेस से बोल रही हूँ।

931
00:54:19,343 --> 00:54:20,719
बच्चे, चलो…

932
00:54:21,303 --> 00:54:23,889
इसे ऊपर कर देते हैं ताकि धुआँ अंदर न आए।

933
00:54:24,890 --> 00:54:26,517
- तुम्हारा नाम क्या है?
- बेंजामिन।

934
00:54:26,600 --> 00:54:29,937
बेंजामिन, और तुम मिस क्रिस्टी की क्लास में हो?
सही कहा ना? मुझे याद है।

935
00:54:31,104 --> 00:54:32,814
मिस मैरी, एक और खिड़की है।

936
00:54:32,898 --> 00:54:34,983
हाँ। चलो, उसे भी ऊपर करते हैं।

937
00:54:38,237 --> 00:54:39,863
भाड़ में जाए।

938
00:54:41,949 --> 00:54:42,950
केविन!

939
00:54:43,825 --> 00:54:45,744
तुम क्या कर रहे हो? तय योजना पेंट्ज़ पर रहने की है!

940
00:54:45,827 --> 00:54:48,914
क्लार्क की तरफ़ मुड़ते हैं। वह सड़क इसके समानान्तर
चलती है। वहाँ ट्रैफ़िक ज़रूर इससे तेज़ चल रहा होगा।

941
00:54:48,997 --> 00:54:50,123
पर योजना में यह नहीं है।

942
00:54:50,207 --> 00:54:52,501
- योजना पेंट्ज़ पर रहने की है।
- योजना जाए भाड़ में, टीचर।

943
00:54:52,584 --> 00:54:53,418
पता है क्या?

944
00:54:53,502 --> 00:54:54,336
देखिए, मैं यहाँ

945
00:54:54,419 --> 00:54:56,213
ट्रैफ़िक जाम में रुक सकता हूँ, अगर आप यही चाहती हैं।

946
00:54:56,296 --> 00:54:58,048
- अब मत रुको, ज़ाहिर है।
- आप चाहती हैं मैं यहाँ रुकूँ?

947
00:54:58,131 --> 00:54:59,550
यह हुई न बात। मुझे बस चलाने दीजिए।

948
00:55:02,886 --> 00:55:05,472
- आख़िर तुम्हें परेशानी क्या है?
- देखिए, आप वह आग देख रही हैं?

949
00:55:05,556 --> 00:55:07,641
वहाँ कमबख़्त रावण दहन हो रहा है, ठीक है?

950
00:55:07,724 --> 00:55:10,018
मेरी सलाह है आप बैठ जाएँ।
मैं तेज़ी से बायीं तरफ़ मुड़ने वाला हूँ।

951
00:55:10,102 --> 00:55:11,770
- सब लोग नीचे बैठ जाओ!
- बस थोड़ी देर!

952
00:55:15,107 --> 00:55:17,943
हे भगवान! बस थोड़ी देर, बच्चों!

953
00:55:21,613 --> 00:55:23,282
हे भगवान! केविन!

954
00:55:24,700 --> 00:55:25,701
सम्भलकर!

955
00:55:26,493 --> 00:55:28,787
जीज़स क्राइस्ट।

956
00:55:29,538 --> 00:55:31,540
- हम निकल गए।
- क्या सब लोग ठीक हैं?

957
00:55:34,585 --> 00:55:36,753
सब ठीक है। ट्रैफ़िक आगे बढ़ रहा है।

958
00:55:37,337 --> 00:55:39,673
क्या तुम प्लीज़ दोबारा ऐसा कुछ करने से पहले पूछ सकते हो?

959
00:55:39,756 --> 00:55:41,592
आप वहाँ जल्दी पहुँचना चाहती हैं
या आप नियमों से चलना चाहती हैं?

960
00:55:41,675 --> 00:55:43,302
हमें ज़िम्मेदारी से काम लेना होगा।

961
00:55:43,385 --> 00:55:46,597
हाँ, और मुझे लगता है इसका मतलब है
इन बच्चों को जल्द से जल्द इनके माँ-बाप तक पहुँचाना।

962
00:55:46,680 --> 00:55:47,681
आपको नहीं लगता?

963
00:56:00,444 --> 00:56:03,155
- उसका फ़ोन नहीं मिल रहा है।
- केविन, जवाब दो प्लीज़।

964
00:56:03,906 --> 00:56:07,409
यह एक कोड रेड अलर्ट है। सभी ज़ोन तुरंत ख़ाली करें।

965
00:56:07,492 --> 00:56:09,578
रूबी, हमें यहाँ से निकलना होगा।
मुझे बिजली बंद करनी है।

966
00:56:09,661 --> 00:56:11,079
- पता है।
- मैं अपने लोगों को यहाँ से निकाल रहा हूँ।

967
00:56:11,163 --> 00:56:13,916
ठीक है। मेरी चाबियाँ ले लो। ठीक है?

968
00:56:17,336 --> 00:56:20,214
नम्बर 963, क्या तुम सुन रहे हो?

969
00:56:36,772 --> 00:56:38,357
तो, आप बताइए। आप हमेशा से यहीं रही हैं?

970
00:56:40,984 --> 00:56:43,195
हाँ। मेरा जन्म और पालन पोषण यहीं हुआ है।

971
00:56:44,780 --> 00:56:46,031
यह शहर मेरे मन को कभी नहीं भाया।

972
00:56:47,616 --> 00:56:48,951
फिर तुम वापस क्यों आए?

973
00:56:49,993 --> 00:56:51,495
कुछ महीनों पहले मेरे डैड गुज़र गए।

974
00:56:53,288 --> 00:56:55,290
- माफ़ करना।
- नहीं, कोई बात नहीं।

975
00:56:57,084 --> 00:56:58,293
हम एक दूसरे के क़रीब नहीं थे।

976
00:57:03,507 --> 00:57:04,508
तो अब तुम यहीं रहोगे?

977
00:57:05,259 --> 00:57:06,552
अभी के लिए तो रहूँगा।

978
00:57:11,640 --> 00:57:13,475
और आप? यहाँ आपका परिवार है?

979
00:57:15,644 --> 00:57:16,895
हाँ।

980
00:57:16,979 --> 00:57:18,438
मेरी शादी को 19 साल हो गए।

981
00:57:19,147 --> 00:57:21,483
पैराडाइस का आदर्श परिवार भी हो, हँ?

982
00:57:22,776 --> 00:57:23,902
हाँ।

983
00:57:25,028 --> 00:57:26,363
एक बच्चा है।

984
00:57:26,947 --> 00:57:29,366
जेक। वह 15 साल का है।

985
00:57:30,576 --> 00:57:32,578
मैं उसे लेने जाने वाली थी, लेकिन…

986
00:57:38,292 --> 00:57:39,710
मुझे पता नहीं था। माफ़ करना।

987
00:57:40,460 --> 00:57:41,795
कोई बात नहीं।

988
00:57:41,879 --> 00:57:43,714
मेरी बहन उसे लेने चली जाएगी।

989
00:57:43,797 --> 00:57:45,048
उसके डैड शहर से बाहर गए हैं।

990
00:57:49,386 --> 00:57:50,554
सब ठीक हो जाएगा।

991
00:57:50,637 --> 00:57:53,265
हम बच्चों को संग्रह स्थान पर पहुँचा देंगे
और फिर मैं उसके पास चली जाऊँगी।

992
00:57:54,474 --> 00:57:56,727
- ठीक है। सब लोग कैसे हैं?
- हमें कुछ होगा तो नहीं?

993
00:57:56,810 --> 00:57:58,145
नहीं। हमें कुछ नहीं होगा, बच्चे।

994
00:57:58,228 --> 00:57:59,313
हमारे पालतू जानवर ठीक हैं?

995
00:57:59,396 --> 00:58:01,398
हम अपने माता-पिता से कब मिलेंगे?

996
00:58:01,481 --> 00:58:03,150
वे हमें वहाँ मिलेंगे, हाँ?

997
00:58:03,901 --> 00:58:07,362
हम तुम्हें जल्द से जल्द एक सुरक्षित जगह
पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक है?

998
00:58:07,446 --> 00:58:08,447
हाँ, बच्चे?

999
00:58:08,530 --> 00:58:10,574
हम वहाँ कब पहुँचेंगे?

1000
00:58:10,657 --> 00:58:13,327
हम वहाँ जल्द से जल्द पहुँच जाएँगे, ठीक है?

1001
00:58:14,494 --> 00:58:15,704
तुम ठीक हो, बच्चे?

1002
00:58:16,997 --> 00:58:18,749
क्या तुम किसी और के साथ आगे बैठना चाहोगे,

1003
00:58:18,832 --> 00:58:20,334
या तुम अकेले बैठना चाहते हो?

1004
00:58:21,502 --> 00:58:24,546
केविन, अगर तुम मुझे सुन सकते हो,
पूरा शहर ख़ाली कराया जा रहा है,

1005
00:58:24,630 --> 00:58:27,466
और आपातकालीन सेवाओं का इंतज़ाम
लगभग 24 किलोमीटर दूर, एक सुरक्षित जगह,

1006
00:58:27,549 --> 00:58:29,676
चीको फ़ेयरग्राउंड्स में किया जा रहा है।

1007
00:58:29,760 --> 00:58:31,970
उन बच्चों को अपनी बस से मत उतारना।

1008
00:58:32,054 --> 00:58:35,140
उन्हें लेकर सीधा चीको चले जाओ। ठीक है?

1009
00:58:38,393 --> 00:58:40,229
रूबी, हमारे पास समय नहीं है। हमें निकलना होगा।

1010
00:58:40,312 --> 00:58:42,022
- मुझे अपने लोगों को यहाँ से निकालना है।
- ठीक है!

1011
00:58:42,105 --> 00:58:43,357
रूबी!

1012
00:58:45,234 --> 00:58:48,737
केविन, अगर तुम मुझे सुन रहे हो,
मैं तुमसे चीको में मिलूँगी, ठीक है?

1013
00:58:49,780 --> 00:58:50,781
सावधान रहना। बेस का संदेश ख़त्म।

1014
00:58:53,784 --> 00:58:54,785
चलो!

1015
00:59:07,548 --> 00:59:09,883
चीफ़, पूर्व पैराडाइस में आग तेज़ी से फैल रही है।

1016
00:59:09,967 --> 00:59:11,593
और अभी मुझे डिविज़न होटल से ख़बर मिली है।

1017
00:59:11,677 --> 00:59:14,888
फ़ेदर रिवर हॉस्पिटल के हृदयरोग विभाग में आग लगी है।

1018
00:59:14,972 --> 00:59:16,348
परछत्ती वाले कमरे में वह क़ाबू से बाहर है।

1019
00:59:16,431 --> 00:59:18,725
इस समय 15 से 20 रोगी बाहर हैं।

1020
00:59:18,809 --> 00:59:20,310
हम उन्हें वहाँ से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

1021
00:59:20,394 --> 00:59:22,646
उस अस्पताल को बचाने के लिए
जो कुछ कर सकते हो, करो, ठीक है?

1022
00:59:22,729 --> 00:59:24,898
ब्यूट से डॉक्टरों को बुलाओ
और उनसे कहो कि हमें मदद चाहिए।

1023
00:59:24,982 --> 00:59:26,942
चीफ़। हवाई राहत दल के सभी विमानों को
ज़मीन पर उतार लिया गया है।

1024
00:59:27,025 --> 00:59:28,819
अब, मैं जल्द से जल्द आपको नयी जानकारी दूँगी,

1025
00:59:28,902 --> 00:59:30,612
पर इस समय कोई विमान हवा में नहीं भेजा जा रहा है।

1026
00:59:30,696 --> 00:59:32,030
- कोई भी नहीं।
- धत् तेरे की।

1027
00:59:32,990 --> 00:59:35,868
निकासी मार्ग की क्या हालत है?
ट्रैफ़िक किस रफ़्तार से बढ़ रहा है?

1028
00:59:36,410 --> 00:59:38,537
अब क्लार्क रोड से भी आग दिखने लगी है,

1029
00:59:38,620 --> 00:59:40,038
उस तरफ़ भी आग पहुँचने लगी है।

1030
00:59:40,122 --> 00:59:42,416
पेंट्ज़ रोड पर ट्रैफ़िक पूरी तरह जाम है।

1031
00:59:42,499 --> 00:59:45,169
स्काईवे अभी भी खुला है।
उस पर ट्रैफ़िक की रफ़्तार धीमी है।

1032
00:59:45,252 --> 00:59:47,004
लेकिन उन सब लावारिस छोड़ी गयी कारों का क्या?

1033
00:59:47,087 --> 00:59:48,714
हमें उन तक पहुँचने में बहुत मुश्किल हो रही है।

1034
00:59:48,797 --> 00:59:52,009
कोई भी वाहन जो ट्रैफ़िक में बाधा बन रहा हो,
उसे सड़क से हटा दो।

1035
00:59:52,092 --> 00:59:53,594
ठीक है? ज़रूरत पड़े तो बुलडोज़र बुलाओ।

1036
00:59:53,677 --> 00:59:54,511
ठीक है।

1037
00:59:54,595 --> 00:59:57,097
वहाँ से निकलने के वे चार रास्ते बंद नहीं होने चाहिए।

1038
00:59:57,181 --> 00:59:58,724
अगर वे बंद हुए, तो काम तमाम हो जाएगा।

1039
00:59:59,600 --> 01:00:02,019
- सब लोग, सुनो! सुनो!
- सब चुप हो जाओ!

1040
01:00:02,686 --> 01:00:04,688
अब यह कोई जंगल की आग नहीं रही।

1041
01:00:04,771 --> 01:00:06,106
यह एक घर से दूसरे घर में फैल रही है।

1042
01:00:06,190 --> 01:00:07,774
यह एक शहर में लगी आग है।

1043
01:00:07,858 --> 01:00:09,276
बहुत बड़ी संख्या में लोग हताहत होंगे।

1044
01:00:10,194 --> 01:00:11,904
हमें यह समझकर इससे निपटना है।

1045
01:00:11,987 --> 01:00:15,199
तो अपने लोगों के साथ बने रहो
और जो कर सकते हो, करो।

1046
01:00:15,282 --> 01:00:17,075
- ठीक है, चीफ़।
- ठीक है।

1047
01:00:36,178 --> 01:00:38,472
हैलो! क्या रुकावट है?

1048
01:00:38,555 --> 01:00:40,599
आगे का रास्ता बंद है!

1049
01:00:41,350 --> 01:00:42,768
फ़्रीवे पर जाम लगा है।

1050
01:00:43,352 --> 01:00:44,478
धत्!

1051
01:00:50,609 --> 01:00:51,652
लग जा।

1052
01:00:51,735 --> 01:00:52,611
शॉन
कॉल नहीं लगी

1053
01:00:52,694 --> 01:00:54,363
तुम्हें कहाँ पहुँचना है?

1054
01:00:55,113 --> 01:00:57,366
- बच्चों को छोड़ने के बाद।
- मगैलिया।

1055
01:00:58,325 --> 01:01:00,035
मेरा बेटा वहाँ अपनी दादी के साथ है।

1056
01:01:00,661 --> 01:01:02,579
मैंने उनसे कहा था कि मैं सीधा घर आने वाला हूँ।

1057
01:01:03,121 --> 01:01:04,665
उन्हें भी शहर ख़ाली करने की सूचना मिल जाएगी।

1058
01:01:05,249 --> 01:01:06,542
है ना?

1059
01:01:08,585 --> 01:01:09,837
तुमने उनके लिए रजिस्टर किया होगा, है ना?

1060
01:01:10,921 --> 01:01:12,005
मुझे…

1061
01:01:16,552 --> 01:01:18,262
मतलब, मुझे टाउन हॉल से त…

1062
01:01:18,345 --> 01:01:19,888
तक़ाज़े आते रहते थे

1063
01:01:19,972 --> 01:01:21,390
और मैं बस उन्हें टालता रहा।

1064
01:01:22,099 --> 01:01:23,767
क्या तुम्हारी माँ कार चला सकती हैं?

1065
01:01:24,685 --> 01:01:25,686
नहीं।

1066
01:01:37,823 --> 01:01:38,991
मिस मैरी, मदद कीजिए।

1067
01:01:39,074 --> 01:01:42,035
मिस मैरी, उस घर से धुआँ निकल रहा है।

1068
01:01:44,204 --> 01:01:45,372
बायीं तरफ़ आग लगी है।

1069
01:01:46,832 --> 01:01:49,501
- बायीं तरफ़ आग लगी है। नीचे बैठ जाओ।
- खिड़कियों से दूर रहो।

1070
01:01:49,585 --> 01:01:51,336
सब लोग खिड़कियों से दूर रहो।

1071
01:01:53,755 --> 01:01:54,840
सुनो।

1072
01:01:55,924 --> 01:01:57,009
मुझे अंदर आने दो!

1073
01:01:57,759 --> 01:01:58,969
सुनो तो!

1074
01:01:59,052 --> 01:02:00,804
दोस्त, बस के अंदर बच्चे हैं।

1075
01:02:02,681 --> 01:02:05,684
शांत रहो। केविन हमें निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

1076
01:02:06,852 --> 01:02:08,687
मैरी, बैठ जाइए।

1077
01:02:09,313 --> 01:02:11,148
- क्या? क्यों?
- बैठ जाइए। मैं चाहता हूँ आप बस चलाएँ।

1078
01:02:11,231 --> 01:02:12,608
- आपको बस चलानी होगी।
- मुझे बस चलानी नहीं आती।

1079
01:02:12,691 --> 01:02:15,652
मुझे बायीं लेन का ट्रैफ़िक हटाना होगा।
आपको बस सम्भालनी होगी।

1080
01:02:15,736 --> 01:02:16,904
यह आसान है। ठीक है?

1081
01:02:16,987 --> 01:02:18,906
अपना पैर ब्रेक पर रखो, जब मैं कहूँ आओ, पैडल दबा देना।

1082
01:02:18,989 --> 01:02:21,700
यह आसान है। ठीक है? हाँ, आप कर लोगी।
ब्रेक को दबाकर रखो।

1083
01:02:21,783 --> 01:02:23,535
- ठीक है।
- जब मैं कहूँ, "आ जाओ," आ जाना।

1084
01:02:23,619 --> 01:02:24,536
- ठीक है?
- ठीक है।

1085
01:02:26,872 --> 01:02:27,956
तुम लोग बैठे रहो।

1086
01:02:28,749 --> 01:02:29,750
केविन कहाँ हैं?

1087
01:02:29,833 --> 01:02:30,959
पीछे लो।

1088
01:02:34,046 --> 01:02:37,299
इस ट्रक को पीछे लो। हमें यह फ़ायर इंजन निकालना है।

1089
01:02:37,382 --> 01:02:39,801
- चलो। उन्हें आने दो!
- सुनो। क्या हो रहा है?

1090
01:02:40,469 --> 01:02:42,554
- तुम क्या कर रहे हो? क्या योजना है?
- पेंट्ज़ रोड पर लोग फँसे हुए हैं।

1091
01:02:42,638 --> 01:02:43,639
उन लोगों को निकालना ज़रूरी है।

1092
01:02:43,722 --> 01:02:45,265
- वहाँ भी मुख्य आग फैल गयी है।
- वह स्कूल बस देख रहे हो?

1093
01:02:45,349 --> 01:02:48,268
उस बस में 22 बच्चे हैं।
मुझे उन्हें उनके माँ-बाप तक पहुँचाना है, ठीक है?

1094
01:02:48,352 --> 01:02:49,394
केविन कहाँ हैं?

1095
01:02:49,478 --> 01:02:51,271
आप यहाँ ट्रैफ़िक रोक लो, ताकि हम निकल सकें।

1096
01:02:51,355 --> 01:02:53,565
मुझे फ़ायर ट्रक के लिए रास्ता बनाने के लिए
इस ट्रैफ़िक को हटाना है।

1097
01:02:53,649 --> 01:02:55,526
रेडियो पर संदेश भेजकर कमबख़्त और मदद बुलाओ ना?

1098
01:02:55,609 --> 01:02:58,779
हमारे संवाद यंत्र बंद हैं।
वे लगभग 40 मिनट से काम नहीं कर रहे हैं।

1099
01:02:58,862 --> 01:03:01,365
वापस अपनी कार में जाकर बैठो।
जब मुमकिन होगा, हम तुम्हें निकाल देंगे।

1100
01:03:02,407 --> 01:03:03,825
वापस अपनी कार में जाकर बैठो, सर।

1101
01:03:04,618 --> 01:03:06,245
- वापस अपनी कार में बैठो।
- बाएँ जाओ।

1102
01:03:06,328 --> 01:03:08,789
हमें पहले उस फ़ायर ट्रक और इस बस को जाने देना होगा।

1103
01:03:08,872 --> 01:03:09,873
जाओ!

1104
01:03:12,751 --> 01:03:14,378
जाओ!

1105
01:03:15,587 --> 01:03:16,588
रुको!

1106
01:03:17,881 --> 01:03:18,924
जाओ!

1107
01:03:19,675 --> 01:03:20,634
चलो।

1108
01:03:23,679 --> 01:03:24,680
ठीक है।

1109
01:03:25,556 --> 01:03:27,349
फ़ायर ट्रक और बस को निकल जाने दो!

1110
01:03:27,432 --> 01:03:28,767
चलो, जाओ!

1111
01:03:29,726 --> 01:03:30,727
हाँ।

1112
01:03:31,728 --> 01:03:33,188
जाओ!

1113
01:03:34,523 --> 01:03:35,941
आ जाओ!

1114
01:03:36,024 --> 01:03:37,568
मैं नहीं चाहती तुम्हें टक्कर लगे।

1115
01:03:37,651 --> 01:03:38,902
हम सही-सलामत रहेंगे ना?

1116
01:03:39,903 --> 01:03:40,737
आ जाओ।

1117
01:03:51,081 --> 01:03:52,082
आ जाओ!

1118
01:03:53,500 --> 01:03:55,085
धत् तेरे की।

1119
01:03:55,169 --> 01:03:56,170
हाँ!

1120
01:04:00,340 --> 01:04:01,758
हमने कर लिया। हम निकल गए।

1121
01:04:07,055 --> 01:04:07,973
वहाँ क्या समस्या थी?

1122
01:04:08,056 --> 01:04:10,058
रेडियो बंद पड़े हैं। अफ़रा-तफ़री मची हुई है।

1123
01:04:15,439 --> 01:04:17,149
एक मिनट में पहुँच जाएँगे, हम एक मिनट में पहुँच जाएँगे।

1124
01:04:17,232 --> 01:04:18,942
हम एक मिनट में पहुँच जाएँगे! क्या हम तैयार हैं?

1125
01:04:19,026 --> 01:04:23,030
नम्बर 963। हम गंतव्य से एक मिनट दूर हैं।
गंतव्य से एक मिनट दूर।

1126
01:04:24,781 --> 01:04:26,074
आपने बस अच्छी चलायी।

1127
01:04:28,202 --> 01:04:30,579
शुक्रिया। तुम भी बुरे नहीं हो।

1128
01:04:33,832 --> 01:04:35,709
तुम कभी भी यातायात पुलिस में भर्ती हो सकते हो,

1129
01:04:37,127 --> 01:04:38,754
अगर तुम एक नयी शुरुआत करना चाहो।

1130
01:04:39,838 --> 01:04:41,673
वह काम तो मुझे बिल्कुल नहीं करना।

1131
01:04:52,392 --> 01:04:55,854
ठीक है, बच्चों। तुम अपनी चीज़ें तैयार कर सकते हो।
बस से उतरने के लिए तैयार हो जाओ।

1132
01:04:55,938 --> 01:04:58,357
मैं जल्द से जल्द तुम्हें तुम्हारे माता-पिताओं तक पहुँचा दूँगी।

1133
01:05:14,623 --> 01:05:16,250
- हमारे माता-पिता…
- स्कूल…

1134
01:05:16,333 --> 01:05:18,961
- हे भगवान।
- नहीं! वे कहाँ हैं?

1135
01:05:21,797 --> 01:05:24,341
- नहीं।
- वे कहाँ हैं?

1136
01:05:29,805 --> 01:05:30,889
ओह, धत्!

1137
01:05:31,974 --> 01:05:33,517
मुझे मॉम के पास जाना है।

1138
01:05:34,309 --> 01:05:36,061
मैं जाकर देखती हूँ कि वहाँ कोई है या नहीं।

1139
01:05:46,697 --> 01:05:48,031
हैलो!

1140
01:05:48,824 --> 01:05:50,242
हैलो!

1141
01:06:10,053 --> 01:06:11,722
वे यहाँ नहीं हैं।

1142
01:06:11,805 --> 01:06:13,432
यहाँ कोई नहीं है।

1143
01:06:15,267 --> 01:06:18,687
पता नहीं उन्होंने हमें आगाह क्यों नहीं किया या…

1144
01:06:19,188 --> 01:06:20,272
अब हम क्या करें?

1145
01:06:21,148 --> 01:06:22,232
पता नहीं।

1146
01:06:22,316 --> 01:06:23,275
क्या…

1147
01:06:28,739 --> 01:06:31,366
हमें यहाँ से निकलना होगा।
हमें इन बच्चों को यहाँ से लेकर जाना होगा।

1148
01:06:31,450 --> 01:06:33,869
इन्हें चीको के
मुख्य निकासी केंद्र ले जाने की कोशिश करते हैं।

1149
01:06:36,205 --> 01:06:38,290
और फिर हम अपने बच्चों के लिए वापस आ सकते हैं।

1150
01:06:38,373 --> 01:06:39,750
मिस मैरी!

1151
01:06:39,833 --> 01:06:41,668
मैं आ रही हूँ।

1152
01:06:50,302 --> 01:06:51,386
नीचे बैठ जाओ।

1153
01:06:51,887 --> 01:06:53,847
- एवा को आपकी ज़रूरत है।
- एवा को क्या हुआ?

1154
01:06:53,931 --> 01:06:55,516
वह सीट के नीचे से बाहर नहीं आ रही है।

1155
01:06:55,599 --> 01:06:57,226
- क्या? वह फ़र्श पर है?
- हाँ, उसे आपकी ज़रूरत है।

1156
01:06:57,309 --> 01:06:58,977
- क्यों? उसे क्या हुआ है?
- वह उठ नहीं रही है!

1157
01:06:59,478 --> 01:07:02,147
- उसे डर लग रहा है।
- एवा। बच्चे, नहीं।

1158
01:07:03,482 --> 01:07:05,400
तुम यहाँ नीचे क्या कर रही हो?

1159
01:07:06,985 --> 01:07:08,779
क्या तुम ठीक हो?

1160
01:07:08,862 --> 01:07:09,863
नहीं?

1161
01:07:10,822 --> 01:07:13,450
- यह सब थोड़ा डरावना तो है।
- ठीक है।

1162
01:07:13,534 --> 01:07:15,410
- मैरी, सब ठीक है?
- हाँ। हम चल सकते हैं।

1163
01:07:15,494 --> 01:07:16,495
ठीक है।

1164
01:07:25,087 --> 01:07:26,213
क्या तुम्हें डर लग रहा है?

1165
01:07:26,296 --> 01:07:28,340
- हाँ।
- हाँ।

1166
01:07:28,423 --> 01:07:29,508
जानती हूँ।

1167
01:07:30,092 --> 01:07:31,510
मुझे भी डर लग रहा है।

1168
01:07:32,094 --> 01:07:33,220
क्या मैं तुम्हें गले लगा सकती हूँ?

1169
01:07:38,642 --> 01:07:40,394
बहुत अच्छे। आ जाओ।

1170
01:07:51,113 --> 01:07:52,614
अपनी पूरी हिम्मत से काम लो।

1171
01:07:59,997 --> 01:08:03,500
चीफ़, पैराडाइस में 27,000 लोग हैं,

1172
01:08:03,584 --> 01:08:04,793
मगैलिया में 12,000 लोग।

1173
01:08:04,877 --> 01:08:06,879
लगभग 8,000 लोगों को वहाँ से निकाल लिया गया है,

1174
01:08:06,962 --> 01:08:10,174
जिसका मतलब है 30,000 लोग
अभी भी आग से प्रभावित इलाक़ों में फँसे हुए हैं।

1175
01:08:10,257 --> 01:08:11,466
फ़िनी, थोड़ी देर के लिए यहाँ आओ।

1176
01:08:11,550 --> 01:08:13,302
मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दो। वहाँ क्या चल रहा है?

1177
01:08:13,385 --> 01:08:16,095
तो, मूलभूत सुविधाओं में, चीफ़, शहर में यहाँ कई स्कूल हैं।

1178
01:08:16,180 --> 01:08:19,140
दो ऐसे हैं जो पेंट्ज़ रोड पर तत्काल रूप से प्रभावित हैं।

1179
01:08:19,224 --> 01:08:22,895
मुझे यह भी ख़बर मिली है
कि पॉन्डेरोसा एलीमेंट्री से एक स्कूल बस निकली थी

1180
01:08:22,978 --> 01:08:25,479
जिसमें 22 बच्चे सवार हैं।
उसकी अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन…

1181
01:08:25,564 --> 01:08:26,939
मुझे इसकी जानकारी देते रहना।

1182
01:08:27,024 --> 01:08:28,358
कई पेट्रोल पंप भी हैं।

1183
01:08:28,942 --> 01:08:30,194
दो प्रोपेन सुविधा केंद्र हैं।

1184
01:08:30,277 --> 01:08:33,238
एक पेंट्ज़ और क्लार्क के बीच स्काईवे पर
और दूसरा मगैलिया में।

1185
01:08:33,322 --> 01:08:35,616
- क्या तुम उन्हें बंद करवा सकते हो?
- मैं कोशिश करता हूँ।

1186
01:08:35,698 --> 01:08:38,035
निकासी में एक समस्या यह भी है
कि बिजली के तार गिरते जा रहे हैं।

1187
01:08:38,118 --> 01:08:39,703
लोग सड़क पार नहीं कर पा रहे हैं।

1188
01:08:39,786 --> 01:08:42,581
रास्ता खोलने के लिए इस समय दमकल कर्मी
उन्हें काट रहे हैं, लेकिन हमें जानकारी मिल रही है…

1189
01:08:42,663 --> 01:08:43,874
पीजीएंडई कहाँ है?

1190
01:08:43,957 --> 01:08:45,834
ख़बरें मिल रही हैं कि कुछ बिजली के तार सक्रिय हैं।

1191
01:08:45,917 --> 01:08:47,002
- पीजीएंडई।
- हाँ।

1192
01:08:47,669 --> 01:08:49,171
- मुझे लगा था बिजली बंद कर दी गयी है।
- बिल्कुल।

1193
01:08:49,254 --> 01:08:50,255
इन्हें बताओ क्या हो रहा है।

1194
01:08:50,339 --> 01:08:51,590
बिजली अभी भी चालू क्यों है?

1195
01:08:51,673 --> 01:08:53,216
वह… देखिए, हम उस पर काम कर रहे हैं।

1196
01:08:53,300 --> 01:08:55,051
आम नागरिकों की गाड़ियाँ
बिजली के तारों के ऊपर से गुज़र रही हैं।

1197
01:08:55,135 --> 01:08:56,595
- दमकल कर्मी तारें काट रहे हैं…
- मैं समझता हूँ।

1198
01:08:56,678 --> 01:08:57,930
- मैं समझता हूँ।
- …और तारों से अभी भी चिंगारियाँ निकल रही हैं।

1199
01:08:58,013 --> 01:09:00,474
- तुमने मुझसे कहा था बिजली बंद है।
- देखिए। स्वचालित बिजली पूरी तरह से बंद है।

1200
01:09:00,557 --> 01:09:02,309
उसके बाद कुछ ऐसे स्विच हैं जो ख़ुद जाकर बंद करने होंगे।

1201
01:09:02,392 --> 01:09:03,935
- हम बहुत तेज़ी से काम कर रहे हैं।
- मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।

1202
01:09:04,019 --> 01:09:05,604
- मैं समझता हूँ।
- तुम्हें पता है यहाँ क्या हो रहा है?

1203
01:09:05,687 --> 01:09:07,481
कमबख़्त बिजली बंद करो!

1204
01:09:07,564 --> 01:09:09,024
- ठीक है।
- कमबख़्त तुम्हारी परेशानी क्या है?

1205
01:09:09,107 --> 01:09:12,653
वहाँ दमकल कर्मी काम कर रहे हैं!
वहाँ 30,000 लोग फँसे हुए हैं!

1206
01:09:21,995 --> 01:09:23,663
आख़िर हम क्या करने वाले हैं?

1207
01:09:23,747 --> 01:09:25,290
आग हमारे पीछे है।

1208
01:09:25,374 --> 01:09:28,001
हमें उससे आगे रहना है
और सीधा दक्षिण-पश्चिम की तरफ़ जाना है।

1209
01:09:28,085 --> 01:09:29,545
वह जो साफ़ आसमान है, वही हमारी उम्मीद है।

1210
01:09:29,627 --> 01:09:31,880
हम आग से दूर जाएँगे
और फिर वहाँ से चीको के लिए निकल जाएँगे।

1211
01:09:32,756 --> 01:09:34,550
हम पेंट्ज़ और क्लार्क पर नहीं जा सकते,

1212
01:09:34,633 --> 01:09:37,010
- तो बचे नील और स्काईवे।
- हाँ।

1213
01:09:37,094 --> 01:09:38,220
हाँ।

1214
01:09:38,303 --> 01:09:40,180
नील सबसे दूर है, लेकिन शायद वह सही रहेगा।

1215
01:09:40,264 --> 01:09:41,348
हो सकता है वहाँ ट्रैफ़िक कम हो।

1216
01:09:41,430 --> 01:09:43,809
लेकिन नील जाने के लिए तुम्हें रो रोड से जाना होगा।

1217
01:09:43,892 --> 01:09:46,770
वह संकरा है,
और उस पर 180 डिग्री के बहुत सारे मोड़ हैं।

1218
01:09:46,854 --> 01:09:49,189
वह लगभग 16,000 किलो की
एक बस के लिए नहीं बना है।

1219
01:09:49,273 --> 01:09:50,732
हम वहाँ फँस जाएँगे। बाहर नहीं निकल पाएँगे।

1220
01:09:50,816 --> 01:09:53,359
- फिर तो बस स्काईवे ही एक विकल्प बचता है।
- स्काईवे। सही कहा।

1221
01:09:53,443 --> 01:09:56,280
- वह चौड़ी, चार लेन वाली एक सीधी सड़क है।
- हाँ।

1222
01:09:58,448 --> 01:10:00,701
- स्काईवे पर ही जाकर देखते हैं। ठीक है।
- स्काईवे।

1223
01:10:00,784 --> 01:10:03,662
आपको नहीं पता वे कहाँ हैं, है ना?

1224
01:10:04,246 --> 01:10:05,247
क्या, बच्चे?

1225
01:10:05,330 --> 01:10:06,582
हमारे माता-पिता।

1226
01:10:07,082 --> 01:10:08,500
आपको नहीं पता वे कहाँ हैं।

1227
01:10:10,419 --> 01:10:13,005
नहीं, बच्चे, हमें नहीं पता, लेकिन हम उन्हें ढूँढ लेंगे।

1228
01:10:13,088 --> 01:10:14,673
हम इनके माता-पिताओं को ढूँढ लेंगे, है ना, केविन?

1229
01:10:14,756 --> 01:10:16,633
हाँ, हम उन्हें ढूँढ लेंगे। हाँ।

1230
01:10:16,717 --> 01:10:18,552
तुम अपनी सीट पर बैठ जाओ, बच्चे।

1231
01:10:20,095 --> 01:10:22,639
तुम यहाँ बैठना चाहोगे?

1232
01:10:24,057 --> 01:10:26,018
- बैठ जाओ।
- यहाँ।

1233
01:10:26,101 --> 01:10:27,227
हाँ, यह ठीक है।

1234
01:10:30,105 --> 01:10:31,398
तुम्हारा नाम क्या है?

1235
01:10:31,481 --> 01:10:32,482
टोबी।

1236
01:10:34,318 --> 01:10:35,485
तुम्हारे माता-पिता शहर से बाहर काम करते हैं?

1237
01:10:35,569 --> 01:10:36,904
मेरी मॉम करती हैं।

1238
01:10:38,488 --> 01:10:39,823
मैं अपने डैड से नहीं मिलता।

1239
01:10:43,744 --> 01:10:47,289
मैं तुम्हें एक बात बताता हूँ, टोबी।
हम तुम्हें तुम्हारी मॉम के पास लेकर ज़रूर जाएँगे।

1240
01:10:47,372 --> 01:10:49,541
तुम मेरी बात सुन रहे हो?
तुम अपनी मॉम के पास वापस ज़रूर जाओगे।

1241
01:10:49,625 --> 01:10:52,628
तुम अपने बेटे के पास वापस ज़रूर जाओगी।
और मैं अपने बेटे के पास वापस ज़रूर जाऊँगा।

1242
01:10:53,212 --> 01:10:54,296
यह होकर रहेगा।

1243
01:10:55,088 --> 01:10:56,131
ठीक है?

1244
01:10:58,634 --> 01:10:59,468
ठीक है।

1245
01:10:59,551 --> 01:11:02,471
तो, चीफ़, आग पैराडाइस के
लगभग सभी इलाक़ों में फैल रही है,

1246
01:11:02,554 --> 01:11:04,806
व्यावसायिक और आवासीय, दोनों क्षेत्रों में,
और हमें ख़बरें मिल रही हैं

1247
01:11:04,890 --> 01:11:07,518
कि बहुत सारी इमारतें जल रही हैं,
और हवाई राहत दल अभी भी असक्रिय है,

1248
01:11:07,601 --> 01:11:09,436
और पता नहीं वह कब सक्रिय होगा।

1249
01:11:09,520 --> 01:11:10,521
- ठीक है।
- सुनिए, चीफ़।

1250
01:11:10,604 --> 01:11:12,189
मैंने विभाग से जानकारी ले ली है।

1251
01:11:12,272 --> 01:11:15,943
आख़िरी मिली जानकारी के अनुसार, वह बस
एलियट के दक्षिण में क्लार्क रोड पर थी। ठीक है?

1252
01:11:16,026 --> 01:11:17,444
मुझे डिविज़न होटल से अभी जानकारी मिली है

1253
01:11:17,528 --> 01:11:19,446
कि पैराडाइस एलीमेंट्री में बुरी तरह आग लगी है।

1254
01:11:19,530 --> 01:11:20,572
वे वहाँ नहीं हैं।

1255
01:11:40,050 --> 01:11:41,385
मैरी, आपको वे तार दिख रहे हैं?

1256
01:11:42,219 --> 01:11:43,303
- हाँ।
- ठीक है।

1257
01:11:47,808 --> 01:11:50,018
हे भगवान। ध्यान से।

1258
01:11:50,102 --> 01:11:51,395
सब ठीक है।

1259
01:11:57,109 --> 01:11:58,777
केविन, दायीं तरफ़! केविन!

1260
01:12:01,822 --> 01:12:03,031
दायीं तरफ़ बिजली का तार है!

1261
01:12:07,327 --> 01:12:10,038
- पूरी सड़क टूट रही है।
- हे भगवान।

1262
01:12:13,792 --> 01:12:15,377
वह गिर रहा है!

1263
01:12:16,753 --> 01:12:18,255
बचो!

1264
01:12:20,174 --> 01:12:21,717
हे भगवान।

1265
01:12:24,428 --> 01:12:25,679
बाएँ जा रहा हूँ!

1266
01:12:29,224 --> 01:12:31,059
यह सीधा स्काईवे तक जाएगा।

1267
01:12:31,560 --> 01:12:32,936
हम वहाँ पहुँच सकते हैं। वह बस पास ही है।

1268
01:12:33,020 --> 01:12:35,564
बच्चों, हिम्मत रखो! कोई चीज़ पकड़ लो!

1269
01:12:41,820 --> 01:12:43,071
- तैयार हो जाओ!
- हे भगवान।

1270
01:12:49,995 --> 01:12:51,163
धत्!

1271
01:12:59,713 --> 01:13:02,466
सम्भलकर रहना! पीछे जाओ! वापस आओ!

1272
01:13:05,636 --> 01:13:08,347
रास्ता बंद है। हमारा रास्ता पूरी तरह से बंद है।

1273
01:13:13,977 --> 01:13:19,191
हमें नीचे उतरकर, रो तक जाने का रास्ता ढूँढना होगा
और नील तक पहुँचने की कोशिश करनी होगी।

1274
01:13:19,274 --> 01:13:21,193
इस समय हमारे पास सिर्फ़ यही एक रास्ता है।

1275
01:13:22,152 --> 01:13:23,987
- हम यहाँ से कैसे निकल पाएँगे?
- यहाँ से निकलने का रास्ता देखो। बाएँ या दाएँ।

1276
01:13:24,071 --> 01:13:25,280
मैं देख रही हूँ।

1277
01:13:26,949 --> 01:13:29,409
कुछ नहीं दिखायी दे रहा। कोई रास्ता नहीं है।
मुझे नहीं… हर तरफ़ आग लगी है।

1278
01:13:29,493 --> 01:13:32,037
हम चारों तरफ़ से आग से घिरे हैं।
हम यहाँ से कैसे निकल पाएँगे?

1279
01:13:33,205 --> 01:13:34,289
हे भगवान!

1280
01:13:36,333 --> 01:13:37,626
बिल्कुल सामने देखो।

1281
01:13:37,709 --> 01:13:39,670
- उसकी तरफ़ मत देखो।
- सामने देखो!

1282
01:13:39,753 --> 01:13:41,839
कमबख़्त कार से बाहर निकलो!

1283
01:13:44,132 --> 01:13:45,634
केविन, वहाँ लुटेरे हैं।

1284
01:13:46,134 --> 01:13:48,178
- खोलो इसे। मुझे अंदर आने दो!
- खिड़कियों से हट जाओ!

1285
01:13:48,262 --> 01:13:49,304
खिड़कियों से दूर रहो!

1286
01:13:49,388 --> 01:13:51,640
- नीचे! नीचे बैठो!
- खिड़कियों से दूर रहो!

1287
01:13:53,141 --> 01:13:54,518
बस हमारे हवाले कर दो!

1288
01:13:55,936 --> 01:13:58,021
- मैरी!
- इसे खोलो!

1289
01:13:58,105 --> 01:14:00,315
उसके पास बंदूक है! केविन, उसके पास बंदूक है!

1290
01:14:00,399 --> 01:14:01,942
इसे खोलो!

1291
01:14:02,025 --> 01:14:04,236
नीचे! झुको। मैंने कहा झुको।

1292
01:14:04,319 --> 01:14:06,321
दरवाज़ा खोलो!

1293
01:14:06,405 --> 01:14:08,866
हमें यहाँ से निकलना होगा।

1294
01:14:08,949 --> 01:14:10,158
हमें यहाँ से निकलना होगा।

1295
01:14:10,242 --> 01:14:12,744
बायीं तरफ़, केविन, थोड़ी सी जगह है।

1296
01:14:12,828 --> 01:14:14,371
केविन, वहाँ जगह है। बाएँ जाओ।

1297
01:14:15,414 --> 01:14:16,874
बाएँ। जाओ, जाओ, जाओ, जाओ।

1298
01:14:19,418 --> 01:14:20,878
वह जगह कम हो रही है।

1299
01:14:23,589 --> 01:14:25,424
हम निकल गए।

1300
01:14:29,761 --> 01:14:31,221
अपने परिवार के साथ रहें, प्लीज़।

1301
01:14:31,305 --> 01:14:34,308
यह इलाक़ा सुरक्षित है, सर। हम चाहते हैं आप यहीं रहें…

1302
01:14:35,392 --> 01:14:37,603
- चलो।
- वह मेरी बेटी है।

1303
01:14:37,686 --> 01:14:39,563
- मेरे रास्ते से हटो।
- अपने पीछे देखो।

1304
01:14:39,646 --> 01:14:41,148
- जाओ!
- जल्दी!

1305
01:14:42,524 --> 01:14:44,526
बस चलती जाओ।

1306
01:14:45,360 --> 01:14:46,528
रुको।

1307
01:14:46,612 --> 01:14:48,780
मैं पैराडाइस यूनिफ़ाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के साथ हूँ।

1308
01:14:48,864 --> 01:14:50,157
- आप कहाँ से हैं?
- सीधा जाइए।

1309
01:14:50,240 --> 01:14:51,491
शुक्रिया। बसें वहाँ हैं।

1310
01:14:51,575 --> 01:14:53,076
ठीक है। शुक्रिया। बस चलती जाओ।

1311
01:14:55,579 --> 01:14:57,623
यही… हाँ, वे वहाँ हैं।

1312
01:14:57,706 --> 01:14:58,957
मुझे निकलने दो।

1313
01:15:01,543 --> 01:15:03,086
- सीज़र?
- रूबी।

1314
01:15:03,170 --> 01:15:05,255
सीज़र। तुम्हें कोई ख़बर मिली?

1315
01:15:05,964 --> 01:15:08,008
- कोई ख़बर नहीं मिली।
- नम्बर 963 की बस नहीं आयी?

1316
01:15:08,091 --> 01:15:09,343
अभी तक तो वापस नहीं आयी है।

1317
01:15:09,927 --> 01:15:11,345
धत्।

1318
01:15:12,554 --> 01:15:14,223
रूबी, बच्चों के माता-पिता यहीं हैं।

1319
01:15:14,306 --> 01:15:17,184
ठीक है।

1320
01:15:22,648 --> 01:15:25,400
बेस के लिए 963 का संदेश। क्या कोई सुन रहा है?

1321
01:15:28,320 --> 01:15:31,198
- मिस मैरी, मेरा पानी ख़त्म हो गया है।
- सभी वाहनों के लिए 963 का संदेश।

1322
01:15:31,281 --> 01:15:33,951
- कोई सुन रहा है? किसी वाहन से कोई सुन रहा है?
- मुझे प्यास लगी है। मुझे बहुत गर्मी लग रही है।

1323
01:15:34,034 --> 01:15:35,494
ठीक है।

1324
01:15:35,577 --> 01:15:36,912
देना, बच्चे।

1325
01:15:37,454 --> 01:15:39,498
कोई फ़ोल्डर या कोई नोटबुक वग़ैरह लो…

1326
01:15:39,581 --> 01:15:41,708
हैलो, सुनो, हम अभी-अभी स्काईवे से उतरे हैं।
वह पूरी तरह से जाम है।

1327
01:15:41,792 --> 01:15:42,835
यह लो। इसे ऐसे इस्तेमाल करो।

1328
01:15:42,918 --> 01:15:45,587
हम कोशिश करेंगे कि नील से होकर निकलें।

1329
01:15:45,671 --> 01:15:48,257
आग से दूर रहें। उस तरफ़ से निकलें।
हमारे पास बस यही एक रास्ता है।

1330
01:15:48,340 --> 01:15:50,300
मिस मैरी, हमें पानी की बहुत ज़रूरत है।

1331
01:15:50,384 --> 01:15:52,177
हिम्मत रखो, बच्चे। मैं जानती हूँ। यहाँ बहुत गर्मी है।

1332
01:15:54,054 --> 01:15:56,139
केविन, बच्चों से यह बर्दाश्त नहीं होगा।

1333
01:15:56,223 --> 01:15:58,642
उन्हें पानी चाहिए।
उन्हें बहुत गर्मी लग रही है और वे बहुत प्यासे हैं।

1334
01:16:04,690 --> 01:16:06,859
- क्या हो रहा है?
- यह क्या है?

1335
01:16:07,401 --> 01:16:08,694
आख़िर यह क्या है?

1336
01:16:09,945 --> 01:16:12,739
मुझे साँस नहीं आ रही है। यह वेंट से अंदर आ रहा है।

1337
01:16:14,408 --> 01:16:17,202
धुआँ। धुआँ अंदर आ रहा है। केविन, धुआँ अंदर आ रहा है।

1338
01:16:17,786 --> 01:16:19,121
वह एसी के ज़रिए अंदर आ रहा है।

1339
01:16:19,955 --> 01:16:21,206
फिर उसे बंद कर दो।

1340
01:16:21,290 --> 01:16:22,749
उससे गर्मी और बढ़ जाएगी, लेकिन ठीक है।

1341
01:16:22,833 --> 01:16:24,126
हमें कुछ तो करके देखना होगा।

1342
01:16:25,544 --> 01:16:26,962
ठीक है, वह बंद है।

1343
01:16:32,551 --> 01:16:34,678
हम ज़रूर धुएँ के ग़ुबार से घिर गए हैं।

1344
01:16:34,761 --> 01:16:37,181
- बचो।
- हाँ। मुझे वह दिख रहा है।

1345
01:16:40,267 --> 01:16:41,268
मेडो क्रीक पार्क।

1346
01:16:42,769 --> 01:16:44,688
हाँ। पीछे से बाहर निकलने का एक रास्ता है।

1347
01:16:45,397 --> 01:16:46,481
क्या?

1348
01:16:46,565 --> 01:16:48,525
मैंने बचपन में एक गर्मियों में यहाँ काम किया था।

1349
01:16:49,568 --> 01:16:51,195
वह रास्ता रो रोड तक जाता है,

1350
01:16:51,278 --> 01:16:54,656
और फिर हम नील पर पहुँच सकते हैं
और फिर हम बाहर निकल जाएँगे। ठीक है?

1351
01:16:54,740 --> 01:16:56,158
- हाँ।
- हाँ।

1352
01:16:59,244 --> 01:17:01,246
मिस। मैम।

1353
01:17:01,872 --> 01:17:03,999
- हाँ?
- शैनन को कुछ हो गया है।

1354
01:17:04,082 --> 01:17:06,043
- उसे आपकी मदद की ज़रूरत है।
- उसकी साँस थोड़ी घरघरा रही है।

1355
01:17:06,126 --> 01:17:08,003
क्या हुआ, बच्चे?

1356
01:17:08,086 --> 01:17:10,088
ठीक है। बोलो मत।

1357
01:17:10,172 --> 01:17:13,050
बस धीरे-धीरे साँस लो, ठीक है? धीरे-धीरे।
अपनी साँस धीमी करने की कोशिश करो।

1358
01:17:13,675 --> 01:17:15,928
ठीक है। तुम्हें बस थोड़ा पानी पीने की ज़रूरत है।

1359
01:17:16,011 --> 01:17:18,680
क्या सब लोग अपने बैकपैक में देखेंगे

1360
01:17:18,764 --> 01:17:22,351
कि कहीं किसी के पास, मतलब,
कोई जूस का डिब्बा वग़ैरह तो नहीं है?

1361
01:17:24,269 --> 01:17:27,356
केविन, हमें पानी ढूँढना होगा, वरना उसे दौरा पड़ जाएगा।

1362
01:17:27,940 --> 01:17:29,691
हमें तुरंत बस से उतरना होगा।

1363
01:17:32,611 --> 01:17:34,071
- वहाँ पर।
- हाँ।

1364
01:17:34,154 --> 01:17:35,864
- हाँ। ठीक है।
- हाँ।

1365
01:17:35,948 --> 01:17:38,617
ठीक है। हम ज़्यादा देर नहीं रुक सकते।
मैं दो मिनट में आता हूँ।

1366
01:17:38,700 --> 01:17:39,993
नहीं।

1367
01:17:40,077 --> 01:17:41,578
तुम्हें बस में ही रहना होगा।

1368
01:17:41,662 --> 01:17:43,664
अगर आग पास आती है, तो तुम्हें बस को दूर ले जाना होगा।

1369
01:17:44,331 --> 01:17:47,084
मुझे जाने दो। मैं यह कर सकती हूँ।
दो मिनट। मैं तुरंत वापस आ जाऊँगी।

1370
01:17:47,626 --> 01:17:48,669
मैं यह कर सकती हूँ।

1371
01:17:49,169 --> 01:17:50,295
मैं यह कर सकती हूँ।

1372
01:17:51,380 --> 01:17:52,923
मिस मैरी, आप कहाँ जा रही हैं?

1373
01:17:53,006 --> 01:17:55,008
मिस मैरी, वापस आ जाइए।

1374
01:18:02,766 --> 01:18:04,351
मैरी कहाँ चली गयीं?

1375
01:18:12,067 --> 01:18:13,110
धत्।

1376
01:18:18,615 --> 01:18:20,534
क्या आपको पता है मिस मैरी कहाँ हैं?

1377
01:18:20,617 --> 01:18:22,411
वह बस थोड़ा पानी ढूँढने गयी हैं।

1378
01:18:22,494 --> 01:18:24,079
वह बस थोड़ी देर में आ जाएँगी।

1379
01:18:24,162 --> 01:18:25,622
प्लीज़ वापस आ जाइए, मिस मैरी।

1380
01:18:25,706 --> 01:18:26,874
वह कहाँ जा रही हैं?

1381
01:18:27,499 --> 01:18:29,293
मुझे वह दिखायी नहीं दे रही हैं।

1382
01:18:42,264 --> 01:18:43,515
हद है।

1383
01:18:44,057 --> 01:18:45,225
मिल जा।

1384
01:18:46,852 --> 01:18:48,395
वापस आ जाइए।

1385
01:19:14,296 --> 01:19:15,297
हाँ। हाँ।

1386
01:19:18,967 --> 01:19:21,803
मिल गया। हे भगवान। मिल गया।

1387
01:19:27,226 --> 01:19:28,352
मैरी!

1388
01:19:30,938 --> 01:19:32,940
मैरी!

1389
01:19:54,253 --> 01:19:55,462
मैरी!

1390
01:20:00,217 --> 01:20:01,426
मैरी!

1391
01:20:03,804 --> 01:20:05,764
- मैरी!
- अब हम क्या करें?

1392
01:20:12,771 --> 01:20:14,940
- मैरी!
- मैं आ रही हूँ!

1393
01:20:15,566 --> 01:20:17,025
मैं आ रही हूँ!

1394
01:20:18,777 --> 01:20:20,362
- चलो।
- मेरी मदद करो।

1395
01:20:20,445 --> 01:20:22,030
पानी उठाओ।

1396
01:20:24,575 --> 01:20:25,659
मिस मैरी आ गयीं।

1397
01:20:34,126 --> 01:20:35,794
- ठीक है।
- तुम ठीक हो?

1398
01:20:35,878 --> 01:20:38,338
मैं ठीक हूँ।

1399
01:20:47,472 --> 01:20:49,725
क्या कोई यह पानी शैनन को दे देगा?

1400
01:20:53,520 --> 01:20:54,605
हे भगवान!

1401
01:21:00,944 --> 01:21:03,071
झुको! नीचे! अपने सिर ढक लो!

1402
01:21:11,830 --> 01:21:13,498
- धत्!
- हे भगवान!

1403
01:21:17,753 --> 01:21:20,255
सब लोग, हिम्मत रखो! खिड़कियों से दूर रहो।

1404
01:21:20,339 --> 01:21:21,840
सब लोग, हिम्मत रखो!

1405
01:21:22,508 --> 01:21:25,719
हे भगवान। हमें दाएँ जाना होगा।
यहाँ से निकलने का रास्ता वही है।

1406
01:21:32,601 --> 01:21:33,977
हे भगवान!

1407
01:21:38,440 --> 01:21:39,274
हिम्मत रखो!

1408
01:21:42,402 --> 01:21:45,531
ठीक है। झुके रहो।

1409
01:21:47,699 --> 01:21:49,326
दायीं तरफ़।

1410
01:21:49,409 --> 01:21:51,036
दायीं तरफ़ वह जली हुई इमारत।

1411
01:21:53,664 --> 01:21:55,666
यहाँ से निकलने का रास्ता यही है। यही है।

1412
01:21:56,416 --> 01:21:59,169
यह रहा। यही यहाँ से निकलने का रास्ता है।
यह हमें रो रोड तक ले जाएगा।

1413
01:22:06,093 --> 01:22:08,303
सब लोग, सुनिए। अगर आप सब मेरी बात पर ध्यान दें।

1414
01:22:09,763 --> 01:22:11,098
मेरा नाम रूबी बिशप है।

1415
01:22:11,765 --> 01:22:13,600
मैं स्कूल की परिवहन निदेशक हूँ,

1416
01:22:13,684 --> 01:22:15,435
और मैं बस आपको एक जानकारी देना चाहती हूँ।

1417
01:22:16,019 --> 01:22:17,437
मैं जानती हूँ आप सब चिंतित हैं,

1418
01:22:17,521 --> 01:22:20,983
लेकिन मैं आपको सबसे पहले यह बता देना चाहती हूँ
कि आज सुबह आपके बच्चों को

1419
01:22:21,066 --> 01:22:24,319
पॉन्डेरोसा एलीमेंट्री से बाहर निकाल लिया गया था।
ठीक है?

1420
01:22:24,403 --> 01:22:25,696
हमें और जानकारी कब मिलेगी?

1421
01:22:26,238 --> 01:22:30,158
बदक़िस्मती से, स्कूल से निकलने के थोड़ी ही देर बाद,

1422
01:22:30,242 --> 01:22:32,411
आग की वजह से हमारा रेडियो सम्पर्क बंद हो गया।

1423
01:22:32,494 --> 01:22:36,790
तो पॉन्डेरोसा से निकलने के बाद से
हमारा उस बस से कोई सम्पर्क नहीं हुआ है।

1424
01:22:36,874 --> 01:22:37,916
रुको, आपको नहीं पता वे कहाँ हैं?

1425
01:22:38,000 --> 01:22:41,753
मैं बस इतना जानती हूँ
कि वे शायद पूर्व पैराडाइस में कहीं हैं।

1426
01:22:41,837 --> 01:22:43,505
पूर्व पैराडाइस में तो आग लगी है!

1427
01:22:43,589 --> 01:22:48,218
जानती हूँ, लेकिन मैं आपको बता दूँ
कि पुलिस और अग्नि बचाव दल,

1428
01:22:48,302 --> 01:22:50,888
दोनों वहाँ उन्हें ढूँढ रहे हैं, ठीक है?

1429
01:22:50,971 --> 01:22:52,890
वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं,

1430
01:22:52,973 --> 01:22:56,602
लेकिन आपको पता होना चाहिए
कि आपके बच्चे एक बस में सवार हैं,

1431
01:22:56,685 --> 01:22:59,438
जिसमें एक बस ड्राइवर है
और एक अध्यापिका है जिसका नाम मैरी लडविग है।

1432
01:22:59,521 --> 01:23:01,773
आप में से कुछ लोग मिसेज़ लडविग को जानते होंगे?

1433
01:23:01,857 --> 01:23:03,525
- ठीक है।
- बस ड्राइवर का क्या नाम है?

1434
01:23:03,609 --> 01:23:06,361
हाँ। उसका नाम केविन मके है।
वह हमारे ज़िले का नया ड्राइवर है।

1435
01:23:06,445 --> 01:23:08,280
- नया ड्राइवर?
- सुनिए…

1436
01:23:09,239 --> 01:23:11,200
सब लोग, प्लीज़।

1437
01:23:11,283 --> 01:23:12,284
प्लीज़। मैं समझती हूँ।

1438
01:23:12,367 --> 01:23:14,328
मैं जानती हूँ यह एक बहुत परेशान करने वाली ख़बर है।

1439
01:23:14,411 --> 01:23:15,996
- वह एक अच्छा ड्राइवर है।
- केविन मके।

1440
01:23:16,079 --> 01:23:20,083
मैं केविन मके की गारंटी दे सकती हूँ,
मेरे सारे ड्राइवर भी यही कहेंगे।

1441
01:23:20,167 --> 01:23:23,253
वह एक अच्छा आदमी है और वह जो कर सकता है, करेगा।

1442
01:23:24,129 --> 01:23:25,506
आपको उस पर भरोसा रखना होगा।

1443
01:23:25,589 --> 01:23:30,552
मुझे उस पर भरोसा है और इस समय
हमारे पास बस वही एक सहारा है। ठीक है?

1444
01:23:39,353 --> 01:23:41,355
आ गया। यह रो रोड है।

1445
01:23:42,439 --> 01:23:43,524
आग हमारे पीछे है।

1446
01:23:44,650 --> 01:23:48,278
ठीक है, इस पर कुछ किलोमीटर आगे चलकर
हमें नील रोड पर जाने का रास्ता मिल जाना चाहिए।

1447
01:23:49,071 --> 01:23:50,072
ठीक है।

1448
01:23:51,240 --> 01:23:52,241
ठीक है।

1449
01:23:56,662 --> 01:23:58,455
दायीं तरफ़ पत्थर हैं।

1450
01:24:04,002 --> 01:24:05,087
अपनी बायीं तरफ़ ध्यान देना।

1451
01:24:09,007 --> 01:24:11,885
- वहाँ नीचे खाई है।
- मुझे डर लग रहा है।

1452
01:24:11,969 --> 01:24:13,470
हम सही-सलामत रहेंगे, बच्चों।

1453
01:24:13,971 --> 01:24:16,807
तुम्हें फ़िक्र करने की ज़रूरत नहीं है।
हम इस मुसीबत से बाहर निकल जाएँगे, ठीक है?

1454
01:24:21,687 --> 01:24:22,855
बचिए।

1455
01:24:23,939 --> 01:24:24,940
मैरी।

1456
01:24:26,483 --> 01:24:28,235
उधर कितनी जगह है?

1457
01:24:28,318 --> 01:24:29,486
चार फ़ुट?

1458
01:24:29,570 --> 01:24:31,989
दो। शायद ढाई।

1459
01:24:35,951 --> 01:24:38,370
चीफ़, ब्यूट क्रीक कैनयन वाली आग

1460
01:24:38,453 --> 01:24:40,956
और वेस्ट ब्रांच की आग पैराडाइस में मिल गयी हैं।

1461
01:24:41,039 --> 01:24:42,708
आग हवा की दिशा में फैल रही है,

1462
01:24:42,791 --> 01:24:45,043
और पैराडाइस के
दक्षिणी पश्चिम हिस्से की तरफ़ बढ़ रही है।

1463
01:24:45,127 --> 01:24:47,379
वह एकमात्र इलाक़ा जो जला नहीं है,

1464
01:24:47,462 --> 01:24:50,883
और आग जिस दिशा में आगे बढ़ रही है,
वह इलाक़ा ठीक यहाँ है।

1465
01:24:50,966 --> 01:24:52,634
फ़ॉस्टर रोड। रो रोड।

1466
01:24:52,718 --> 01:24:54,511
देखिए, ये संकरी सड़कें हैं।

1467
01:24:54,595 --> 01:24:56,722
वहाँ बहुत सारी इमारतें हैं। सारे रास्ते ढलान के हैं।

1468
01:24:56,805 --> 01:24:59,641
यहाँ पहले ही कई अलग-अलग जगहों पर
चिंगारियों से आग लगने की ख़बरें मिल रही हैं।

1469
01:24:59,725 --> 01:25:02,561
जल्दी ही यह इलाक़ा
पूरी तरह से आग की चपेट में आ जाएगा।

1470
01:25:02,644 --> 01:25:04,563
हमारे पास यहाँ भेजने के लिए कोई संसाधन नहीं हैं।

1471
01:25:04,646 --> 01:25:06,064
वे सब यहाँ ऊपर व्यस्त हैं।

1472
01:25:06,148 --> 01:25:07,149
यहाँ नीचे जो भी लोग हैं,

1473
01:25:07,232 --> 01:25:09,860
उन्हें पैराडाइस से बाहर निकलने का रास्ता ख़ुद ढूँढना होगा।

1474
01:25:09,943 --> 01:25:12,279
हमारे पास उन्हें देने के लिए कुछ नहीं है। कुछ भी नहीं।

1475
01:25:28,253 --> 01:25:29,546
मिस मैरी।

1476
01:25:29,630 --> 01:25:31,048
वे लोग वहाँ क्या कर रहे हैं?

1477
01:25:32,090 --> 01:25:33,342
वे लोग कौन हैं?

1478
01:25:36,553 --> 01:25:37,554
वे क्या कर रहे हैं?

1479
01:25:38,639 --> 01:25:40,641
वे वापस आग की तरफ़ क्यों जा रहे हैं?

1480
01:25:50,859 --> 01:25:52,319
यहाँ!

1481
01:25:53,737 --> 01:25:56,907
सुनो! अरे! रुको!

1482
01:25:57,866 --> 01:25:59,826
नहीं। घूमकर इस तरफ़ आओ।

1483
01:26:00,702 --> 01:26:02,120
वहाँ कोई बाहर निकलने का रास्ता है?

1484
01:26:02,204 --> 01:26:03,622
पहाड़ी के ऊपर आग लगी है।

1485
01:26:03,705 --> 01:26:05,624
- वहाँ लोग मर रहे हैं।
- हम पैदल वहाँ से बाहर आए।

1486
01:26:05,707 --> 01:26:08,669
उस तरफ़ मत जाओ। ट्रेलर पार्क, वहाँ सब कुछ जल रहा है।

1487
01:26:08,752 --> 01:26:10,337
सब कुछ। बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं है।

1488
01:26:10,420 --> 01:26:12,923
- आख़िर हम क्या करेंगे?
- मुझे बस नील रोड तक जाना है।

1489
01:26:13,006 --> 01:26:15,467
नहीं, तुम नील रोड पर नहीं जा सकते। वहाँ आग लगी है।

1490
01:26:15,551 --> 01:26:18,136
तुम नहीं चाहोगे कि इन बच्चों को वह देखना पड़े
जो हम अभी देखकर आ रहे हैं।

1491
01:26:19,096 --> 01:26:20,180
मेरा भरोसा करो।

1492
01:26:20,764 --> 01:26:21,765
उस तरफ़ मत जाओ।

1493
01:26:22,474 --> 01:26:24,059
अरे, हम अपनी क़िस्मत आज़मा लेंगे।

1494
01:26:24,142 --> 01:26:25,185
धत्।

1495
01:26:26,228 --> 01:26:27,437
गुड लक।

1496
01:26:30,524 --> 01:26:31,608
क्या करें?

1497
01:26:31,692 --> 01:26:32,901
हम रुक क्यों गए हैं?

1498
01:26:32,985 --> 01:26:34,444
- नहीं, चलते रहिए।
- मुझे घर जाना है।

1499
01:26:34,528 --> 01:26:37,489
ठीक है। सब लोग, हमें बस चुप और शांत रहना है, प्लीज़।

1500
01:26:37,573 --> 01:26:40,075
और केविन और मैं, हम सोचते हैं हमें क्या करना है।

1501
01:26:40,158 --> 01:26:41,660
हमें चलते रहना चाहिए।

1502
01:26:41,743 --> 01:26:44,371
ठीक है। मैं देखकर आता हूँ।
इस पहाड़ी को देखकर आता हूँ और इसको भी।

1503
01:26:44,955 --> 01:26:47,332
बच्चों को तैयार रखो,
कहीं हमें इन्हें बस से उतारना न पड़े, ठीक है?

1504
01:26:47,416 --> 01:26:48,417
ठीक है।

1505
01:26:49,793 --> 01:26:51,795
केविन, आप क्या कर रहे हैं? मत जाइए।

1506
01:26:54,923 --> 01:26:56,466
ठीक है।

1507
01:26:57,593 --> 01:27:00,220
ठीक है। बच्चों, मैं बताती हूँ हमें क्या करना है।

1508
01:27:00,304 --> 01:27:03,473
हमें चुप रहना है। हमें शांत रहना है।

1509
01:27:04,057 --> 01:27:07,311
केविन यह देखने गए हैं
कि क्या हमारा बस से उतरना ठीक रहेगा।

1510
01:27:07,394 --> 01:27:08,562
तब तक,

1511
01:27:08,645 --> 01:27:11,273
तुम लोग अपने बैकपैक उठा लो
और बीच के रास्ते में एक पंक्ति में खड़े हो जाओ।

1512
01:27:11,356 --> 01:27:14,985
धीरे-धीरे, चुपचाप, जितनी शांति से मुमकिन हो, प्लीज़।

1513
01:27:43,931 --> 01:27:45,015
कुछ तो दिखे।

1514
01:28:17,256 --> 01:28:20,217
ठीक है। जैसे ही केविन वापस आते हैं,
हम क़ायदे से बस से उतर जाएँगे, ठीक है?

1515
01:28:20,300 --> 01:28:21,301
हाँ, मैम।

1516
01:28:21,385 --> 01:28:22,594
हमें एक दूसरे के बहुत पास रहना है।

1517
01:28:22,678 --> 01:28:25,681
सब किसी न किसी का हाथ पकड़ लेंगे, ठीक है?

1518
01:28:26,431 --> 01:28:27,850
बहुत, बहुत पास रहना।

1519
01:28:29,142 --> 01:28:30,477
देखो। केविन वापस आ गए।

1520
01:28:30,561 --> 01:28:31,687
वह आ गए।

1521
01:28:32,396 --> 01:28:34,439
बच्चों को बुलाओ। बच्चों को बैठा दो।

1522
01:28:34,523 --> 01:28:35,774
- हम बस में ही रहेंगे।
- ठीक है।

1523
01:28:35,858 --> 01:28:37,568
- बस में ही रहेंगे।
- ठीक है। सब लोग, बैठ जाओ।

1524
01:28:37,651 --> 01:28:39,778
- रुकिए। क्या?
- सब लोग, बैठ जाओ।

1525
01:28:39,862 --> 01:28:41,780
मिस मैरी, मुझे लगा आपने कहा था हम जाने वाले हैं।

1526
01:28:41,864 --> 01:28:44,199
मैंने कहा था, बच्चे। लेकिन हम बस में ही रहेंगे।

1527
01:28:44,283 --> 01:28:45,701
हेनरी, तुम…

1528
01:28:45,784 --> 01:28:48,954
बैठ जाओ। हम… केविन और मैं यह सोचेंगे कि क्या…

1529
01:28:49,037 --> 01:28:50,998
- क्या हुआ?
- चारों तरफ़ आग है।

1530
01:28:51,081 --> 01:28:53,166
- हे भगवान।
- हम कहीं नहीं जा सकते।

1531
01:28:53,250 --> 01:28:57,421
क्या? नहीं। यह नामुमकिन है। यह नामुमकिन है।

1532
01:28:57,504 --> 01:28:59,673
- यहाँ से निकलने का कोई तो रास्ता होगा।
- मेरी बात सुनो।

1533
01:28:59,756 --> 01:29:02,593
- हम यहाँ रो रोड पर हैं।
- ठीक है।

1534
01:29:02,676 --> 01:29:03,969
- यह नील है।
- ठीक है।

1535
01:29:04,052 --> 01:29:05,804
मैंने पहाड़ी से चारों तरफ़ देख लिया है, ठीक है?

1536
01:29:05,888 --> 01:29:10,726
हर तरफ़ आग लगी हुई है।
यहाँ आग है, यहाँ आग है, यहाँ भी और यहाँ भी।

1537
01:29:10,809 --> 01:29:13,395
- हे भगवान।
- हमें यहीं रहना होगा।

1538
01:29:13,478 --> 01:29:15,981
हमें बस में ही रहना होगा।

1539
01:29:16,481 --> 01:29:17,733
हम बस में ही रहेंगे।

1540
01:29:18,317 --> 01:29:19,359
नहीं।

1541
01:29:19,443 --> 01:29:21,778
- नहीं। हम…
- हम बस में ही रहेंगे।

1542
01:29:21,862 --> 01:29:24,573
नहीं। हम… नहीं। हम पैदल निकल सकते हैं।

1543
01:29:24,656 --> 01:29:25,949
वे बाक़ी लोग, वे पैदल जा रहे थे।

1544
01:29:26,033 --> 01:29:27,618
- हम पैदल जाकर देख सकते हैं।
- नहीं। बिल्कुल नहीं।

1545
01:29:29,161 --> 01:29:31,622
बच्चे बाहर दो मिनट भी ज़िंदा नहीं रहेंगे।
यह बिल्कुल नहीं हो सकता।

1546
01:29:32,206 --> 01:29:34,333
बच्चे दो मिनट भी ज़िंदा नहीं रहेंगे।

1547
01:29:36,585 --> 01:29:37,586
यहीं रहना होगा।

1548
01:29:38,712 --> 01:29:40,964
क्या, हम यहीं रहेंगे?

1549
01:29:41,048 --> 01:29:42,132
हम बस…

1550
01:29:42,216 --> 01:29:46,386
तुम्हारा मतलब… हम बस यहाँ इंतज़ार करेंगे? हम क्या…

1551
01:29:46,470 --> 01:29:49,056
- हो सकता है आग नहीं…
- अगर आग यहाँ तक फैल गयी तो, पर हम…

1552
01:29:49,139 --> 01:29:51,350
हो सकता है आग यहाँ तक पहुँच जाए
या न भी पहुँचे, ठीक है?

1553
01:29:51,433 --> 01:29:52,476
मुझे नहीं पता।

1554
01:29:52,559 --> 01:29:55,145
मैं बस इतना जानता हूँ कि हम
उस एकमात्र जगह पर हैं जहाँ आग नहीं है।

1555
01:29:56,188 --> 01:29:58,774
और इस समय हम ज़िंदा हैं। और हमारे पास थोड़ा समय है।

1556
01:30:00,192 --> 01:30:01,193
यहीं रुको।

1557
01:30:01,944 --> 01:30:02,945
हमारे पास बस यही एक रास्ता है।

1558
01:30:03,028 --> 01:30:04,029
तुम्हें पूरा यक़ीन है?

1559
01:30:04,112 --> 01:30:05,113
हाँ।

1560
01:30:12,079 --> 01:30:13,830
अगर आग यहाँ तक पहुँच गयी तो?

1561
01:30:14,456 --> 01:30:16,208
अगर आग यहाँ तक पहुँच गयी तो, केविन?

1562
01:30:18,919 --> 01:30:19,962
मेरी बात सुनो।

1563
01:30:23,131 --> 01:30:26,134
अगर आग यहाँ तक पहुँच गयी तो हम बच्चों का क्या करेंगे?

1564
01:30:28,387 --> 01:30:29,680
हमें बस में ही रुकना होगा।

1565
01:30:30,222 --> 01:30:31,223
ठीक है।

1566
01:30:34,226 --> 01:30:35,644
- ठीक है?
- ठीक है।

1567
01:30:37,521 --> 01:30:38,605
ठीक है।

1568
01:30:39,106 --> 01:30:41,191
हम बस में ही रुकेंगे।

1569
01:30:42,234 --> 01:30:43,485
हम बस में ही रुकेंगे।

1570
01:31:31,783 --> 01:31:35,078
मैरी, सुनो। मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

1571
01:31:35,996 --> 01:31:37,331
कुछ करना होगा जिससे हमें थोड़ी मोहलत मिल जाए।

1572
01:31:38,707 --> 01:31:43,295
मैं अपनी कमीज
छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने वाला हूँ। ठीक है?

1573
01:31:46,131 --> 01:31:47,132
तुम क्या कर रहे हो?

1574
01:31:47,216 --> 01:31:50,427
मैं बच्चों के मुँह के लिए कुछ फ़िल्टर बनाने वाला हूँ।

1575
01:31:50,511 --> 01:31:53,222
उन्हें थोड़े से पानी से भिगो देना।
उससे उनके गलों को राहत मिल सकती है।

1576
01:31:53,305 --> 01:31:56,350
बच्चों को बस में पीछे की तरफ़ बिठा देते हैं,
एयर वेंट से दूर।

1577
01:31:56,433 --> 01:31:59,019
मैं ज़्यादा से ज़्यादा वेंट को टेप से बंद कर दूँगा, ठीक है?

1578
01:31:59,102 --> 01:32:00,103
ठीक है।

1579
01:32:01,146 --> 01:32:03,273
चीफ़, पानी की सप्लाई बंद होने वाली है।

1580
01:32:03,357 --> 01:32:05,359
नलों में दबाव नहीं बन रहा है।

1581
01:32:06,485 --> 01:32:07,694
हालात हमारे क़ाबू से बाहर हो रहे हैं।

1582
01:32:11,532 --> 01:32:13,450
क्या मैं आपसे थोड़ी देर के लिए बात कर सकती हूँ?

1583
01:32:14,785 --> 01:32:16,245
तो हम थोड़ी देर के लिए आराम करेंगे,

1584
01:32:16,328 --> 01:32:18,121
और मैं तुम्हें बस में पीछे की तरफ़ ले जाने वाली हूँ,

1585
01:32:18,205 --> 01:32:19,873
ताकि तुम लोग धुएँ से ज़्यादा से ज़्यादा दूर रहो, ठीक है?

1586
01:32:19,957 --> 01:32:20,791
ठीक है, मिस मैरी।

1587
01:32:20,874 --> 01:32:23,752
बच्चे, क्या हम बस में पीछे जा सकते हैं, ठीक है?

1588
01:32:24,253 --> 01:32:25,254
चलो, इस तरफ़।

1589
01:32:27,840 --> 01:32:30,300
इससे धुएँ को बाहर रखने में
थोड़ी मदद मिलनी चाहिए, ठीक है?

1590
01:32:31,134 --> 01:32:34,638
तो हमें ख़बरें मिल रही हैं
कि लोग अपनी कारों के अंदर जलकर मर रहे हैं।

1591
01:32:35,264 --> 01:32:38,267
और सैंकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए पैदल भाग रहे हैं।

1592
01:32:40,644 --> 01:32:43,188
ठीक है, लड़कियों। हमें यहाँ कुछ समय के लिए रुकना पड़ेगा।

1593
01:32:43,772 --> 01:32:46,525
मैं चाहती हूँ तुम यह फ़िल्टर लो,

1594
01:32:47,067 --> 01:32:49,987
इसे अपने मुँह और नाक के ऊपर रखो
और फिर साँस लो, ठीक है?

1595
01:32:50,070 --> 01:32:52,865
अगर हमने सही फ़ैसले नहीं लिए, तो सुबह उठने पर हमें

1596
01:32:52,948 --> 01:32:56,618
सैंकड़ों या, पता नहीं,
शायद हज़ारों लोगों के मरने की ख़बर मिलेगी।

1597
01:32:57,411 --> 01:32:59,913
ठीक है? तो इस पड़ाव पर, हम एक काम कर सकते हैं।

1598
01:33:00,497 --> 01:33:03,166
हम या तो आग से लड़ सकते हैं या ज़िंदगियाँ बचा सकते हैं।

1599
01:33:03,667 --> 01:33:04,751
हमारे हाथ से समय निकल चुका है।

1600
01:33:04,835 --> 01:33:07,796
इसे अपने मुँह और अपनी नाक के ऊपर रखकर साँस लो।

1601
01:33:07,880 --> 01:33:10,048
- यह धुएँ से बचने में मदद करेगा, ठीक है?
- ठीक है।

1602
01:33:10,132 --> 01:33:12,885
- हाँ? तुम कैसे हो, बच्चे?
- हम यहाँ कितनी देर रुकेंगे?

1603
01:33:14,636 --> 01:33:16,471
इसका ख़याल रखने के लिए शुक्रिया, बच्चे।

1604
01:33:18,557 --> 01:33:20,517
एवा, इसे अपने मुँह के ऊपर रख लो।

1605
01:33:20,601 --> 01:33:21,768
ठीक है, सब लोग सुनो।

1606
01:33:23,896 --> 01:33:25,147
आग बुझाने की सारी कोशिशें बंद कर दो।

1607
01:33:25,981 --> 01:33:27,733
अपने संसाधन लेकर शहर के अंदर जाओ

1608
01:33:27,816 --> 01:33:29,693
और उनसे कहो कि जहाँ भी मुमकिन है,
वहाँ लोगों की जान बचाएँ।

1609
01:33:30,652 --> 01:33:31,778
अब हम बस यही कर सकते हैं।

1610
01:33:32,279 --> 01:33:33,280
ठीक है, चीफ़।

1611
01:33:40,996 --> 01:33:42,331
जल्दी करो।

1612
01:34:16,698 --> 01:34:18,450
खिड़कियाँ बहुत गर्म हैं।

1613
01:34:22,579 --> 01:34:24,540
- मुझे बच्चों को आगाह करना होगा।
- नहीं, यह मैं करता हूँ।

1614
01:34:24,623 --> 01:34:27,042
- नहीं। मैं… मैं ठीक हूँ। मैं कर सकती हूँ।
- पता है तुम कर सकती हो।

1615
01:34:28,126 --> 01:34:29,837
थोड़ा आराम कर लो। मैं यह कर सकता हूँ।

1616
01:34:29,920 --> 01:34:31,505
ठीक है। शुक्रिया।

1617
01:34:36,218 --> 01:34:37,219
हैलो, बच्चों।

1618
01:34:37,845 --> 01:34:40,264
दीवारें और खिड़कियाँ बहुत गर्म हैं, इसलिए उन्हें मत छूना।

1619
01:34:40,347 --> 01:34:42,391
ठीक है? तुम लोग… बीच की तरफ़ आ जाओ।

1620
01:34:42,975 --> 01:34:45,435
इस तरह। क्या तुम थोड़ा इस तरफ़ आ सकते हो?

1621
01:34:45,519 --> 01:34:47,104
फ़र्श भी बहुत ज़्यादा गर्म है।

1622
01:34:48,689 --> 01:34:50,148
चलो, हम…

1623
01:34:51,233 --> 01:34:52,693
कहानी सुनने के समय तुम क्या करते हो?

1624
01:34:52,776 --> 01:34:56,280
चौकड़ी मार? तैयार है यार?

1625
01:34:56,864 --> 01:34:57,865
मेरे साथ कहो।

1626
01:34:57,948 --> 01:35:00,075
- चौकड़ी मार तैयार है यार।
- चौकड़ी मार।

1627
01:35:00,158 --> 01:35:03,704
बस। बढ़िया। बहुत बढ़िया, दोस्त। ठीक है।

1628
01:35:03,787 --> 01:35:04,872
क्या रात हो गयी है?

1629
01:35:06,081 --> 01:35:07,082
क्या कहा, बच्चे?

1630
01:35:08,083 --> 01:35:09,543
क्या रात हो गयी है?

1631
01:35:09,626 --> 01:35:11,503
नहीं। रात नहीं हुई है।

1632
01:35:12,087 --> 01:35:15,215
यह बस… यह धुआँ है।
यह हमारे और धूप के बीच आ गया है। ठीक है?

1633
01:35:15,299 --> 01:35:17,176
क्या हम सही-सलामत रहेंगे?

1634
01:35:18,010 --> 01:35:21,346
हाँ। हम सही… हाँ, हम सही-सलामत रहेंगे।

1635
01:35:21,430 --> 01:35:24,099
और यह धुआँ ख़त्म हो जाएगा
और सूरज वापस दिखायी देने लगेगा।

1636
01:35:24,183 --> 01:35:25,184
ठीक है?

1637
01:35:25,934 --> 01:35:28,353
टोबी, तुम ठीक हो?

1638
01:35:28,437 --> 01:35:29,605
मुझे मेरे डैडी के पास जाना है।

1639
01:35:36,528 --> 01:35:37,529
हाँ।

1640
01:35:39,865 --> 01:35:41,074
हाँ, मैं जानता हूँ तुम्हें उनके पास जाना है।

1641
01:35:44,077 --> 01:35:46,496
वह भी जानते हैं कि तुम्हें उनके पास जाना है। ठीक है?

1642
01:35:48,707 --> 01:35:49,958
सुनो।

1643
01:35:51,126 --> 01:35:56,048
वह तुम्हारे पास आने के लिए
जो भी मुमकिन है, कर रहे हैं।

1644
01:35:56,131 --> 01:35:57,966
ठीक है? और वह अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

1645
01:35:59,134 --> 01:36:01,553
ठीक है? टोबी, मेरी तरफ़ देखो।

1646
01:36:04,640 --> 01:36:05,641
ठीक है?

1647
01:36:16,360 --> 01:36:18,028
हमारे पास कितना समय है?

1648
01:36:20,322 --> 01:36:21,823
शायद एक और घंटा।

1649
01:36:22,950 --> 01:36:24,952
वे फ़िल्टर ज़्यादा देर तक काम नहीं करेंगे।

1650
01:36:25,911 --> 01:36:28,914
शायद हमें बच्चों को सोने देना चाहिए।

1651
01:36:32,459 --> 01:36:33,585
वह बेहतर होगा।

1652
01:36:34,419 --> 01:36:36,255
फिर अगर आग यहाँ तक आती है…

1653
01:36:36,338 --> 01:36:38,507
नहीं। नहीं। नहीं।

1654
01:36:39,174 --> 01:36:42,177
हमें इस तरह की बातें नहीं करनी हैं। ठीक है?

1655
01:36:44,555 --> 01:36:45,556
ठीक है।

1656
01:37:09,246 --> 01:37:11,582
गुड आफ़्टरनून। मैं चीफ़ मार्टीनेज़ हूँ।

1657
01:37:12,708 --> 01:37:14,710
आज सुबह, लगभग साढ़े छह बजे,

1658
01:37:14,793 --> 01:37:18,797
पैराडाइस से लगभग 13 किलोमीटर पूर्व में,
पुल्गा पुल के पास आग लगने की ख़बर मिली।

1659
01:37:20,757 --> 01:37:22,342
आग तेज़ी से फैल गयी,

1660
01:37:22,426 --> 01:37:24,845
और उसे रोकने की हमारी सारी कोशिशें नाकाम रहीं।

1661
01:37:24,928 --> 01:37:26,930
और आज सुबह, लगभग साढ़े आठ बजे,

1662
01:37:27,014 --> 01:37:29,933
आग पैराडाइस शहर में फैल गयी।

1663
01:37:31,143 --> 01:37:33,437
बदक़िस्मती से, कुछ ही पल पहले,
मुझे मजबूरन यह आदेश देना पड़ा

1664
01:37:33,520 --> 01:37:37,691
कि हम पैराडाइस में आग बुझाने के प्रयास बंद करके
सिर्फ़ लोगों की ज़िंदगियाँ बचाने पर अपना ध्यान लगाएँ।

1665
01:37:39,735 --> 01:37:42,946
इस समय, अभी भी हज़ारों निवासी फँसे हुए हैं

1666
01:37:43,030 --> 01:37:44,781
या आग से बचकर भागने की कोशिश कर रहे हैं।

1667
01:37:46,533 --> 01:37:51,830
और जबकि हम इंसानी क्षमता के अनुरूप,
उनकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं…

1668
01:37:53,957 --> 01:37:55,375
हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद,

1669
01:37:56,084 --> 01:37:59,588
इस समुदाय को आग की मचायी तबाही का
सामना अकेले ही करना पड़ रहा है।

1670
01:38:05,093 --> 01:38:09,097
इसलिए हम आपसे सब्र की उम्मीद करते हैं,

1671
01:38:10,766 --> 01:38:14,436
और अब मैं शेरिफ़ थॉमस को बुलाऊँगा,
जिनके पास आपके लिए शायद और जानकारी होगी।

1672
01:38:15,687 --> 01:38:17,439
हमें वापस काम में लगना है। शुक्रिया।

1673
01:38:19,399 --> 01:38:22,569
मैं बस एक और बात कहना चाहूँगा।

1674
01:38:24,196 --> 01:38:26,198
हर साल ये आग की घटनाएँ और भयंकर होती जा रही हैं।

1675
01:38:26,281 --> 01:38:27,699
और इनकी गिनती बढ़ती जा रही है।

1676
01:38:32,829 --> 01:38:35,499
हम कमबख़्त बेवक़ूफ़ों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
यही सच है। शुक्रिया।

1677
01:38:43,841 --> 01:38:46,009
यह सुनने में तुम्हें बचकाना लगेगा…

1678
01:38:48,804 --> 01:38:53,642
लेकिन मैं आज तक सिर्फ़ एक बार पैराडाइस से बाहर गयी हूँ।

1679
01:38:56,603 --> 01:38:57,813
ऐसा क्यों?

1680
01:38:57,896 --> 01:38:59,231
ओहायो जाने के लिए।

1681
01:39:01,859 --> 01:39:03,193
दो हफ़्तों के लिए।

1682
01:39:04,361 --> 01:39:05,904
मेरे दोस्त के फ़ार्म पर।

1683
01:39:08,991 --> 01:39:12,744
और एक बार, स्टीवन और मैंने
सैन फ़्रैंसिस्को में एक वीकेंड बिताया था।

1684
01:39:14,162 --> 01:39:17,749
मुझे लगता था कि मैं यहाँ सुरक्षित रहूँगी।

1685
01:39:18,709 --> 01:39:20,377
बस पैराडाइस में रहो।

1686
01:39:21,420 --> 01:39:23,839
स्टीवन के साथ रहो। नियमों का पालन करो।

1687
01:39:26,341 --> 01:39:28,260
और कुछ भी बुरा बिल्कुल नहीं होगा।

1688
01:39:30,470 --> 01:39:32,306
लेकिन ज़िंदगी जीने का यह कोई तरीक़ा नहीं है।

1689
01:39:34,099 --> 01:39:35,434
छुपकर जीना।

1690
01:39:37,477 --> 01:39:40,606
अगर हम यहाँ से बाहर निकले,
तो यह एक चीज़ मैं ज़रूर बदलूँगी।

1691
01:39:42,274 --> 01:39:43,692
मैं एक ट्रिप पर जाऊँगी।

1692
01:39:50,365 --> 01:39:52,576
मैं जेक को लेगोलैंड ले जाऊँगी।

1693
01:39:55,454 --> 01:39:57,748
या शायद अफ़्रीका। पता नहीं।

1694
01:39:59,750 --> 01:40:01,293
मेरी बहुत इच्छा है कि मैं हाथी देखूँ।

1695
01:40:03,295 --> 01:40:06,798
किसी तालाब में पानी पीते जानवर भी।

1696
01:40:07,883 --> 01:40:09,885
असल में तो कुछ भी। कुछ भी।

1697
01:40:12,262 --> 01:40:13,722
इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

1698
01:40:18,018 --> 01:40:20,604
तुम हँस क्यों रहे हो?

1699
01:40:24,274 --> 01:40:26,818
मैं अपनी पूरी ज़िंदगी पैराडाइस से
दूर जाने की कोशिश करता रहा,

1700
01:40:26,902 --> 01:40:31,073
और अब किसी कारण से,
मैं यहीं रहकर अपनी ज़िंदगी बिताना चाहता हूँ।

1701
01:40:32,574 --> 01:40:33,951
तुम यहाँ से क्यों जाना चाहते थे?

1702
01:40:35,369 --> 01:40:38,121
पता है, जब मुझे पहली बार
बच्चों को लेने जाने का फ़ोन आया,

1703
01:40:39,122 --> 01:40:41,208
मैं सोचने लगा कि शायद…

1704
01:40:44,253 --> 01:40:48,966
शायद अगर मैं बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लेता हूँ,
तो मुझे एक दूसरा मौक़ा मिल सकता है,

1705
01:40:49,049 --> 01:40:50,133
समझ रही हो?

1706
01:40:51,635 --> 01:40:54,137
लेकिन हर किसी को दूसरे मौक़ों का फ़ायदा नहीं मिलता।

1707
01:40:55,931 --> 01:40:57,266
ऐसा क्यों कह रहे हो?

1708
01:41:01,854 --> 01:41:04,857
मैंने अपने डैड से आख़िरी बार 28 साल पहले बात की थी।

1709
01:41:08,569 --> 01:41:11,405
मैं 16 साल का था। वह क्रिसमस की पूर्वसंध्या थी। और…

1710
01:41:14,616 --> 01:41:15,701
हमारी लड़ाई हो गयी।

1711
01:41:16,869 --> 01:41:19,872
कुछ इस बात को लेकर
कि मैं जो भी काम शुरू करता हूँ, उसे ख़त्म नहीं करता।

1712
01:41:19,955 --> 01:41:23,375
वही पुराना मुद्दा, हमेशा इसी बात पर लड़ाई होती थी।

1713
01:41:24,168 --> 01:41:25,502
ख़ैर, वह…

1714
01:41:26,628 --> 01:41:29,131
वह मुझ पर टूट पड़े, मतलब,

1715
01:41:29,214 --> 01:41:31,717
जैसा वह हमेशा करते थे और पहले भी बहुत बार कर चुके थे।

1716
01:41:31,800 --> 01:41:34,219
और कारण जो भी रहा हो,
उस रात, मैं ख़ुद को शांत नहीं रख पाया।

1717
01:41:35,470 --> 01:41:40,475
मैं भी उन पर टूट पड़ा, चिल्लाते हुए
और हाथ-पैर चलाते हुए और फिर अगले ही पल,

1718
01:41:40,559 --> 01:41:43,228
मैंने सामने का दरवाज़ा बहुत ज़ोर से बंद किया
और उन्हें भला-बुरा कहा।

1719
01:41:43,312 --> 01:41:45,063
उनसे कहा कि मैं उन्हें दोबारा कभी नहीं देखना चाहता।

1720
01:41:45,147 --> 01:41:47,149
फिर उन्होंने कहा, "काश तुम मर जाते।"

1721
01:41:48,609 --> 01:41:50,611
पहले, मेरा अहम मुझे रोकता रहा, समझ रही हो?

1722
01:41:52,446 --> 01:41:57,451
फिर कुछ सालों के बाद,
मेरी ज़िंदगी बिल्कुल बर्बाद हो गयी।

1723
01:41:59,870 --> 01:42:01,079
अहम शर्म में बदल गया।

1724
01:42:02,915 --> 01:42:06,668
कुछ महीने पहले,
मैं रीनो में रात की पाली में काम कर रहा था।

1725
01:42:08,670 --> 01:42:10,255
और तभी मुझे फ़ोन आया।

1726
01:42:11,840 --> 01:42:13,175
वह मेरी मॉम का फ़ोन था।

1727
01:42:13,258 --> 01:42:15,385
उन्होंने कहा, "पता है, केविन, तुम्हारे डैड बहुत बीमार हैं।

1728
01:42:15,469 --> 01:42:16,553
तुम्हें घर आ जाना चाहिए।"

1729
01:42:18,055 --> 01:42:19,139
मैंने पूरी रात गाड़ी चलायी।

1730
01:42:21,016 --> 01:42:22,142
लेकिन मुझे बहुत देर हो चुकी थी।

1731
01:42:24,603 --> 01:42:26,021
उसी सुबह, उनकी मौत हो गयी।

1732
01:42:28,190 --> 01:42:31,360
मैंने बहुत देर कर दी… एक बेटे के तौर पर।

1733
01:42:33,820 --> 01:42:35,572
अब एक पिता के तौर पर भी मैंने बहुत देर कर दी।

1734
01:42:40,869 --> 01:42:43,247
कितनी बार मेरे बेटे ने मुझ तक पहुँचने की कोशिश की?

1735
01:42:49,503 --> 01:42:50,587
और अब बहुत देर हो चुकी है।

1736
01:42:51,880 --> 01:42:52,965
मैं नहीं जा सका।

1737
01:43:02,850 --> 01:43:04,059
अभी देर नहीं हुई है।

1738
01:43:07,104 --> 01:43:08,272
यह तुम पर निर्भर है।

1739
01:43:12,317 --> 01:43:13,527
आग!

1740
01:43:16,780 --> 01:43:17,948
ओह, धत्।

1741
01:43:18,031 --> 01:43:19,157
वहाँ आग है।

1742
01:43:26,290 --> 01:43:28,125
हे भगवान।

1743
01:43:31,879 --> 01:43:33,338
- हमारे पीछे।
- पीछे आग है।

1744
01:43:33,422 --> 01:43:34,882
पीछे आग लगी है। मैं अभी आती हूँ।

1745
01:43:34,965 --> 01:43:36,592
केविन!

1746
01:43:36,675 --> 01:43:41,346
केविन, पीछे आग लगी है। बस के पीछे आग लगी है।

1747
01:43:41,430 --> 01:43:43,432
- वहाँ आग है।
- यह लो। जाओ, जाओ। ठीक है।

1748
01:43:43,515 --> 01:43:44,558
हे भगवान।

1749
01:43:53,233 --> 01:43:54,484
मिस मैरी!

1750
01:44:01,909 --> 01:44:02,743
कहाँ?

1751
01:44:02,826 --> 01:44:04,620
यहाँ।

1752
01:44:09,583 --> 01:44:10,959
धत्!

1753
01:44:11,043 --> 01:44:12,878
यह ख़त्म हो गया।

1754
01:44:12,961 --> 01:44:14,796
यह ख़त्म हो गया।

1755
01:44:17,925 --> 01:44:19,885
केविन, यह ख़त्म हो गया।

1756
01:44:19,968 --> 01:44:21,386
यह ख़त्म हो गया। यह ख़त्म हो गया।

1757
01:44:22,846 --> 01:44:24,890
- स्प्रे।
- वापस बस में जाओ।

1758
01:44:24,973 --> 01:44:27,059
वापस बस में जाओ!

1759
01:44:27,142 --> 01:44:28,644
तुम कहाँ जा रहे हो?

1760
01:44:28,727 --> 01:44:31,396
नहीं! केविन!

1761
01:44:33,941 --> 01:44:34,942
धत्।

1762
01:44:37,569 --> 01:44:38,737
ठीक है।

1763
01:44:40,822 --> 01:44:43,450
देखते रहो अगर कहीं आग दिखे।

1764
01:44:48,789 --> 01:44:50,040
केविन!

1765
01:44:58,382 --> 01:45:00,926
हे भगवान।

1766
01:45:01,677 --> 01:45:03,262
केविन!

1767
01:45:18,235 --> 01:45:19,778
केविन!

1768
01:45:23,740 --> 01:45:25,200
जल्दी!

1769
01:45:27,744 --> 01:45:28,912
आग हमारे पीछे है।

1770
01:45:28,996 --> 01:45:30,998
हमें आग में से होकर गुज़रना होगा।

1771
01:45:31,081 --> 01:45:32,416
बैठ जाओ!

1772
01:45:33,917 --> 01:45:35,085
क्या हुआ?

1773
01:45:35,169 --> 01:45:36,628
- नहीं।
- चल जा।

1774
01:45:36,712 --> 01:45:39,214
- नहीं।
- चल जा!

1775
01:45:40,424 --> 01:45:42,843
क्या? नहीं!

1776
01:45:45,721 --> 01:45:46,763
बस सम्भालो।

1777
01:45:46,847 --> 01:45:49,183
- केविन, मत जाइए।
- वापस आ जाइए।

1778
01:45:58,442 --> 01:45:59,985
केविन क्या कर रहे हैं?

1779
01:46:06,033 --> 01:46:07,618
कोशिश करो! अब कोशिश करो!

1780
01:46:09,453 --> 01:46:10,621
हद है!

1781
01:46:16,627 --> 01:46:19,046
प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़।

1782
01:46:25,928 --> 01:46:27,763
कोशिश करो! अब कोशिश करो!

1783
01:46:28,347 --> 01:46:29,848
हाँ!

1784
01:46:29,932 --> 01:46:31,600
ठीक है!

1785
01:46:37,606 --> 01:46:39,525
चलो!

1786
01:46:45,113 --> 01:46:47,366
बैठ जाओ। हम आग में से होकर गुज़रने वाले हैं।

1787
01:47:48,427 --> 01:47:49,678
हे भगवान।

1788
01:48:40,812 --> 01:48:42,397
मैं मरना नहीं चाहती!

1789
01:49:35,117 --> 01:49:37,119
मिस मैरी, क्या हम आग से बाहर निकल आए?

1790
01:49:39,329 --> 01:49:40,372
हे भगवान।

1791
01:49:57,848 --> 01:49:59,433
सब ठीक है।

1792
01:50:04,897 --> 01:50:07,900
ठीक है। हम ठीक हैं।

1793
01:50:24,416 --> 01:50:26,084
चीको फ़ेयरग्राउंड्स

1794
01:50:50,234 --> 01:50:51,860
अग्नि-बचाव

1795
01:50:51,944 --> 01:50:53,529
आ जाओ।

1796
01:50:55,280 --> 01:50:58,116
इस तरफ़! आ जाओ!

1797
01:50:59,868 --> 01:51:01,286
आ जाओ। उनके पीछे जाओ।

1798
01:51:02,996 --> 01:51:04,498
केसीआरए न्यूज़

1799
01:51:07,251 --> 01:51:08,752
हे भगवान।

1800
01:51:08,836 --> 01:51:10,003
क्या यह वही बस है?

1801
01:51:11,129 --> 01:51:12,881
वे ही हैं।

1802
01:51:12,965 --> 01:51:15,509
हे भगवान।

1803
01:51:16,552 --> 01:51:17,553
मॉम।

1804
01:51:41,285 --> 01:51:42,286
हैलो!

1805
01:51:44,246 --> 01:51:46,164
किस बात का इंतज़ार कर रहे हो? चलो।

1806
01:52:06,310 --> 01:52:07,311
डैड!

1807
01:52:07,936 --> 01:52:09,104
चलो, टोबी।

1808
01:52:11,982 --> 01:52:13,817
यह रहे तुम्हारे डैड। यहीं हैं।

1809
01:52:15,694 --> 01:52:22,451
तेरह, 14, 15, 16, 17, 18, 19।

1810
01:52:24,161 --> 01:52:25,245
टोबी।

1811
01:52:26,496 --> 01:52:27,497
गुड लक, दोस्त।

1812
01:52:32,669 --> 01:52:33,754
तुम्हारी माँ वहाँ हैं।

1813
01:52:33,837 --> 01:52:34,963
टोबी!

1814
01:52:40,177 --> 01:52:41,261
ठीक है।

1815
01:52:44,181 --> 01:52:46,183
- शुक्रिया।
- शुक्रिया।

1816
01:52:47,142 --> 01:52:49,144
तुमने अच्छा काम किया। तुमने बहुत अच्छा काम किया।

1817
01:52:49,645 --> 01:52:50,646
तुमने भी बहुत अच्छा काम किया।

1818
01:52:57,277 --> 01:52:59,029
मुझे उन हाथियों की तस्वीर भेजना, हँ?

1819
01:53:10,040 --> 01:53:11,208
मैरी!

1820
01:53:12,501 --> 01:53:17,506
नहीं। आपके बच्चे अद्भुत हैं। ये बहुत बहादुर हैं।

1821
01:53:18,215 --> 01:53:19,424
शुक्रिया, मैरी।

1822
01:53:19,508 --> 01:53:21,718
केविन।

1823
01:53:21,802 --> 01:53:23,846
- शुक्रिया, केविन।
- शुक्रिया।

1824
01:53:29,977 --> 01:53:31,144
ज़रा हटना।

1825
01:53:37,943 --> 01:53:40,028
मुझे नहीं पता था
कि तुम्हें मेरी कॉल मिली भी है या नहीं।

1826
01:53:56,503 --> 01:53:58,172
- तुम ठीक हो?
- हाँ।

1827
01:54:15,314 --> 01:54:16,398
हैलो, बॉस।

1828
01:54:19,985 --> 01:54:21,153
मेंटेनेंस का समय हो गया है।

1829
01:54:22,154 --> 01:54:25,365
हाँ। अब तो शायद तुम्हें
थोड़ा ओवरटाइम भी देना पड़ेगा, क्या कहते हो?

1830
01:54:29,578 --> 01:54:30,579
ठीक है, तो।

1831
01:54:33,290 --> 01:54:35,000
- केविन।
- अरे, सर। अरे, आप कैसे हैं?

1832
01:54:35,083 --> 01:54:36,376
बहुत बढ़िया काम किया।

1833
01:54:36,460 --> 01:54:37,628
ठीक है। शुक्रिया, जनाब।

1834
01:55:05,531 --> 01:55:07,282
सर, मुझे अफ़सोस है…

1835
01:55:07,366 --> 01:55:09,952
मुझे अफ़सोस है।
मुझे अगले व्यक्ति की मदद करनी है, सर।

1836
01:55:10,035 --> 01:55:11,453
मैम, यहाँ आ जाएँ, प्लीज़।

1837
01:55:12,329 --> 01:55:15,332
मैम, आप किस नाम के व्यक्ति को ढूँढ रही हैं?

1838
01:55:15,415 --> 01:55:17,125
- मिलर।
- मिलर।

1839
01:55:17,209 --> 01:55:19,127
मैम, एक मिलर नाम के व्यक्ति यहाँ हैं।

1840
01:55:19,211 --> 01:55:21,964
- आप आपदा राहत शिविर में जाएँ…
- वह कहाँ है?

1841
01:55:22,047 --> 01:55:23,966
…और वहाँ अपने परिवार को ढूँढें, ठीक है?

1842
01:55:24,049 --> 01:55:25,551
- वे वहाँ पर हैं।
- माफ़ करना।

1843
01:55:26,051 --> 01:55:27,886
- हैलो। मके।
- क्या नाम है?

1844
01:55:27,970 --> 01:55:29,555
एम… सी… के… ए… वाय।

1845
01:55:29,638 --> 01:55:31,890
- ठीक है।
- शेरी और शॉन नाम के व्यक्ति होंगे।

1846
01:55:33,267 --> 01:55:35,394
वे यहाँ मगैलिया से आए होंगे।

1847
01:55:36,603 --> 01:55:39,022
सर, मुझे अफ़सोस है। मुझे यह नाम नहीं मिला।

1848
01:55:42,192 --> 01:55:43,694
हम उन्हें ढूँढते रहेंगे।

1849
01:55:45,070 --> 01:55:46,280
शुक्रिया।

1850
01:55:46,363 --> 01:55:47,406
हैलो।

1851
01:56:28,071 --> 01:56:30,073
प्राथमिक चिकित्सा

1852
01:56:32,826 --> 01:56:33,827
माँ?

1853
01:56:34,870 --> 01:56:35,871
माँ।

1854
01:56:35,954 --> 01:56:38,207
अरे। आप यहाँ आ गयीं।

1855
01:56:38,290 --> 01:56:39,917
आप बाहर कैसे आयीं?

1856
01:56:40,667 --> 01:56:41,877
- मेरा पड़ोसी, कार्ल…
- कार्ल।

1857
01:56:41,960 --> 01:56:43,670
- …वह आया और मुझे…
- आपको कार्ल अपने साथ लाया?

1858
01:56:43,754 --> 01:56:46,507
…अपने साथ यहाँ ले आया। हाँ।

1859
01:56:46,590 --> 01:56:48,842
सुनिए, माँ। शॉन कहाँ है?

1860
01:56:51,094 --> 01:56:52,179
शॉन कहाँ है, माँ?

1861
01:56:54,598 --> 01:56:55,849
वह अपनी माँ के साथ है।

1862
01:56:57,309 --> 01:56:59,561
वह सबसे ज़्यादा ख़ुश तभी होता है
जब वह अपनी माँ के साथ होता है।

1863
01:57:02,856 --> 01:57:03,941
वह सुरक्षित है।

1864
01:57:06,944 --> 01:57:09,530
सबके लिए यही सही है। ठीक है?

1865
01:57:16,411 --> 01:57:17,454
हाँ।

1866
01:57:18,997 --> 01:57:19,998
यही सही है।

1867
02:01:46,890 --> 02:01:49,226
कैम्प फ़ायर कैलिफ़ोर्निया के इतिहास की

1868
02:01:49,309 --> 02:01:51,520
सबसे विनाशकारी जंगल की आग थी।

1869
02:01:51,603 --> 02:01:55,440
कुल 13,500 घर नष्ट हो गए।

1870
02:01:55,524 --> 02:01:59,361
कुल 85 लोग मारे गए।

1871
02:02:01,029 --> 02:02:03,448
बाद में कैल फ़ायर के जाँचकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुँचे

1872
02:02:03,532 --> 02:02:06,285
कि आग के लिए
पैसिफ़िक गैस एंड इलेक्ट्रिक ज़िम्मेदार थी।

1873
02:02:06,368 --> 02:02:13,208
उनके ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या के 84 मामले दर्ज किए गए

1874
02:02:14,877 --> 02:02:17,296
उन्होंने सारे आरोप स्वीकार किए

1875
02:02:17,379 --> 02:02:20,632
और कैम्प फ़ायर
और 22 दूसरी जंगल की आग से पीड़ित लोगों को

1876
02:02:20,716 --> 02:02:24,136
हरजाने के तौर पर 1,350 करोड़ डॉलर का भुगतान किया।

1877
02:02:25,804 --> 02:02:29,141
आग की घटना के बाद, केविन ने
एक शिक्षक के रूप में प्रशिक्षण लेने का फ़ैसला किया।

1878
02:02:29,224 --> 02:02:34,980
अब वह चीको, कैलिफ़ोर्निया के
फ़ेयर व्यू स्कूल में कार्यरत हैं।

1879
02:02:36,565 --> 02:02:38,567
मैरी अभी भी पैराडाइस में पढ़ाती हैं।

1880
02:02:38,650 --> 02:02:41,570
वह कई विदेश यात्राएँ कर चुकी हैं,

1881
02:02:41,653 --> 02:02:45,657
और आगे भी जाने की योजना बना रही हैं।

1882
02:03:00,172 --> 02:03:02,424
लिज़ी जॉनसन की किताब "पैराडाइस : वन टाउन्स स्ट्रगल

1883
02:03:02,508 --> 02:03:04,009
टू सर्वाइव एन अमेरिकन

1884
02:03:04,092 --> 02:03:05,260
वाइल्डफ़ायर" पर आधारित

1885
02:04:24,131 --> 02:04:27,301
द लॉस्ट बस

1886
02:09:22,054 --> 02:09:24,097
यह फ़िल्म समर्पित है,
उन लोगों को जिन्होंने 2018 की

1887
02:09:24,181 --> 02:09:26,016
कैम्प फ़ायर में अपनी जान गँवा दी
या जो उससे प्रभावित हुए,

1888
02:09:26,099 --> 02:09:27,809
उन दमकल कर्मियों, आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों,

1889
02:09:27,893 --> 02:09:29,937
और उन नागरिकों को, जिन्होंने आग से मुक़ाबला किया,

1890
02:09:30,020 --> 02:09:32,105
और उन लोगों को जो आज पैराडाइस शहर

1891
02:09:32,189 --> 02:09:35,442
और उसके आसपास के समुदायों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं।

1892
02:09:35,526 --> 02:09:37,528
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम



